भारतीय इतिहस, संस्कृति एवं पुरातत्व के क्षेत्र में खंडवा जिले का स्थान महत्वपूर्ण रहा है। खंडवा जिले की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में पाषाणकाल से लेकर आधुनिक काल तक की संस्कृति के अनवरत प्रमाण प्रकाश में आये है। महाभारत काल में यह भू-भाग विदर्भ का अंग था, सतपुड़ा पर्वत की श्रेणियों की तलहटी में विस्तृत खंडवा जिला नर्मदा ताप्ती नदी का सिंचित क्षेत्र है। नन्द व मौर्य काल में यह भू-भाग अन्य क्षेत्रों की तरह मगध साम्राज्य का अंग था। गुंगकाल में पुष्यमित्र शुंग के ज्येष्ठ पुत्र विदिशा के प्रान्तपाल अग्निमित्र ने विदर्भ को पराजित कर विदर्भ का विभाजन करा दिया था। कालिदास कृत मालविकाग्निमित्रम् में अग्निमित्र के विदर्भ युद्ध का विवरण दिया गया है। ईसा पूर्व की प्रथम शताब्दी में सातवाहनों का अभ्युदय हुआ। कुषाणों एवं शक क्षत्रपों से निरंतर सघर्ष रहने के बाद भी सातवाहनों का इस भूभाग पर अधिपत्य बना रहा। इसके पश्चात् वाकाटक, राष्ट्रकूट, परमार, मांडव सुल्तानों का शासन रहा। इस अंतराल में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य हुए। इनमें खंडवा जिले के दूरस्थ अंचलों में हुये निर्माण कार्यों के अवशेषों को चिन्हित करने के लिये संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय म.प्र. भोपाल द्वारा ग्राम से ग्राम सर्वेक्षण कार्य कराया गया। सर्वेक्षण कार्य में प्राचीन मंदिर, मूतिया, किले, गढ़ी, महल, छत्री, मस्जिद, मकबरे, बावड़ी आदि का चिन्हांकन कर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कराया गया। इन्हीं प्रतिवेदनों के विवरण को इस पुस्तक का रूप प्रदान किया गया।
सर्वेक्षण प्रतिवेदनों के आधार पर किए गए सर्वेक्षण कार्य की लिखित सामग्री संकलन का कार्य डॉ. मुहम्मद वसीम खाँ (यंग आर्कियोलोजिस्ट) द्वारा उसे तैयार कर पुस्तक का रूप दिया गया, जिसे प्रकाशन योग्य बनाने में संचालनालय पुरातत्व के प्रकाशन अधिकारी डॉ. रमेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय द्वारा जिलेवार पुरातत्व पुस्तक प्रकाशित करायी जा रही है। मुझे आशा है, पूर्व में प्रकाशित पुस्तकों के समान यह पुस्तक भी विद्यार्थियों, शोधार्थियों इतिहासकारों एवं पुरातत्व के जिज्ञासु पाठकों के लिये उपयोगी सिद्ध होगी।
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist