प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार एम. के. महताब (जो एम.एल. कपूर के नाम से भी जाने जाते हैं) का जन्म सन् 1923 में लायलपुर में (अब पाकिस्तान में) हुआ। एम. के. महताब राजनीतिक और साहित्यिक जगत के जाने-माने व्यक्ति थे। बटवारे के बाद उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र का प्रारम्भ लुधियाना में पत्रकारिता से किया। तत्पश्चात् 50 के दशक में वे जालन्धर में पत्र-सूचना कार्यालय के साथ जुड़ गए। आकाशवाणी और दूरदर्शन पर 1967 से उन्होंने संवाददाता और समाचार-संपादक के रूप में कार्य किया। अपनी राजनीतिक दूरदृष्टि से पहचाने जाने वाले एम.के. महताब ने पिछले चार दशक तक राष्ट्रीय मंच पर राजनीतिक घटनाओं का व्यौरा देश और विदेश के पाठकों तक पहुँचाया। उनके राजनीतिक लेख व्यापक रूप से हिन्दी, उर्दू और पंजाबी के प्रमुख समाचारपत्रों, जैसे राष्ट्रीय सहारा, हिन्द समाचार, अजीत, वीर प्रताप, प्रताप, इंकलाब आदि में प्रकाशित हुए। सहज लेखन को बढ़ाने वाले लेखक एम. के. महताब की सैंकड़ों कहानियाँ भी पंजाबी, उर्दू और हिन्दी के प्रमुख समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई। उन्होंने दो उपन्यास लिखे औरे उनका एक टी.वी. सीरियल 'सरसों के फूल' नाम से दूरदर्शन पर दिखाया गया था। उनके साहित्यिक और पत्रकारिता की उपलब्धियों के लिए दिल्ली व पंजाब सरकार ने उन्हें अनेक बार सम्मानित किया। वे फ़ारसी भाषा के भी सुविज्ञ थे। 5 नवंबर 2003 को दिल्ली में कलम के धनी श्री महताब का निधन हो गया था।
Hindu (हिंदू धर्म) (14035)
Tantra (तन्त्र) (1040)
Vedas (वेद) (732)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2127)
Chaukhamba | चौखंबा (3478)
Jyotish (ज्योतिष) (1631)
Yoga (योग) (1209)
Ramayana (रामायण) (1315)
Gita Press (गीता प्रेस) (717)
Sahitya (साहित्य) (25158)
History (इतिहास) (9327)
Philosophy (दर्शन) (3707)
Santvani (सन्त वाणी) (2603)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist