Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.

स्वामी विवेकानन्द (अद्वैत वेदांत से विश्वधर्म की ओर ज्ञानमार्ग कर्मयोगी)- The Path of Knowledge and Action of Swami Vivekananda - From Advaita Vedanta to Universal Religion

$28
Includes any tariffs and taxes
Express Shipping
Express Shipping
Express Shipping: Guaranteed Dispatch in 24 hours
Specifications
Publisher: Prabhat Prakashan, Delhi
Author Devki Nandan Gautam
Language: Hindi
Pages: 232
Cover: PAPERBACK
8.5x5.5 inch
Weight 200 gm
Edition: 2023
ISBN: 9789350482650
HCD255
Delivery and Return Policies
Ships in 1-3 days
Returns and Exchanges accepted within 7 days
Free Delivery
Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.
Book Description
पुस्तक परिचय
स्वामी विवेकानंद महान् स्वप्नद्रष्टा थे। अध्यात्मवाद बनाम भौतिकवाद के विवाद में पड़े बिना भी यह कहा जा सकता है कि समता के सिद्धांत का जो आधार विवेकानंद ने दिया, एक बौद्धिक आधार शायद ही ढूँढ़ा जा सके। स्वामीजी की दृष्टि में स्पष्ट हो चुका था कि भारत के अध्यात्म से पश्चिम की आत्मा को पुष्ट करना होगा और पश्चिम की वैज्ञानिक समृद्धि से भारत के तन का पोषण करना होगा। दोनों एक-दूसरे की प्रतिपूर्ति करेंगे, पूरक बनेंगे, तब मानवता का कल्याण होगा और इसके लिए स्वामी विवेकानंद को अमेरिका जाना होगा। पवित्रता को नरेंद्रनाथ आध्यात्मिक जीवन की आधारशिला मानते हैं। उनके लिए यह विधा दूषण का प्रतिरोध न होकर सर्व स्वस्ति से प्रगाढ़ प्रेम है। यह स्वस्ति कामना अपने व्यापकतम अर्थ में है, जो एक आध्यात्मिक शक्ति के रूप में सभी प्रकार के जीवन को अपने आगोश में लेती है। परमहंस ने द्वैत-अद्वैत के प्रतीयमान विरोधाभास में एकता स्थापित की। इस बराबरी (धार्मिक बराबरी) का वैचारिक आधार भी एकमात्र अद्वैत ही प्रदान कर सकता है, क्योंकि इसमें किसी अन्य को अपने से अभिन्न ही माना जाता है और इसी आधार पर नैतिक आचरण का निर्माण होता है। स्वामीजी को युवकों से बड़ी आशाएँ हैं। लेखक ने आज के युवकों के लिए ही इस ओजस्वी संन्यासी का जीवन-वृत्त उनके समकालीन समाज एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के संदर्भ में प्रस्तुत करने का प्रयत्न किया है।

लेखक परिचय
देवकी नंदन गौतम जन्म : 1951 शिक्षा : एम.एससी., पी.एच.डी. । बुंदेलखंड के बिलरही गाँव के साधारण किसान परिवार में जन्म। गाँव के प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभ कर प्रयाग विश्वविद्यालय तक पहुँचे। अपने-सेवाकाल में एलएल. बी., पी-एच.डी. की डिग्रियाँ अर्जित कीं। पहले सी.एस.एस. और फिर 1974 में आई.पी.एस. किया। केंद्र सरकार के अधीन काम करते हुए जुलाई 2009 में बिहार पुलिस के प्रधान डी.जी.पी. के पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने हिंदी, अंग्रेजी कविता, हिंदी नाटक, पुलिस प्रशासन, भारतीय संविधान आदि पर अंग्रेजी भाषा में तथा हिंदी, अंग्रेजी में बाईस पुस्तकें लिखी हैं। संप्रति पटना में पढ़ने-लिखने में व्यस्त ।

भूमिका
बुद्धियोग में निरंतरता और प्रेम प्रवाह आवश्यक गुणक हैं। संलग्नता इनके समानुपाती की स्थिति प्राप्त कर पाती है। स्वामी विवेकानंद का व्यक्तित्व और कृतित्व इतना व्यापक और विस्तार लिये हुए है कि उसका एक अंश भी प्रबुद्धजन तक की समझ के समक्ष बौद्धिक चुनौती प्रस्तुत करता है, वैसे इस सरोवर के पास पहुँचने तक की ही कठिनाई है, 'आवत एहि सर अति कठिनाई।' एक बार प्रारंभ किया नहीं कि आनंद की वर्षा होने लगती है और मन आगे बढ़ते रहने को करता है। जब बात पढ़ने से आगे चिंतन, मनन और अनुकरण की आती है तो बुद्धि की परीक्षा शुरू हो जाती है। आज के अफरा-तफरी भरे व्यस्त कदाचित् अस्त-व्यस्त जीवन में विवेकानंद के अध्ययन में गहरे उतरना या उसका एक सामान्य सर्वेक्षण चाहते हुए भी नहीं हो पाता है; फिर स्वामी विवेकानंद को समझने के कई स्तर हैं, जिसमें उनके साहित्य तथा व्यक्तित्व का पाठ ही इतना विस्तृत है कि पाठक सोचता रह जाए, फिर बौद्धिक समझ, आध्यात्मिक समझ, शिक्षाओं का अभ्यास करना, उन्हें जीवन में उतारना और अनुभव करना ये क्रियाएँ भी पाठ के साथ ही अवश्यमेव करणीय हैं। दक्षिणेश्वर के परमहंस का आश्रय लेकर प्रयास और अभ्यास करना चाहिए, तथापि ज्ञान के अवतरण का अपना अलग विज्ञान भी होता है। जिसका अनुभव प्रयास करनेवाले को अवश्यमेव होता है। ठाकुर का कथन है कि यदि ईश्वर की दिशा में मनुष्य अपना एक कदम बढ़ाता है तो ईश्वर उसकी ओर दस कदम की यात्रा करता है।

Frequently Asked Questions
  • Q. What locations do you deliver to ?
    A. Exotic India delivers orders to all countries having diplomatic relations with India.
  • Q. Do you offer free shipping ?
    A. Exotic India offers free shipping on all orders of value of $30 USD or more.
  • Q. Can I return the book?
    A. All returns must be postmarked within seven (7) days of the delivery date. All returned items must be in new and unused condition, with all original tags and labels attached. To know more please view our return policy
  • Q. Do you offer express shipping ?
    A. Yes, we do have a chargeable express shipping facility available. You can select express shipping while checking out on the website.
  • Q. I accidentally entered wrong delivery address, can I change the address ?
    A. Delivery addresses can only be changed only incase the order has not been shipped yet. Incase of an address change, you can reach us at help@exoticindia.com
  • Q. How do I track my order ?
    A. You can track your orders simply entering your order number through here or through your past orders if you are signed in on the website.
  • Q. How can I cancel an order ?
    A. An order can only be cancelled if it has not been shipped. To cancel an order, kindly reach out to us through help@exoticindia.com.
Add a review
Have A Question
By continuing, I agree to the Terms of Use and Privacy Policy
Book Categories