Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.

ॐकार गीता रहस्य कुञ्जिका- Omkar Gita Rahasya Kunjika: Prachin Kriya Yoga Tantrik Granth

$32
Includes any tariffs and taxes
Kutasthita Divyachakshudarshita Bhashya Shrinkhala
Express Shipping
Express Shipping
Express Shipping: Guaranteed Dispatch in 24 hours
Specifications
Publisher: Ancient Kriya Yoga Mission, Saraidhela
Author Lahiri Mahasaya, Chandra Shekhar Kumar
Language: Sanskrit Text with Hindi Translation
Pages: 56
Cover: Paperback
8.00x5.00 inch
Weight 70 gm
Edition: 2026
ISBN: 9789353617776
BA0172
Delivery and Return Policies
Ships in 1-3 days
Returns and Exchanges accepted within 7 days
Free Delivery
Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.
Book Description

 

 

प्राक्कथन


प्राणायाम साधना के कालान्तर में मेरुदण्ड मध्य ऊर्ध्वगामी प्राणवायु के भूमध्य अवस्थित कूटस्थ रूपी गुफा द्वार में प्रवेश के उपरान्त विलुप्तावस्था में सर्वदा गुँजायमान दिव्य प्रणव ॐ कार निनाद प्रकृतिस्वरूप का श्रवण-दर्शन होता है, जो आत्मनः स्वयंब्रह्मनादप्रकाश है। इस अवस्था में काल की स्थिरगम्यता अनिर्वचनीय योगलब्ध भाव की प्रतीक्षा मात्र ही है। अंतःकरण में आत्मगुरुब्रह्मतत्त्व का स्फुरण संचार होता है। यह एक सिद्धिजन्य, अनुभवगम्य एवं अनुभूतिपरक अविनाशी गुह्यतम कड़ी है। प्राचीन काल से ही योगी इसकी सार्वभौम गोपनीयता की प्रतिज्ञा एवं प्रण लेते देते रहे हैं। सत्यपथगामी साधक इस गुह्य प्राच्यविज्ञान की अन्तर्निहित जटिलताओं के फलस्वरूप प्रायः दिग्भ्रमित हो जाते हैं एवं बाह्य ॐ कार ध्वनि-प्राकट्य में आत्म-निरूपण करते हैं।

 

इस ग्रन्थ में कूटस्थित भगवान श्री कृष्ण एवं साधक अर्जुन के मध्य ॐ कार रहस्य संवाद का विस्तृत विवरण है। यह कृति इस दिव्य संवाद का सारोपनिषद् एवं ब्रह्मविद्या योगशास्त्र है । प्राच्यकाल में यह अपूर्व विद्या महाकाल के त्रिनेत्र में अन्तर्निहित थी जो महामाया के कालप्रवाह में विलुप्तावस्था में नियोजित हो गई। कालान्तर में अनेक ऋषि-मुनियों ने अपनी योग-तपस्चर्या की स्थिति के अनुसार इसके बहुआयामी खण्डों को प्राप्त किया जोकि श्रीमद्भगवदगीता, अन्य उपनिषदों इत्यादि ग्रन्थों में पृथक भाव से उपलब्ध है।

 

यह स्थूल शरीर बाह्य ॐकार स्वरुप है।

 

प्राचीन क्रिया योग संस्थान (कूटस्थिते दिव्यचक्षुदर्शितेन् सं चालितः दिव्यः उपक्रमः) (सिद्धाश्रमे अवस्थितः मठः) के एक मूर्धन्य मनीषि एवं रहस्यवादी गृहस्थ योगी ने अपनी अनन्य योग भक्ति तथा प्राणायाम के सघन अभ्यास से क्रिया योग से उत्पन्न ॐकार गीता के इन अर्थों को पुनः प्राप्त किया । इन्हीं अनुभूतिजन्य एवं अनुभवपरक भावों का इस कृति में विवरण है। यह कृति प्राणायामजन्य सत्य घटनाओं एवं अनुभवों की अद्वितीय साक्ष्य है ।

 

इस पुस्तक की रचना का आधार अन्तःपुर में ॐकार गीता के गूढ अर्थों एवं अलौकिक अनुभूतियों का रहस्योद्घाटन है। इस पारलौकिक स्पंदन को लेखनी में समाहित करना अति दुष्कर होता अगर ये कार्य सिद्ध साधन निर्देशित न होता। अनिर्वचनीय, अलौकिक एवं अद्भुत आनंद से परिपूर्ण इस साधना यात्रा में ॐकार गीता साख्य भाव दर्शित तथा सम्पूर्ण समर्पण के आभिर्भावभूत लक्षित हुई। इसी विशिष्ट अवस्था की समग्रता का समावेश इस रचना में लेखनीवश समाहित है।

 

प्राचीन क्रिया योग संस्थान प्राचीन जीवन विज्ञान शैली को सरलता एवं सुगमता से प्रदर्शित एवं पारदर्शित करने हेतु कटिबद्ध है।

 

इस स्थूल काया का अस्तित्व एकमात्र ध्यान प्रक्रिया के सम्पादन हेतु है। इसके अतिरिक्त जीव नगण्य एवं रिक्त है।

 

साधनाकाल में साधक अपरिमित चरणों से गुजरता है। किसी भी चरणविशेष के पड़ाव का निर्धारण उसकी विशिष्टता एवं साधक की अंतर्दशा से होता है। इस साधनाक्रम में साधक की बाह्य दशावलोकन से उसकी अन्तर्दशा का स्पष्ट बोध नहीं हो पाता है। बाह्य लक्षण यथा शरीर का भयानक कम्पन एवं उत्तोलन (वायु में तैरना) इत्यादि से दर्शक हत्प्रभ एवं विस्मित हो उठता है। जबकि साधक स्वयं साक्ष्य भाव से इन बाह्य लक्षणों को सरलता एवं सुगमता से स्वीकार करते हुए साधनारत रहता है।

 

Frequently Asked Questions
  • Q. What locations do you deliver to ?
    A. Exotic India delivers orders to all countries having diplomatic relations with India.
  • Q. Do you offer free shipping ?
    A. Exotic India offers free shipping on all orders of value of $30 USD or more.
  • Q. Can I return the book?
    A. All returns must be postmarked within seven (7) days of the delivery date. All returned items must be in new and unused condition, with all original tags and labels attached. To know more please view our return policy
  • Q. Do you offer express shipping ?
    A. Yes, we do have a chargeable express shipping facility available. You can select express shipping while checking out on the website.
  • Q. I accidentally entered wrong delivery address, can I change the address ?
    A. Delivery addresses can only be changed only incase the order has not been shipped yet. Incase of an address change, you can reach us at help@exoticindia.com
  • Q. How do I track my order ?
    A. You can track your orders simply entering your order number through here or through your past orders if you are signed in on the website.
  • Q. How can I cancel an order ?
    A. An order can only be cancelled if it has not been shipped. To cancel an order, kindly reach out to us through help@exoticindia.com.
Add a review
Have A Question
By continuing, I agree to the Terms of Use and Privacy Policy
Book Categories