भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व यो क्षेत्र में सिवनी जिले का स्थान महत्वपूर्ण रहा है। सिवनी जिले की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में पाषाणकाल से लेकर आधुनिक काल तक की संस्कृति के अनवरत प्रमाण प्रकाश में आये हैं। महाभारत काल में यह भू-भाग विदर्भ का अंग था। सतपुड़ा पर्वत की श्रेणियों की तलहटी में विस्तृत सिवनी जिला बाणगंगा (बैनगंगा) नदी का सिंचित क्षेत्र है। नन्द व भौर्य काल में यह भू-भाग अन्य क्षेत्रों की तरह मगध साम्राज्य का अंग था। शुंगकाल में पुष्यमित्र शुंग यो ज्येष्ठ पुत्र विदिशा यो प्रान्तपाल अग्निमित्र ने विदर्भ के शासक को पराजित कर विदर्भ के शासक का विभाजन करा दिया था। कालिदास कृत मालविकाग्निमित्रम् में अग्निमित्र के विदर्भ युद्ध का विवरण दिया गया है।
ईसा पूर्व की प्रथम शताब्दी में सतवाहनों का अभ्युदय हुआ। कुषाणों एवं शक क्षत्रपों से निरंतर संघर्ष रहने के बाद भी सात वाहनों का इरा भू-भाग पर आधिपत्य बना रहा। इसके पश्चात वाकाटक, राष्ट्रकूट, कलघुरि एवं गोंड वंश का शासन रहा। इस अंतराल में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य हुए। इनमें सिवनी जिले के दूरस्थ अंचलों में हुये निर्माण कार्यों के अवशेषों को चिन्हित करने के लिये संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय म.प्र. भोपाल द्वारा ग्राम से प्राम सर्वेक्षण कार्य कराया गया। सर्वेक्षण कार्य में प्राचीन मंदिर, मूर्तियों, किले-गढ़ी महल-छत्री, मस्जिद-मकबरे, बावड़ी आदि का चिन्हाकन कर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कराया गया। इन्हीं प्रतिवेदनों के विवरण को इस पुस्तक का स्वरूप प्रदान किया गया है।
सर्वेक्षण प्रतिवेदनों के आधार पर सामग्री संकलन का कार्य श्री नरेश कुमार पाठक, सेवानिवृत्त संग्रहाध्यक्ष, महाराजा छत्रसाल संग्रहालय, धुबेला, जिला छतरपुर द्वारा किया गया। श्री पाठक के अथक परिश्रम से पुस्तक की पाण्डुलिपि तैयार की गई, जिसे प्रकाशन योग्य बनाने में संचालनालय पुरातत्व के प्रकाशन अधिकारी डॉ. रमेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस कार्य में डॉ. यादव का सहयोग श्री जितेन्द्र अनन्त ने किया।
संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय द्वारा जिलेवार पुरातत्व पुस्तक प्रकाशित करायी जा रही है। पूर्व में प्रकाशित पुस्तकों के समान यह पुस्तक भी विद्यार्थियों, शोधार्थियों इतिहासकारों एवं इतिहास पुरातत्व के जिज्ञासु पाठकों के लिये निश्चय ही उपयोगी होगी. ऐसी मुझे आशा है।
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist