अन का स्थूल भाग मल बनता है, मध्य भाग मांस बनता है और सूक्ष्म भाग मन बनता है | जल का स्थूल भाग मूत्र बनता है, मध्य भाग रक्त बनता है और सूक्ष्म भाग प्राण बनता है | तेज का स्थूल भाग अस्थि बनता है , मध्य भाग मज्जा बनता है और सूक्ष्म भाग वाक् बनता है | इस प्रकार मन अन्नमय है, प्राण अपोमय है और वाक् तेजोमयी है | वाक्, प्राण और मन ही मिलकर आत्मा कहलाते है | "बुद्धि सौरी है, वह प्रकाशित है | मन चान्द्र है, परज्योति है| जैसे चन्द्रमा सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होता है, वैसे मन बुद्धि के प्रकाश से प्रकाशित होता है | विषय मन पर आ जाते है, बुद्धि विषयो पर जाती है | मन पर जो विषय आ जाता है, मन तन्मय हो जाता है ; फिर भी वह विवेक नही कर सकता | बुद्धि विषयो के बीच विवेक करती है | जब मन पर विषय आते है , तो संस्कार बनते है| जब बुद्धि विषयो पर आ जाती है तो विद्य का प्रदुभार्व होता है |"
Hindu (हिंदू धर्म) (13496)
Tantra (तन्त्र) (1003)
Vedas (वेद) (716)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2084)
Chaukhamba | चौखंबा (3181)
Jyotish (ज्योतिष) (1551)
Yoga (योग) (1156)
Ramayana (रामायण) (1337)
Gita Press (गीता प्रेस) (724)
Sahitya (साहित्य) (24631)
History (इतिहास) (8961)
Philosophy (दर्शन) (3607)
Santvani (सन्त वाणी) (2617)
Vedanta (वेदांत) (115)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist