लेखक परिचय
डॉ. दिनेश कुमार मिश्र जन्म : 14 जनवरी, 1970; सोनवर्षा (भोजपुर, बिहार) शिक्षा : एम.ए. (प्राकृत, जैनोलॉजी) पीएच.डी. जैन विश्व भारती संस्थान, लाडनूं फेलोशिप : जे.आर.एफ., यू.जी.सी., नई दिल्ली कार्यक्षेत्र अजमेर, बीकानेर, जोधपुर के विश्व-विद्यालय में एकेडमिक काउन्सिल सदस्य, बोर्ड ऑफ स्टडीज कन्वीनर, सदस्य, पाठ्यक्रम निर्धारण (जैनोलॉजी), ऑल इंडिया ओरिएण्टल कॉन्फ्रेन्स आजीवन सदस्य प्रकाशन : 1. प्रश्नव्याकरणसूत्र एक अध्ययन 2. जैन आगमों में आचार 3. जैन आगमों में दार्शनिक चिन्तन 4. जैन अंग आगम में सांस्कृतिक चिन्तन 5. जैन अंग आगम का काव्यशास्त्रीय विमर्श विभिन्न पत्रिकाओं में शोध-आलेख प्रकाशित रुचि : धर्म-दर्शन, साहित्य, भाषा, योग, अध्यात्म एवं पौराणिक साहित्य सम्प्रति : सह आचार्य एवं विभागाध्यक्ष-जैनोलॉजी, राजस्थान शिक्षा सेवा (कॉलेज शिक्षा) से सम्बद्ध राजकीय बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पाली (राजस्थान)
पुस्तक परिचय
भारतीय जन मानस को राम और कृष्ण के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित बुद्ध और महावीर ने किया, जिनसे वैदिक चिन्तन की विचाराधारा अत्यधिक प्रभावित हुई। फलस्वरूप वैदिक संस्कृति के समानान्तर श्रमण संस्कृति विकसित होती गयी। इसमें महावीर 'जिन्' धर्म जैन संस्कृति के प्रभावक तीर्थकर हुए। इनके धर्मोपदेश आगम में निबद्ध हैं। तत्कालीन समय में मानवता संत्रस्त थी। जनकल्याण के लिए चिन्तन-मनन, ज्ञान विज्ञान विवेक की उपलब्धियाँ भी हुईं। उनमें अहिंसा, अनेकान्त व अपरिग्रह आचार, विचार और व्यवहार को प्रभावित करने वाली जैनागम की सर्वोत्तम उपलब्धि है। जैनागम तत्त्वचिन्तन के बहुमूल्य ग्रन्थ हैं। ये आचार-विचार व विवेक का निर्णय देते हैं। मुनि और गृहस्थ जीवन-यापन के तौर-तरीके इसमें प्रमुख विषय हैं। इससे तत्कालीन संस्कृति की जीवन्त झलक दिखलायी देती है। समाज, परिवार के पारस्परिक सम्बन्ध, वस्त्राभूषण, धन, ऐश्वर्य, समृद्धि, आमोद प्रमोद, रोग चिकित्सा, शासन व्यवस्था, रीति-रिवाज, अर्थोपार्जन, वाणिज्य शिल्प-कला, व्यापार, राज्य-व्यवस्था के गुण, अधिकार, कर्तव्य का विवेचन इसमें है। जैनाभिमत भौगोलिक विवरण, ग्राम, नगर, प्रदेश, समुद्र, नदी, वन, पर्वतों के उल्लेख से प्राकृतिक सम्पदा की समृद्धि है। ये सभी वर्णन तप-त्याग से सन्दर्भित विवेकमूलक हैं। वास्तविक 'मुक्ति' का निहितार्थ भी इसमें ही है।
Hindu (हिंदू धर्म) (13743)
Tantra (तन्त्र) (1011)
Vedas (वेद) (728)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2099)
Chaukhamba | चौखंबा (3181)
Jyotish (ज्योतिष) (1567)
Yoga (योग) (1175)
Ramayana (रामायण) (1331)
Gita Press (गीता प्रेस) (722)
Sahitya (साहित्य) (24852)
History (इतिहास) (9084)
Philosophy (दर्शन) (3639)
Santvani (सन्त वाणी) (2592)
Vedanta (वेदांत) (115)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist