पुस्तक परिचय
रचनाकार और व्यक्ति दोनों ही रूपों में मनोहर श्याम जोशी की अपनी अलग पहचान है। उनकी दुनिया अनुभवों की उष्णता से भरपूर रही है। लेखन की विविधता से भी यह बात स्पष्ट है। यह पुस्तक उनके कई रूपों को हमारे सामने लाती है। 'बातों-बातों में' पुस्तक में पत्र-पत्रिकाओं के लिए प्रमुख व्यक्तियों से की गई भेंटवार्ताएँ संकलित हैं। इण्टरव्यू के लिए अप्रस्तुत आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी से भेंटवार्ता पढ़ें या केवल सरकारी बातचीत के लिए प्रस्तुत प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी से, पाठकों को बराबर यह आभास मिलेगा कि जोशी पत्रकार ही नहीं, कथाकार भी हैं। बातों-बातों में वह सम्बद्ध व्यक्ति से असली बात तो निकाल ही लाते हैं, साथ ही उसका समूचा व्यक्तित्व उजागर कर देते हैं। श्रेष्ठ भेंट-वार्ताकार का हर गुण-लक्षण जोशी के यहाँ है- खुद बेचेहरा रहना और सामनेवाले को बेनकाब होने के लिए हर तरह से उकसाना-फुसलाना, बातचीत को सहज बनाए रखना, ऐसा-वैसा सवाल भी कर डालना मगर अगले को अवमानना का आभास न देना। टेपरिकॉर्डर अथवा शॉर्टहैण्ड नोटबुक जैसे किसी भी उपकरण का इस्तेमाल न करते हुए भी बातचीत को बाद में सही-सही लिख डालने की कला में भी जोशी जी सिद्धहस्त थे। जोशी जी को यह कौशल आजमाने का अवसर जब भी मिला उन्होंने कुछ अनूठा कर दिखाया। 'सारिका' के लिए जब जनसाधारण के इण्टरव्यू का स्तम्भ लिखने को कहा गया तो आम आदमी को खास गरिमा प्रदान करके नयी बात पैदा की। दूरदर्शन के लिए अपने कार्यक्रम 'एक दृष्टिकोण' में मंत्री आदि विशिष्ट जनों से प्रश्नोत्तर की जिम्मेदारी मिली तो व्यंग्य और अश्रद्धा से ऐसा रंग पैदा किया कि खलबली मच गयी। अत्यंत मनोरंजक पुस्तक ।
लेखक परिचय
मनोहर श्याम जोशी का जन्म 9 अगस्त, 1933 को अजमेर, राजस्थान में हुआ। लखनऊ विश्वविद्यालय के विज्ञान स्नातक मनोहर श्याम जोशी 'कल के वैज्ञानिक' की उपाधि पाने के बावजूद रोजी-रोटी की खातिर छात्र-जीवन से ही लेखक और पत्रकार बन गए। प्रेस, रेडियो, टी.वी. वृत्तचित्र, फ़िल्म, विज्ञापन-सम्प्रेषण का ऐसा कोई माध्यम नहीं जिसके लिए उन्होंने सफलतापूर्वक लेखन-कार्य न किया हो। खेल-कूद से लेकर दर्शनशास्त्र तक ऐसा कोई विषय नहीं जिस पर उन्होंने क़लम न उठाई हो। केन्द्रीय सूचना सेवा और टाइम्स ऑफ़ इंडिया समूह से होते हुए सन् '67 में हिन्दुस्तान टाइम्स प्रकाशन में 'साप्ताहिक हिन्दुस्तान' के सम्पादक बने और वहीं एक अंग्रेजी साप्ताहिक का भी सम्पादन किया। टेलीविजन धारावाहिक 'हम लोग' लिखने के लिए सन् '84 में सम्पादक की कुर्सी छोड़ दी और तब से आजीवन स्वतंत्र लेखन करते रहे। उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं- 'कुरु कुरु स्वाहा', 'कसप', 'हरिया हरक्यूलीज की हैरानी', 'हमजाद', 'क्याप', 'ट-टा प्रोफ़ेसर' (उपन्यास); 'नेताजी कहिन' (व्यंग्य); 'बातों-बातों में' (साक्षात्कार); 'एक दुर्लभ व्यक्तित्व', 'कैसे क़िस्सागो', 'मन्दिर घाट की पैड़ियाँ' (कहानी संग्रह); 'आज का समाज' (निबन्ध); 'पटकथा-लेखन: एक परिचय' (सिनेमा); 'हम लोग', 'बुनियाद', 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने', 'कक्काजी कहिन', 'हमराही', 'जमीन-आसमान' (टेलीविजन धारावाहिक); 'भ्रष्टाचार', 'अप्पू राजा' (फ़िल्म)। उन्हें 'क्याप' के लिए 2005 के 'साहित्य अकादेमी पुरस्कार' से पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त 'शलाका सम्मान', 'शिखर सम्मान', 'चकल्लस पुरस्कार', 'व्यंग्यश्री सम्मान' आदि सम्मानों से भी सम्मानित हुए। 30 मार्च, 2006 को उनका निधन हुआ।
Hindu (हिंदू धर्म) (14145)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3462)
Jyotish (ज्योतिष) (1638)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1314)
Gita Press (गीता प्रेस) (713)
Sahitya (साहित्य) (25585)
History (इतिहास) (9455)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2620)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist