लेखक परिचय
गरजनसिंह वरकड़े जन्म : 1954 जन्म स्थान : काताजर, जिला मंडला (म.प्र.) शिक्षा : एम.ए. अर्थशास्त्र, सागर विश्वविद्यालय कार्य-क्षेत्र और अन्य रुचियाँ शिक्षा पूरी होने के साथ ही दिसम्बर 1976 से आकाशवाणी में नौकरी की शुरुआत। रेडियो रूपकों के आलेख लेखन में विशेष रुचि के साथ रेडियो की लगभग हर विधा में लेखन कार्य। रूपक 'कथक नृत्य की रायगढ़ शैली' को आकाशवाणी वार्षिक पुरस्कार प्रतियोगिता 2003 के लिए वृत्त रूपक श्रेणी का प्रथम पुरस्कार। पत्र-पत्रिकाओं में समसामयिक विषयों और खेलों पर लेख प्रकाशित। साक्षात्कार : कला, साहित्य, संगीत, खेल, समाज सेवा आदि से जुड़े विशिष्ट व्यक्तियों से साक्षात्कार, जो प्रसारित एवं प्रकाशित । प्रकाशन : बातें और मुलाक़ातें (संगीत, नृत्य, सिनेमा और रंगमंच के लोग) प्रकाशनाधीन : साहित्य-संवाद, राष्ट्र की महान विभूतियाँ
पुस्तक परिचय
हमारे जीवन में प्रसारण का बड़ा महत्त्व है। सूचना, शिक्षा और मनोरंजन की दृष्टि से सुनने वालों को आकाशवाणी ने गहरे तक प्रभावित किया है और ये सिलसिला कहीं थमा नहीं है, बल्कि निरन्तर जारी है। इसके मुख्य कारण हैं आकाशवाणी के कार्यक्रमों की विश्वसनीयता, आम बोलचाल की संयत भाषा और उच्चारण की शुद्धता। आकाशवाणी के प्रसारणों में हर स्तर पर अनुशासन है, चाहे वो आवाज़ का हो, बोलने की शैली का या फिर भाषा के प्रयोग का हो। मौलिकता तो अनिवार्य शर्त है ही। इन अनुशासनों का पालन किए बिना आकाशवाणी के कार्यक्रमों में प्रतिभागिता संभव नहीं है। आकाशवाणी की इन्हीं विशेषताओं के कारण वार्ताकार और कलाकार कार्यक्रमों में प्रतिभागिता के लिए आतुर रहते हैं। इस पुस्तक में प्रसारण की प्रमुख विधाओं पर जिन प्रसारण विशेषज्ञों और प्रस्तुतकर्त्ताओं के विचार सम्मिलित किए गए हैं, वे शोधपरक हैं। अधिकांश प्रसारण विशेषज्ञ प्रतिष्ठित लेखक भी हैं उनकी रचनाओं के लिए अनेक बार उन्हें पास भी प्राप्त हुए हैं। आकाशवाणी के प्रसारणों नियमित सुनने वालों के लिए ये नाम अपरिचित भी नहीं हैं, क्योंकि अभी भी उनके द्वारा लिखे या प्रस्तुत किये गये नाटक या रूपक विभिन्न केन्द्रों से बराबर प्रसारित होते रहते हैं। साथ ही ऐसे विद्वान प्रसारकों के आलेख भी हैं, जो आकाशवाणी के कर्मचारी प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण गतिविधियों का संचालन करते रहे हैं, ताकि प्रसारण कर्मी प्रशिक्षण के बाद गुणवत्तापूर्ण श्रेष्ठ कार्यक्रम प्रस्तुत कर सकें।
Hindu (हिंदू धर्म) (13774)
Tantra (तन्त्र) (1011)
Vedas (वेद) (730)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2099)
Chaukhamba | चौखंबा (3182)
Jyotish (ज्योतिष) (1565)
Yoga (योग) (1172)
Ramayana (रामायण) (1333)
Gita Press (गीता प्रेस) (722)
Sahitya (साहित्य) (24849)
History (इतिहास) (9072)
Philosophy (दर्शन) (3638)
Santvani (सन्त वाणी) (2631)
Vedanta (वेदांत) (115)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist