लेखक परिचय
डॉ. स्नेहलता योग्यता : बी.ए. 2001 म.द.स. विश्वविद्यालय, अजमेर बी.एड. 2003 वनस्थली विद्यापीठ, राजस्था एम.ए. 2004 म.द.स. विश्वविद्यालय, अजमेर नेट (राजनीति विज्ञान) 2004 स्लेट (राजनीति विज्ञान) 2005 पीएच.डी. (संविद सरकार में प्रधानमंत्री की भूमिका 2010) शोध का विषय : संविद सरकार में प्रधानमंत्री की भूमिका (भारत के संदर्भ में एक विश्लेषणात्मक अध्ययन) प्रकाशित आलेख : 1. भारतीय लोकतन्त्र में गठबंधन सरकारों का भविष्य 2. संविद सरकारों में नीति का प्रश्न 3. राजनीतिक दल एवं विचारधारा राजीव गांधी राष्ट्रीय फैलोशिप : यू.जी.सी. द्वारा राजीव गांधी राष्ट्रीय फैलोशिप स्वीकृत ।
पुस्तक परिचय
प्रस्तुत पुस्तक 'गठबंधन सरकार में प्रधानमंत्री की भूमिका' भारतीय राजनीति में केन्द्र स्तर पर गठबंधन सरकार के आगमन व इससे उत्पन्न राजनीतिक परिस्थितियों को प्रकट करती है। इसको सात अध्यायों में विभाजित किया गया है। पुस्तक में सैद्धान्तिक, व्यावहारिक, प्रक्रियात्मक, पर्यवेक्षणपूर्ण तथ्यों को स्थान दिया गया है। पुस्तक के प्रथम अध्याय में प्रधानमंत्री पद के ऐतिहासिक संदर्भ को दर्शाया गया है। साथ ही भारत में प्रधानमंत्री पद का उदय व एकदलीय शासन का गठबंधन सरकार में परिवर्तन को सम्मिलित किया गया है। दूसरे अध्याय में गठबंधन सरकार का अर्थ, विशेषता व लक्षण बताये गये हैं। साथ ही विश्वस्तर पर गठित गठबंधन सरकार व भारतीय पृष्ठभूमि में गठबंधन सरकारों को दर्शाया गया है। अध्याय तृतीय में केन्द्र स्तर पर 1977 से 2009 तक बनी गठबंधन सरकारों का सविस्तार वर्णन प्रस्तुत किया गया एवं गठबंधन सरकारों के निर्माण और कमजोरियों पर प्रकाश डाला गया है। अध्याय चतुर्थ में गठबंधन सरकार में राजनीतिक दलों की भूमिका व गठबंधन सरकार के महत्त्व को बताया गया है। अध्याय पंचम में प्रधानमंत्री की संवैधानिक, वास्तविक एवं गठबंधन सरकार में स्थिति पर प्रकाश डाला गया है।
Hindu (हिंदू धर्म) (13774)
Tantra (तन्त्र) (1011)
Vedas (वेद) (730)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2099)
Chaukhamba | चौखंबा (3182)
Jyotish (ज्योतिष) (1565)
Yoga (योग) (1172)
Ramayana (रामायण) (1333)
Gita Press (गीता प्रेस) (722)
Sahitya (साहित्य) (24849)
History (इतिहास) (9072)
Philosophy (दर्शन) (3638)
Santvani (सन्त वाणी) (2631)
Vedanta (वेदांत) (115)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist