लेखक परिचय
डॉ. ओंकार नारायण सिंह जन्म तिथि : 16-10-1961 समदड़ी (बाड़मेर) राजस्थान शिक्षा : एम.ए., पीएच.डी., जे.आर.एफ. अनुसंधान / अध्यापन अनुभव : 32 वर्ष प्रकाशित ग्रंथ : 1. राजस्थान की भक्ति-परंपरा एवं संस्कृति, 2. प्राचीन भारतीय इतिहास की कतिपय विसंगतियाँ, 3. इतिहास एवं संस्कृति-चिन्तन, 4. मध्यकालीन राजस्थान के भक्ति-साहित्य में चित्रित समाज एवं संस्कृति, 5. उत्तर मध्यकालीन राजस्थान के भक्ति-साहित्य में समाज एवं संस्कृति 6. स्वातंत्र्य पूर्व राजस्थान के भक्ति-साहित्य में समाज एवं संस्कृति 7. राजस्थान के भक्ति-साहित्य में प्रतीक-विधान विविध शोध : संगोष्ठियों में सहभागिता एवं पचास से अधिक शोध-पत्रों का प्रकाशन सम्प्रति : सह-आचार्य, इतिहास (राजकीय महाविद्यालय, बायतु (बाड़मेर)
पुस्तक परिचय
मानवीय सृष्टि कुछ हज़ार वर्ष पूर्व की ही समझी जाने के कारण सभ्यता और संस्कृति का इतिहास मात्र पाँच हजार वर्षों के भीतर ही समेटने की चेष्टा की जाती थी। ऐसी अवस्था में पश्चिमी विद्वानों द्वारा भारतीय इतिहास भी इसी के अनुरूप निर्धारित करने के यत्न किए गए। उपर्युक्त धारणा के प्रतिकूल साक्ष्य को या तो उनके द्वारा नज़रअंदाज़ कर दिया जाता था या उसे नकारकर अथवा उसकी अयथार्थ व्याख्या कर महत्त्वहीन घोषित कर दिया जाता था। परम्परागत मान्यताओं एवं पुरातात्त्विक साक्ष्यों की मनमानी व्याख्या द्वारा प्राचीन भारतीय इतिहास के अन्तर्गत ऐसी आधारभूत विसंगतियाँ उत्पन्न हो गईं कि उसका मूल ढाँचा और स्वरूप ही परिवर्तित हो गए। विक्रमादित्य का सर्वसम्मत तथा बहुप्रचलित संवत् प्रवर्तमान होने के बावजूद उसके अस्तित्व से ही इन्कार किया जाता रहा है। प्रस्तुत प्रबन्ध में पाश्चात्य विद्वानों की रूढ़ हो. चली ऐतिहासिक मान्यताओं की परम्परागत इतिवृत्त में उपलब्ध प्रामाणिक साक्ष्यों के माध्यम से की गई समालोचनाओं को समाविष्ट किया गया है। साथ ही परिशिष्ट के अन्तर्गत भारतीय काल-गणना एवं पुराण-सार का विवेचन हुआ है।
Hindu (हिंदू धर्म) (13774)
Tantra (तन्त्र) (1011)
Vedas (वेद) (730)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2099)
Chaukhamba | चौखंबा (3182)
Jyotish (ज्योतिष) (1565)
Yoga (योग) (1172)
Ramayana (रामायण) (1333)
Gita Press (गीता प्रेस) (722)
Sahitya (साहित्य) (24849)
History (इतिहास) (9072)
Philosophy (दर्शन) (3638)
Santvani (सन्त वाणी) (2631)
Vedanta (वेदांत) (115)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist