लेखक परिचय
श्रीमती दमयन्ती कछवाहा जन्म : अक्टूबर, 1939 जोधपुर (राजस्थान) शिक्षा : सन् 1969 में एम.ए. पति : श्री महेन्द्र सिंह कछवाहा प्रकाशन : 1. रोचक व शिक्षाप्रद बालकथाएँ 2. ज्ञान की बातें : गरिमा की बातें 3. राजस्थान के प्रेमाख्यान 4. साहित्य में बारहमासा और प्रकृति चित्रण 5. प्रेम न बाड़ी नीपजे हेत न हाट विकाय 6. राजस्थानी साहित्य री ओळखांण 7. राजस्थानी साहित्य में कुदरत रा चितराम 8. चाँद कँवर (उपन्यास) 9. सियाराममय सब जग जानी प्रस्तुत : यह दसवीं पुस्तक 'भज मन चरण कंवल अविनासी भक्त शिरोमणि मीरांबाई का जीवनवृत्त' संप्रति : पूर्व कार्यक्रम अधिशाषी, आकाशवाणी जयपुर, जोधपुर एवं वर्तमान में स्वतंत्र लेखन।
पुस्तक परिचय
मध्य युग के भक्ति काल के कृष्ण भक्तों में मीरांबाई का बहुत महत्त्वपूर्ण स्थान है। मीरांबाई विदुषी थी, संगीत कला में पारंगत थी, इनका कंठ स्वर भी बहुत मधुर था। अतः जब वह साधु-सत्संग में अपने पदों का गायन करती थी तब सत्संग में बैठे लोग भावविभोर होकर सुनते थे। इसलिए हम कह सकते हैं कि मीरांजी अपने जीवनकाल में ही लोकप्रिय हो गई थी। मीरांबाई ने अपने समय में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों का निडरता के साथ विरोध किया। पर्दा प्रथा, सती प्रथा आदि का विरोध किया। और डंके की चोट पर घोषणा कर दी कि, "कोई निन्दो कोई बिन्दो मैं तो चाल चलूंगी अपूठी।" "राणा रूठ्यां नगरी त्यागां, हरि रूठ्यां कठै जाणा।" उन दिनों भक्ति जगत में भी कई तरह के आडम्बर, संकीर्णताएँ और साम्प्रदायिक प्रतिस्पर्धा का बोलबाला था मीरांबाई ने इन सबका विरोध किया। मीरांबाई का एकमात्र लक्ष्य था अपने गिरधर नागर के प्रति माधुर्य भक्ति का गान करना। मीरां ने अपने क्रान्तिकारी विचारों से संसार को यह बता दिया कि युग कोई भी हो नारी अबला नहीं, सबला है। मीरां तो अद्वितीय है, बेजोड़ है। मीरां की तुलना संसार में किसी से नहीं हो सकती, मीरां की ख्याति कालजयी है।
Hindu (हिंदू धर्म) (13774)
Tantra (तन्त्र) (1011)
Vedas (वेद) (730)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2099)
Chaukhamba | चौखंबा (3182)
Jyotish (ज्योतिष) (1565)
Yoga (योग) (1172)
Ramayana (रामायण) (1333)
Gita Press (गीता प्रेस) (722)
Sahitya (साहित्य) (24849)
History (इतिहास) (9072)
Philosophy (दर्शन) (3638)
Santvani (सन्त वाणी) (2631)
Vedanta (वेदांत) (115)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist