कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था का सर्वप्रमुख व्यवसाय है। प्रागैतिहासिक युग से ही कृषि कार्य होता आ रहा है। पौराणिक एवं ऐतिहासिक पुस्तकों में कृषि कार्य का उल्लेख मिलता है। यह कार्य भारत में ही नहीं बल्कि विश्व की अन्य संस्कृतियों एवं सभ्यताओं में भी अपने पृथक् रूप से सम्पन्न होता रहा है। कृषि मानव का महत्त्वपूर्ण व्यवसाय है, यह अनेक देशों में अर्थतन्त्र की धुरी है। मानव की प्राथमिक आवश्यकताओं की पूर्ति इसी से सम्भव है। भारत की लगभग 72% जनसंख्या ग्रामीण तथा 28% जनसंख्या नगरीय है। इसके अंतर्गत मानव की उन समस्त क्रियाओं को सम्मिलित किया जाता है जिनकी सहायता से खाद्य और कच्चे माल के लिए मिट्टी का उपयोग होता है। इसके अंतर्गत भूमि की जुताई से लेकर कृत्रिम साधनों से सिंचाई, उर्वरकों की आपूर्ति, मिट्टी संरक्षण आदि में अपनाया जाता है। कृषि से अभिप्राय मानव के उन उत्पादक प्रयासों से है जिनके द्वारा वह भूमि पर बसकर उसके संसाधनों के उपयोग की कोशिश करता है।
कृषि भूगोल, भूगोल की वह शाखा है जिनमें भौगोलिक पर्यावरण के संदर्भ में कृषि की क्षेत्रीय विशेषताओं और स्थानिक प्रतिरूपों का अध्ययन किया जाता है। यह भोजन तथा आवास का प्रमुख स्रोत होने के साथ आर्थिक क्रियाओं के लिए काफी महत्त्वपूर्ण है। कृषि कार्य के अंतर्गत मुख्यतः फसल को उगाना है। कृषि के अंतर्गत फसलों, पेड़ पौधों, वनस्पतियों का पालन पोषण किया जाता है। इसके माध्यम से प्रकृति में जैविक संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलती है। कृषि से मानव एवं मानव संस्कृति हेतु भोजन, वस्त्र, आवास, औषधि एवं जनसंख्या कृषि पर निर्भर रहकर अपना जीविकोपार्जन करती है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद यह अनुभव किया गया देश के आर्थिक मुद्दे कृषि तथा ग्रामीण विकास में ही निहित है। कृषि मनुष्य द्वारा किया जाने वाला सर्वाधिक प्राचीन उद्योग है। विकासशील देशों में राष्ट्रीय आय का सबसे महत्त्वपूर्ण स्रोत कृषि है। कृषि मानव का एक प्राचीनतम उद्योग है, इसकी प्रविधियां एवं प्रणालियां समय-समय पर बदलती रहती है। कृषि भूगोल का विषय क्षेत्र अति विस्तृत एंव व्यापक हो गया है।
प्रस्तुत पुस्तक में कृषि भूगोल के सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर पुस्तक की रचना की गयी है। इसकी रचना में उन भूगोलवेत्ताओं का आभारी हूँ जिनके विचारों से इस पुस्तक को यथार्थ रूप में प्रस्तुत किया गया है। आशा है कि पुस्तक पाठकों को पसन्द आयेगी।
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist