योगविद्या आज जनसामान्य के लिए अपरिचित नहीं है बल्कि अधिकतर व्यक्ति किसी न किसी रूप में इससे परिचित है। योग की क्रियाएँ आज स्वास्थ्य प्राप्ति के लिए महत्त्वपूर्ण साधन के रूप में अपनायी जा रही हैं। बहुत सी पुस्तकें योगविद्या के ऊपर आज उपलब्ध हैं। जहाँ इन पुस्तकों से योग का प्रचार-प्रसार हो रहा है वहीं जनसामान्य में कुछ भ्रामक धारणाएँ प्रचलित हो रही हैं। विभिन्न पुस्तकों में आसन, प्राणायाम, मुद्रा और बन्धों की विभिन्न स्थितियाँ एवं विभिन्न नाम प्राप्त होते हैं, जिसके कारण योग जिज्ञासु साधक या योग के विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में रहते हैं कि हठयोग के इन प्रमुख साधनों के किस स्वरूप को स्वीकार करें।
इन सब समस्याओं के ऊपर विचार करने के उपरानत हमने एक ऐसी पुस्तक का निर्माण करने का प्रयास किया है जिसमें हठयोग के प्रमुख आठ ग्रन्थों के अनुसार आसन, प्राणायाम, मुद्रा, बन्ध आदि के नाम एवं विधियाँ विश्वसनीय हों। इस पुस्तक के अन्तर्गत हठयोग विषय के मुख्य ग्रन्थों से इस सामग्री को संकलित किया गया है। पुस्तक का संकलनकार्य करते समय इन सभी विषयों का विशेष ध्यान रखा गया है कि योग के जिन साधनों की चर्चा हम कर रहे हैं, वे पूरी तरह से हठयौगिक ग्रन्थों के आधार पर हों। विद्यार्थीगण सम्पूर्ण आश्वस्तता के साथ इस ग्रन्थ का अध्ययन करके UGC NET, GRF, Ph-D प्रवेश परीक्षा सफलता प्राप्त कर सकते है। विद्यार्थीगण आठ हठयौगिंक ग्रन्थों का अध्ययन करके केवल इस पुस्तक का अध्ययन करके उपर्युक्त परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं। आशा है मेरा यह प्रयास योग-जिज्ञासुओं एवं सामान्य जन के लिए बहुपयोगी सिद्ध होगा।
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist