| Specifications |
| Publisher: National Paperbacks, New Delhi | |
| Author Mridula Garg | |
| Language: Hindi | |
| Pages: 114 | |
| Cover: PAPERBACK | |
| 8.5x5.5 Inch | |
| Weight 140 gm | |
| Edition: 2018 | |
| ISBN: 9788119540730 | |
| HBX208 |
| Delivery and Return Policies |
| Usually ships in 3 days | |
| Returns and Exchanges accepted within 7 days | |
| Free Delivery |
मेरे देश की
मिट्टी, अहा 1992 के बाद से मृदुला गर्ग की कहानियों में व्यंग्य और फंतासी के पुट
बढ़ गये हैं। या कहें कि पाश्र्व से निकल कर वे मंच पर आ गये हैं और प्रमुख भूमिकाएं
निभाने लगे हैं। हास्य, व्यंग्य व फंतासी का उद्गम त्रासदी में होता है। त्रासदी को
झेल कर, निर्वेद तक पहुंचने के लिए, जिस निस्संगता की जरूरत होती है, वह इन्हीं के
माध्यम से अर्जित की जाती है। मृदुला गर्ग की कहानियां इसी निस्संगता को अर्जित-सर्जित
करती हैं और इस प्रक्रिया में जीवन के समरूप नाटक में से हो कर गुजरती हैं। हम सब जानते
हैं कि जब जीवन जीना अत्यधिक कष्ट कर हो जाता है, तब जीने का नाटक करना पड़ता है। इस
नाटक में त्रासदी को भी कौतुक के साथ झेलना पड़ता है। मेरे देश की मिट्टी, अहा पीड़ा
में हँसना और हँसते-हँसते पीड़ा में संगमित हो जाना, यही इन कौतुक प्रधान कहानियों
का सत्त्व है।
नाम : मृदुला
गर्ग जन्म : 25 अक्टूबर, 1938, कलकत्ता (कोलकाता) में शिक्षा: अर्थशास्त्र में मास्टर
पहली कहानी सन् 1970-71 में रची गयी तो पहला उपन्यास 1975 में। इसके बाद अनेक कहानी-संग्रहों
और उपन्यासों का प्रकाशन। साहित्य के अलावा पर्यावरण, सामाजिक संदभों एवं स्त्री-विमर्श
पर भी लेख स्तंभ आदि का नियमित लेखन। उन्होंने इन्हीं विषयों पर अमरीका और यूरोप के
अनेक विश्वविद्यालयों तथा संयुक्त राष्ट्र संघ के संस्थानों में व्याख्यान भी दिये
हैं। 'नेशनल' द्वारा प्रकाशित पुस्तकें उपन्यास उसके हिस्से की धूप, वंशज, चित्तकोचरा,
अनित्य, मैं और में कहानी संग्रह टुकड़ा टुकड़ा आदमी, मेरे देश को मिट्टी, अहा नाटक:
एक और अजनबी कुछ कृतियों का अंग्रेजी तथा अन्य विदेशी भाषाओं में अनुवाद। 'चितकोबरा'
उपन्यास जर्मन व अंग्रेजी भाषा में तथा कहानी संग्रह 'डॅफोडिल जल रहे हैं' अंग्रेजी
में 'नेशनल' द्वारा प्रकाशित। पुरस्कार एवं सम्मान हिंदी अकादमी, दिल्ली से साहित्यकार
सम्मानः उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ से साहित्य भूषण पुरस्कार, हैल्मन हैमट ग्रांट
2001 ह्युमन राइट्स वाच, न्यूयार्क प्राप्तः तथा 'उसके हिस्से की धूप' (उपन्यास) व
'जादू का कालीन' (नाटक) मध्य प्रदेश साहित्य परिषद, भोपाल से पुरस्कृत।
Send as free online greeting card
Visual Search