Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.

लाचार नहीं हम: Lachaar Nahin Hum

RM120
Includes any tariffs and taxes
Specifications
Publisher: Vitasta Publishing Pvt. Ltd.
Author C. K. Meena, V. R. Feroz
Language: Hindi
Pages: 394
Cover: Paperback
8.5x5.5 Inch
Weight 340 gm
Edition: 2024
ISBN: 9788119670192
BA5158
Delivery and Return Policies
Usually ships in 3 days
Returns and Exchanges accepted within 7 days
Free Delivery
Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.
Book Description
प्रस्तावना

यह पुस्तक विकलांगता के बारे में है, जिसका मतलब यह एक ऐसी पुस्तक है जो हम सभी के बारे में है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के मुताबिक, विकलांग व्यक्तियों (पीडब्लूडी) की संख्या दुनिया में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी आबादी है जो 1.3 अरब है या यूं कहें कि पूरी वैश्विक जनसंख्या का 15 प्रतिशत है। लेकिन इन संख्याओं के पीछे एक कठोर तथ्य छुपा हुआ है जिस पर हममें से बहुत कम लोगों ने ही विचार किया हैः भले ही आज हम विकलांगता से बचे हुए हैं लेकिन क्या पता कल हम इससे न बच पाएं। अगर यह बात आपको अविश्वसनीय लगती है तो शायद यही समय है कि आप इस पर दोबारा विचार करें। जब आप 'विकलांगता' शब्द सुनते हैं तो आपके दिमाग में जो नकारात्मक छवियां उभर आती हैं, उन्हें त्यागना होगा और इसके अर्थ को पूरी तरह से समझने का प्रयास करना होगा। यह समझने के लिए कि हम क्यों ऐसा कह रहे हैं, हमारे लिए सबसे पहले 'विकलांगता' शब्द का अर्थ समझना महत्वपूर्ण होगा। विकलांगता के लिए कोई एक निश्चित परिभाषा नहीं है। 2006 में संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएन) द्वारा आयोजित विकलांग व्यक्तियों के अधिकारों पर सम्मेलन (सीआरपीडी) के अनुसार यह "अभी एक विकसित होने वाली अवधारणा है।" मान लीजिए अगर हम गंध की अनुभूति के बिना पैदा हुए होते तो क्या इसका मतलब हम अपना वाहन 'विकलांग लोगों के लिए निर्धारित' जगह पर पार्क करते? शायद नहीं। अगर कोई चश्मे के बिना पढ़ नहीं सकता है तो क्या यह विकलांगता कहलाएगी? यह ऐसा ही मालूम पड़ता है। इसको सरल तरीके से कहें तो हमारी अक्षमता अगर समाज में पूरी तरह से भागीदारी के लिए हमारी दैनिक गतिविधियों में किसी भी तरह की बाधा डालती है तो हम विकलांग हैं। विकलांगता में हकलाने से लेकर मतिभ्रम (सिजोफ्रेनिया) तक सब कुछ शामिल है; यह हल्का, मध्यम और गंभीर, अस्थायी या दीर्घकालिक विकार हो सकता है; यह शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक या संवेदी हो सकता है, जो बुढ़ापा, दुर्घटना, बीमारी, संक्रामक रोग या आनुवंशिक विकार का परिणाम हो सकता है। इस तरह शायद अब आप उस बात को समझ सकते हैं जो हम कहना चाह रहे हैं-किसी न किसी रूप में हम सभी विकलांगता से अछूते नहीं हैं। हो सकता है आप विकलांग न हो या आपको किसी विकलांग की देखभाल नहीं करनी पड़ी हो, लेकिन आप किसी न किसी विकलांग को तो जानते ही होंगे या किसी ऐसे व्यक्ति से कभी न कभी बात तो की ही होगी। आप अपने आसपास नजर डालिए। हो सकता है आपके सहकर्मी को डिप्रेशन हो, आपका बॉस कभी कैंसर से पीड़ित रहा हो, आपका पड़ोसी मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने जा रहा हो, आपके फ्लैटों के ब्लॉक के माली को बहरापन हो, आपकी गली के नुक्कड़ पर भीख मांगने वाली कोई बौनी औरत हो, आपके मित्र का चचेरा भाई ऊंचाई से गिर जाने के कारण अपंग होकर व्हीलचेयर पर आश्रित हो गया हो, और ओह, क्या आपकी मां के चाचा नहीं थे, जिन्हें पिछली शताब्दी में लोग 'बेवकूफ' कहा करते थे। हम मानते हैं कि विकलांग लोगों की एक 'अदृश्य बहुसंख्यक आबादी' है। विकलांग लोग अदृश्य बना दिए जाते हैं क्योंकि सार्वजनिक अपमान का डर उन्हें उनके घरों में कैद रहने के लिए मजबूर कर देता है, या जो घरों से बाहर निकलना भी चाहते हैं तो असुविधाजनक वातावरण उन्हें घरों से बाहर निकलने नहीं देता है। अगर वे शारीरिक रूप से विकलांग नहीं हैं, तब भी वे अदृश्य होते हैं।

पुस्तक परिचय

दिव्यांगता क्या है, इसकी परिभाषा क्या है, यह कितना गंभीर विषय है, दिव्यांग जनों की जनसंख्या कितनी है, इनके लिए देश और दुनिया में कानून क्या हैं, उनके अधिकार क्या हैं, यह पुस्तक दिव्यांगता से संबंधित इन सभी प्रश्नों के उत्तर और अन्य पहलुओं पर गहन चर्चा करती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार दुनिया में विकलांगों की जनसंख्या करीब 103 करोड़ है या विश्व की कुल आबादी का 15 प्रतिशत है। इतनी विशाल जनसंख्या होने के बावजूद हमारा ध्यान उनकी तरफ नहीं जाता है जबकि बहुत से दिव्यांग लोग शारीरिक कमजोरियों के बावजूद अनेक क्षेत्रों में सफलता के शिखर पर पहुंच रहे हैं जो यह साबित करता है कि वे मानसिक रूप से खुद को लाचार नहीं मानते हैं और कुछ भी करने में सक्षम हैं। कई संगठन भी उनके लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं और उनके दबाव की वजह से सरकारें भी दिव्यांग जनों के लिए कानून बना रही हैं। फिर भी वे हमारे समाज की मुख्यधारा का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। हमें एक समावेशी समाज बनाने की जरूरत है। यह पुस्तक समावेशी समाज बनाने की दिशा में काम कर रहे अनेक संगठनों और निजी प्रयासों के बारे में जानकारी देती है। कुल मिलाकर दिव्यांगता के विषय पर यह एक व्यापक तस्वीर पेश करने वाली प्रामाणिक पुस्तक है।

लेखक परिचय

केरल से विज्ञान में ग्रेजुएट सी. के. मीना अंग्रेजी में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के लिए बंगलुरु चली गई, और फिर पत्रकारिता के क्षेत्र में आ गईं। इसके बाद उन्होंने कहानी लेखन में भी हाथ आजमाया। उन्होंने डेक्कन हेराल्ड में काम किया और अब द हिंदू में कॉलम लिखती हैं। वे बंगलुरु में एशियन कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म की संस्थापक सदस्य भी हैं। उनके अब तक तीन उपन्यास प्रकाशित हो चुके हैं और वे अनगिनत फीचर एवं कॉलम लिख चुकी हैं। उन्हें ट्वीट या ब्लॉग के प्रति कभी रुचि नहीं रही है लेकिन कोविड की महामारी के दौरान कभी-कभी किंडल की लालच में पड़ने से खुद को नहीं रोक पाई थीं।

वी.आर. फिरोज़ एसएपी एसई में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं और एसएपी एकेडमी फॉर इंजीनियरिंग के प्रमुख हैं। वे एक गैर-मुनाफे वाले संगठन इंडिया इन्क्लूजन फाउंडेशन के संस्थापक हैं, जिसका उद्देश्य भारत में समावेश के विषय को चर्चा के केंद्र में लाना है। वे दिव्यांग लोगों पर सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तक गिफ्टेङः इंसपायरिंग स्टोरीज़ ऑफ पीपुल विद डिसैबिलिटीज के सह-लेखक रहे हैं। इस पुस्तक का अनुवाद भारत की छह क्षेत्रीय भाषाओं में हो चुका है और इसके कन्नड़ संस्करण को प्रतिष्ठित कर्नाटक साहित्य अकादमी पुरस्कार मिल चुका है। सह-लेखक के रूप में उनकी अन्य प्रकाशित कृतियों में इनोवेटिंग द वर्ल्ड द ग्लोबलाइजेशन एडवांटेज और ग्रिट द मेजर स्टोरी शामिल हैं। फिरोज़ न्यूयार्क के कोलंबिया विश्वविद्यालय में पर्सनल लीडरशिप पढ़ाते हैं। इसके अलावा वे फोब्स, न्यू इंडियन एक्सप्रेस और मिंट के लिए कॉलम लिखते हैं।

Frequently Asked Questions
  • Q. What locations do you deliver to ?
    A. Exotic India delivers orders to all countries having diplomatic relations with India.
  • Q. Do you offer free shipping ?
    A. Exotic India offers free shipping on all orders of value of $30 USD or more.
  • Q. Can I return the book?
    A. All returns must be postmarked within seven (7) days of the delivery date. All returned items must be in new and unused condition, with all original tags and labels attached. To know more please view our return policy
  • Q. Do you offer express shipping ?
    A. Yes, we do have a chargeable express shipping facility available. You can select express shipping while checking out on the website.
  • Q. I accidentally entered wrong delivery address, can I change the address ?
    A. Delivery addresses can only be changed only incase the order has not been shipped yet. Incase of an address change, you can reach us at help@exoticindia.com
  • Q. How do I track my order ?
    A. You can track your orders simply entering your order number through here or through your past orders if you are signed in on the website.
  • Q. How can I cancel an order ?
    A. An order can only be cancelled if it has not been shipped. To cancel an order, kindly reach out to us through help@exoticindia.com.
Add a review
Have A Question
By continuing, I agree to the Terms of Use and Privacy Policy
Book Categories