Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.

वैश्वीकरण और भारतीय राजनीति- Globalization and Indian Politics

$35
Includes any tariffs and taxes
Express Shipping
Express Shipping
Express Shipping: Guaranteed Dispatch in 24 hours
Specifications
Publisher: Oxford University Press
Author Baldev Raj Nayar
Language: Hindi
Pages: 606
Cover: PAPERBACK
8.5x5.5 inch
Weight 580 gm
Edition: 2022
ISBN: 9780199495139
HCF519
Delivery and Return Policies
Ships in 1-3 days
Returns and Exchanges accepted within 7 days
Free Delivery
Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.
Book Description
पुस्तक परिचय
एक प्रक्रिया और एक अवधारणा, दोनों ही रुपों में वैश्वीकरण ने इंसानी जिंदगी पर असर डाला है। समकालीन विमर्श में वैश्वीकरण के विभिन्न आयामों ने अपना प्रभुत्व स्थापित किया है। कुछ लोग वैश्वीकरण की तरफदारी करते हैं और कुछ लोग इसके कट्टर विरोधी भी हैं। यह पुस्तक भारत के संदर्भ में वैश्वीकरण की तथ्यात्मकता को सामने लाने का प्रयास करती है। यह पुस्तक अपने क्षेत्र के अलग-अलग विशेषज्ञों द्वारा वैश्वीकरण के संदर्भ में पेश किए गए नजरिए का संकलन है। पुस्तक समग्रता में वैश्वीकरण के विस्तृत आयामों और दृष्टिकोणों को हमारे समक्ष प्रस्तुत करती है। पुस्तक, आर्थिक वैश्वीकरण की प्रकृति और विकास तथा इस संदर्भ में भारत के अनुभवों का विशद वर्णन प्रस्तुत करती है। पाँच खंडों में विभाजित यह पुस्तक वैश्वीकरण के उन सभी आयामों को प्रस्तुत करती है जिसके इर्द-गिर्द आज की दुनिया का विमर्श फैला हुआ है। यह हमें वैश्वीकरण के अतीत और वर्तमान की प्रकृति से परिचित कराती है। यह भारत में वैश्वीकरण की आर्थिक रणनीति पर विमर्श करती है और हमें यह भी बताती है कि उदारीकरण और वैश्वीकरण का दुनिया के साथ भारत के संबंध पर क्या प्रभाव पड़ा। साथ ही पुस्तक वैश्वीकरण की प्रक्रियाओं का भारत की आंतरिक स्थिति पर क्या प्रभाव पड़ा इसका भी विश्लेषण पेश करती है। वैश्वीकरण के बाद भारत और दुनिया के साथ उसके संबंधों को समझने के लिए यह एक महत्वपूर्ण पुस्तक है।

लेखक परिचय
बलदेव राज नायर, कनाडा के मैकगिल यूनिवर्सिटी में प्रोफ़ेसर रहे। भारतीय राजनीति और भारतीय राजनितिक अर्थव्यवस्था के एक गहन चिंतक और नीति निर्माता रहे।

भूमिका
वैश्वीकरण श्वीकरण सबसे सामयिक, और निश्चित रूप से सबसे विवादास्पद विषयों में से एक है, जो आम लोगों और बुद्धिजीवियों- दोनों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। मुझे यह विश्वास है कि आलेखों का यह संकलन इस विषय पर होने वाले वाद-विवाद में एक सकारात्मक योगदान देगा। लेनस्की (1966) के विचारों का अनुसरण करते हुए मैं यह मानता हूं कि किसी भी अध्ययन के लिए तीन प्रश्न अत्यंत महत्त्वपूर्ण होते हैं। पहला, जिस परिघटना का अध्ययन किया जा रहा है, उसमें घटनाओं का स्वरूप या परिघटना की प्रकृति क्या है? दूसरा, घटनाओं के इस स्वरूप या इस परिघटना के क्या कारण है? और तीसरा, इसके नतीजे क्या है? इन प्रश्नों द्वारा निर्मित व्यापक रूपरेखा के भीतर ही इस पुस्तक के आलेखों को संगठित किया गया है। जिन लोगों का नीति-निर्माण की ओर रुझान है, वे इसमें एक चौथा प्रश्न भी जोड़ सकते हैं, किन्तु इस पुस्तक में इस पर विशेष रूप से ध्यान नहीं दिया गया है। यह चौथा प्रश्न है: वैश्वीकरण की परिघटना से सामने आने वाली वर्तमान स्थिति में, ऐसी कौन सी नीतियाँ हैं जो इसके नतीजों को मजबूत या कमजोर बनाती है? इस पुस्तक की प्रस्तावना में एक विस्तृत निबंध सम्मिलित है जो इस वैश्वीकरण की परिघटना का एक व्यापक अवलोकन प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें इस पुस्तक के अध्यायों का एक आलोचनात्मक परिचय भी प्रस्तुत किया है और यह भी स्पष्ट करने का प्रयास किया गया है कि किस प्रकार प्रत्येक अध्याय इस विषय पर हमारी समझ को बढ़ाने में योगदान देता है।

Frequently Asked Questions
  • Q. What locations do you deliver to ?
    A. Exotic India delivers orders to all countries having diplomatic relations with India.
  • Q. Do you offer free shipping ?
    A. Exotic India offers free shipping on all orders of value of $30 USD or more.
  • Q. Can I return the book?
    A. All returns must be postmarked within seven (7) days of the delivery date. All returned items must be in new and unused condition, with all original tags and labels attached. To know more please view our return policy
  • Q. Do you offer express shipping ?
    A. Yes, we do have a chargeable express shipping facility available. You can select express shipping while checking out on the website.
  • Q. I accidentally entered wrong delivery address, can I change the address ?
    A. Delivery addresses can only be changed only incase the order has not been shipped yet. Incase of an address change, you can reach us at help@exoticindia.com
  • Q. How do I track my order ?
    A. You can track your orders simply entering your order number through here or through your past orders if you are signed in on the website.
  • Q. How can I cancel an order ?
    A. An order can only be cancelled if it has not been shipped. To cancel an order, kindly reach out to us through help@exoticindia.com.
Add a review
Have A Question
By continuing, I agree to the Terms of Use and Privacy Policy
Book Categories