प्रस्तावना
साहित्य में कृतियों का मूल्यांकन और पुनर्मूल्यांकन आलोचना का धर्म है। उन कृतियों को फिर पलटकर देखना और उनकी अर्थवत्ता को नये परिप्रेक्ष्य में देखना-समझना आलोचना को विश्वसनीय और रचनात्मक बनाता है। साहित्य की वास्तविक पहचान भी समय के प्रवाह में ही होती है। प्रकाशन के साथ तुरन्त चर्चा में आ जाने वाली कृतियाँ कई बार बाद में भुला दी जाने योग्य निकलती हैं। दूसरी तरफ ऐसा भी होता है कि कोई कृति अपने प्रकाशन के समय बहुत महत्त्वपूर्ण न समझी गई तो किन्तु कालान्तर में उसमें एकाएक अपने समय की सच्ची तसवीर दिखाई दे। गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा अंग्रेजी और बाद में आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी द्वारा हिन्दी में कबीर की कविताओं के प्रस्तुतीकरण का महत्त्व ऐतिहासिक है। वस्तुतः आलोचना की जिम्मेदारी है कि वह अपनी भाषा और संस्कृति की मूल्यवान समझी जाने वाली कृतियों को समय समय पर पुनरीक्षण के लिए चुने और नए समय में उनकी अर्थवत्ता की पुनर्पहचान करे।
हिन्दी साहित्य के आधुनिक काल में ऐसी कृतियों की पहचान कठिन नहीं है जिन्हें प्रकाशित हुए एक या आधी शताब्दी व्यतीत हो गई है और उन्हें कालजयी माना जाता है। यदि रीतिकाल, भक्तिकाल और आदिकाल की कृतियों का भी स्मरण करें तो यह सूची आलोचना के समक्ष एक बड़ी चुनौती की तरह सामने होगी। कहना न होगा कि आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी से लगाकर हमारे समय तक अनेक विद्वान आलोचकों ने अपनी रुचि और विवेक के अनुसार ऐसी चुनौतियों को स्वीकार किया है।
राधाकृष्ण मूल्यांकन माला पिछली शताब्दी की हिन्दी आलोचना का उज्ज्वल अध्याय है जिसमें मुख्यतः कृतिकारों पर केन्द्रित अध्ययनों को प्रस्तुत किया गया था। इस मूल्यांकन माला ने अपनी विश्वसनीयता के चलते आलोचना और अकादमिक क्षेत्र में बेहद प्रतिष्ठा अर्जित की थी। अब नए दौर में कृतिकारों के साथ कृतियों पर केन्द्रित अध्ययनों को प्रस्तुत किया जा रहा है जिन पर गम्भीर विवेचन और पुनः पाठ की आवश्यकता है। प्रस्तुत कृति दलित साहित्य के प्रसिद्ध हस्ताक्षर प्रो. नामदेव के सम्पादन में आ रही है। ओमप्रकाश वाल्मीकि की आत्मकथा 'जूठन' अब भारतीय साहित्य की अविस्मरणीय कृति के रूप में स्थाई पहचान अर्जित कर चुकी है। प्रो. नामदेव ने हिन्दी दलित साहित्य की श्रेष्ठ आत्मकथा के सम्बन्ध में जिन विद्वान आलोचकों और अध्येताओं के आलेख प्रस्तुत किये हैं वे इस बात की पुष्टि करते हैं कि जूठन केवल दलित लेखन की ही नहीं अपितु हिन्दी कथेतर साहित्य का महत्त्व भी स्थापित करती है। विश्वास है कि मूल्यांकन माला के नये पृष्ठ पाठकों से वैसा ही स्नेह अर्जित कर सकेंगे जैसा आधी शताब्दी से अधिक समय से इस श्रृंखला को मिलता रहा है।
Hindu (हिंदू धर्म) (14145)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3462)
Jyotish (ज्योतिष) (1638)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1314)
Gita Press (गीता प्रेस) (713)
Sahitya (साहित्य) (25585)
History (इतिहास) (9455)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2620)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist