Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.

मीडिया और हिंदी साहित्य: Media aur Hindi Sahitya

£13.50
£18
25% off
Includes any tariffs and taxes
Specifications
Publisher: India Netbooks Private Limited, Noida
Author Vyas Mani Tripathi
Language: Hindi
Pages: 176
Cover: Paperback
8.5x5.5 Inch
Weight 200 gm
Edition: 2020
ISBN: 9789389856095
BA5935
Delivery and Return Policies
Usually ships in 3 days
Returns and Exchanges accepted within 7 days
Free Delivery
Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.
Book Description
भूमिका

मीडिया और साहित्य दोनों के चिंतन में 'मनुष्य' है। दोनों ही 'बेहतर मनुष्य' और बेहतर समाज' की संकल्पना को मूर्तित करने में जुटे हैं। एक जहां अपनी संचरणशीलता के व्यापक परिप्रेक्ष्य में जन-जागरण की पृष्ठभूमि तैयार करता है तो वहीं दूसरा भावना के धरातल पर मानवीय मूल्यों के संरक्षण और संवर्द्धन में समाज का मददगार बनता है। नियति और नीति में दोनों का लक्ष्य समान है तो क्या उनमें परस्पर पूरकता का भाव भी है, किसी खास बिन्दु पर क्षीण रेखा सदृश परस्पर अंन्तर्ग्रथित होने के बावजूद क्या उनमें आपसी सहयोग भी है? 'शब्द' पर गहराते संकट और निरंतर क्षीण हो रही मानवीय संवेदना के प्रति क्या उनमें समान आकुलता और चिंतनशीलता की कोई स्थिति है? जीवन और समाज के अन्तसूत्रों को जोड़ने में क्या वे अपनी-अपनी भूमिकाओं के सम्यक् निर्वहन में संलग्न है? बदलते सरोकारों के कारण मीडिया क्या साहित्य के लिए कोई चुनौती है? प्रस्तुति-प्रदर्शन से लेकर चिंतन और विचारधारा तक लघुमार्ग अपनाकर गतिशील मीडिया की चकाचौंध और जगरमगर के बीच क्या साहित्य के अस्तित्व का कोई संकट है? 'हिन्दुस्तानियों के हित के हेतु' जिस हिन्दी पत्रकारिता का अभ्युदय हुआ था वह क्या अपने उसी लक्ष्य पर अग्रगामी है? लगभग इन्हीं प्रश्नों से जूझने और टकराने का परिणाम है-'मीडिया और हिंदी साहित्य'। वस्तुतः समाज के हित-पोषण और संवर्द्धन में इन दोनों की ताकतवर भूमिकाओं पर विचार ही इसका काम्य है। आज मीडिया बहुत सशक्त है। उसकी पहुंच चूल्हे-चौके तक है। हमारी कार्य-प्रणाली, मानवीय संबंध, आचार-विचार तथा मूल्य-बोध आदि को उसने बुरी तरह प्रभावित किया है। जीवन-शैली में नित नवीन परिवर्तन उसके हस्तक्षेप के ही परिणाम हैं। यहां यह भी ध्यातव्य है कि मीडिया पूंजीवाद प्रेरित है। वह ज्ञान को सूचनाओं तक समेट देने में ही अपनी अस्मिता की सार्थकता समझता है। उसकी क्रियाविधि में वे ही तत्व शामिल रहते हैं जिनसे पूंजी के अनन्त विस्तार की योजना को सफलता मिलती है। इसके विपरीत साहित्य की पूंजी संवेदना' है। वह उसी के सतत विकास और विस्तार को अपना लक्ष्य मानता है। आज जहां मीडिया का ध्यान 'मिशन' और 'प्रोफेशन' से हटकर 'कमीशन' और 'सेन्सेशन' पर केन्द्रित हो गया है वहीं साहित्य आज भी 'सत्यम् शिवम् और सुन्दरम् की संकल्पना को मूर्तिमान करने के लिए प्रयत्नशील है। 'शिवेतरक्षतये की कामना में रत है। मानव मूल्यों में उसकी आस्था है। दूसरी ओर मीडिया विज्ञापन की वैसाखी पर ग्लैमर एवं चकाचौंध की यात्रा में लीन है। उसमें साहित्य के लिए स्थान का न होना अथवा बहुत कम होना उसकी इसी प्रवृत्ति तथा संवेदनहीनता का परिणाम है। जाहिर है साहित्य सोच का परिष्कार है और मीडिया रुचि का फिर भला दोनों लय-ताल बद्ध कैसे रह सकेंगे? वैसे भी मीडिया की कार्य-प्रणाली और तकनीक के अनन्त विस्तार में उसकी साहित्य के साथ जुगलबन्दी अब बहुत कठिन है। सूचना-क्रांति के इस युग में हिंदी की लचीली एवं समावेशी प्रकृति ने सूचना-तंत्र के विस्फोटक दर्शन को पचाकर अपनी सार्थकता सिद्ध की है फिर भी उसके भविष्य को लेकर अनेक तरह की आशंकाएं और चिन्तायें प्रकट की जा रही हैं। हिन्दी के उज्ज्वल भविष्य को लेकर जो आश्वस्त हैं उन्हें भी हिंदी के 'हिग्लिस' होते जाने का भय है। हिन्दी की बोलियों को संविधान की आठवीं अनुसूची में शमिल करने की मांग भी हिन्दी को कमजोर करने की एक बड़ी साजिश है। ऐसे में 'रामविलास शर्मा और हिन्दी जाति की अवधारणा' से हिन्दी के पक्ष में एक उपयुक्त वातावरण बनाने में मदद मिल सकती है। 'राष्ट्रीय एकता और हिन्दी' तथा 'हिन्दी का भविष्य और भविष्य की हिन्दी' से हिन्दी की सबलता को एक नया आयाम मिल सकेगा। बदलती परिस्थितियों में जागरुकता और चेतना का जो वातावरण बना है उससे हाशिये पर स्थित लोग, दलित, नारी, आदिवासी, मूलवंशी समूह जिन्हें समाज, सांस्कृतिक संवाद तथा सत्ता के दायरे से बाहर रखा गया था वे अब अपने अधिकारों के प्रति सचेत होकर वर्चस्व के संघर्ष में मुखर हैं। स्त्री, दलित, अश्वेत, दिव्यांग, पर्यावरण आदि को लेकर किये जा रहे विमर्श उसी के परिणम हैं। रामधारी सिंह 'दिनकर' ने वर्तमान विमर्शकारों की भांति दलित चिंतन भले न किया हो, लेकिन 'रश्मिरथी' में इसकी मौजूदगी देखी जा सकती है। दिव्यांग-जन में आत्मविश्वास, आत्मबल, आत्मबोध और आत्मनिर्भरता भरने के उद्देश्य से अनेक साहित्यिक वाद-विवाद, संवाद आयोजित हो रहे हैं। इसीलिए यहां 'हिन्दी साहित्य में दिव्यांग-विमर्श' दिया गया है।

लेखक परिचय

डॉ. व्यास मणि त्रिपाठी एक अक्टूबर सन् उन्नीस सी उनसठ को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिलान्तर्गत बढ़वतिया नामक गांव में। शिव: गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर से हिन्दी में एम.ए, और पी-एच.डी.। प्रकाशित पुस्तकेंः 1. अंडमान तथा निकोचार के आदिवासी और उनकी बोली, 2 अंडमान के हिन्दी कहानीकार, 3. निराला काव्य-शैली वैज्ञानिक विश्लेषण, 4. रामचन्द्रिका में नाट्य तत्व, 5. अंडमान की हिन्दी कविता, 6. अंडमान तथा निकोबार की लोक कथाएं. 7. कबीर से निराला तक एक मूल्यांकन, 8. अंडमान की हिन्दी कहानियाँ, 9. एक आस्था ऐसी भी (कहानी संग्रह), 10. हजारी प्रसाद द्विवेदी-व्यक्तित्व एवं कृतित्य, 11. महादेवी वर्मा-व्यक्तित्व एवं कृतित्व, 12. सूजन और समीक्षा, 13. रामधारी सिंह 'दिनकर' सृष्टि और दृष्टि, 14. नागार्जुन-लोक संवेदना के यथार्थ सर्जक, 15. अज्ञेय चिंतन एवं सूजन, 16. अंडमान का हिन्दी साहित्य-गद्य-पद्य रचना संचयन, 17. भवानी प्रसाद मिश्र-अनुभव वैविध्य के अप्रतिम सर्जक, 18. समकालीन संवेदना की परख, 19. जगन्नाथ दास 'रत्नाकर', 20. काला पानी संज्ञा मुझको खलती है (कविता संग्रह), 21. कामता प्रसाद सिंह 'काम' प्रतिनिधि रचनायें, 22. नन्ददास। सहलेखनः भारतीय साहित्य कोश, 'भारतीय लोक साहित्य कोश' भारतीय बाल साहित्य कोश भारतीय लोक गीत सांस्कृतिक आस्मिता' सहित 30 पुस्तकों में सहलेखन। यत्रिकाओं में: देश की पचास से अधिक प्रमुख साहित्यिक पत्रिकाओं में शताधिक लेख, कविताएँ, कहानियाँ, समीक्षाएँ तथा शोध-पत्र प्रकाशित। सदस्यताः साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली की सामान्य परिषद तथा हिन्दी परामर्श मण्डल का जनवरी 2013 से दिसम्बर 2017 तक सदस्य। पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की गवर्निंग बॉडी का जुलाई, 2009 से जून, 2012 तक सदस्य। राज्य पुस्तकालय, शिक्षा निदेशालय, अंडमान तथा निकोबार प्रशासन की पुस्तक चयन समिति में इमिनेन्ट एकेडमिशियन के रूप में तथा राजा राममोहन रॉय पुस्तकालय प्रतिष्ठान, कोलकाता द्वारा राज्य पुस्तकालय योजना समिति का नामित सदस्य। सम्मान/पुरस्कारः भारत सरकार द्वारा भोपाल में आयोजित दसवें विश्व हिन्दी सम्मेलन में विश्व हिन्दी सम्मान, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ का वर्ष 2017 का रामविलास शर्मा सर्जना पुरस्कार, विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ की 'विद्या वाचस्पति' और 'विद्या सागर' सहित अनेक उपाधियाँ/सम्मान/पुरस्कार प्राप्त। रचनाओं का अनुवादः कई कहानियों और कविताओं का मलयालम भाषा में अनुवाद हुआ है। शोध-कार्यः कहानी संग्रह 'एक आस्या ऐसी भी पर' दयाल बाग शिक्षण संस्थान, आगरा की एम.फिल परीक्षा हेतु लघु शोध-प्रबंध लिखा गया है।

Frequently Asked Questions
  • Q. What locations do you deliver to ?
    A. Exotic India delivers orders to all countries having diplomatic relations with India.
  • Q. Do you offer free shipping ?
    A. Exotic India offers free shipping on all orders of value of $30 USD or more.
  • Q. Can I return the book?
    A. All returns must be postmarked within seven (7) days of the delivery date. All returned items must be in new and unused condition, with all original tags and labels attached. To know more please view our return policy
  • Q. Do you offer express shipping ?
    A. Yes, we do have a chargeable express shipping facility available. You can select express shipping while checking out on the website.
  • Q. I accidentally entered wrong delivery address, can I change the address ?
    A. Delivery addresses can only be changed only incase the order has not been shipped yet. Incase of an address change, you can reach us at help@exoticindia.com
  • Q. How do I track my order ?
    A. You can track your orders simply entering your order number through here or through your past orders if you are signed in on the website.
  • Q. How can I cancel an order ?
    A. An order can only be cancelled if it has not been shipped. To cancel an order, kindly reach out to us through help@exoticindia.com.
Add a review
Have A Question
By continuing, I agree to the Terms of Use and Privacy Policy
Book Categories