लेखक परिचय
डॉ. पूजा व्यास भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद् (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) नई दिल्ली में अकादमिक केन्द्र, निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। डॉ पूजा व्यास उनका अनुसंधान क्षेत्र भारतीय वैदिक दर्शन और भारतीय दर्शन पर आधारित अनुसंधान की विशेषता है। आपको शिक्षा कार्यकाल के दौरान कई पुरस्कार व राष्ट्रीय शोध अनुसंधान अध्येता अभिवृत्ति भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद् नई दिल्ली से मिली। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर धर्म, योग और अन्य दार्शनिक विषयों से संबंधित व्याख्यान दिये। आपको युवा विचारक मेमोरियल पुरस्कार और युवा विद्वानों दार्शनिक प्रतिभा सम्मान मिला। आपने पूरे भारत में कई राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय कार्यशालाओं, सेमिनार और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन एवं प्रतिभागिता की है। आपके 30 से अधिक शोधपत्र राष्ट्रीय स्तर की शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए।
प्रस्तावना
तुलसी के मानस-दर्शन में वस्तुतः भगवान् श्रीराम की दिव्य जीवन लीला के आधार पर संसारी प्राणियों के मोह और ज्ञानी व्यक्तियो के मोक्ष तत्त्व की विस्तार से व्याख्या की गई है। इसका निहितार्थ यह है कि अज्ञानी मानव को ज्ञानी बनाना है और राम-राज्य की स्थापना कर व्यक्ति समाज, राज्य, राष्ट्र और विश्व का सर्वांगीण विकास करना है। मेरे मतानुसार गोस्वामी तुलसीदासजी का रामचरितमानस एक मात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसमे भगवान् श्रीराम को न केवल भगवान् के रूप में, बल्कि मर्यादा पुरूषोत्तम राम के रूप में प्रस्तुत किया गया है तथा उन्हें एक आदर्श मानव के रूप में हमारे सामने रख गया है। एक सर्वांगपूर्ण मानव किस प्रकार से अपना व्यावहारिक जीवन जीता है तथा ओरो को भी किस प्रकार सर्वांगपूर्ण बनाता है। यह गोस्वामी जी ने अपने विश्व मान्य ग्रंथ श्रीरामचरितमानस में प्रस्तुत किया है। मानस ही एक मात्र ग्रंथ है, जिसमें मोह और मोक्ष तत्त्वो की मानवीय जीवन के संदर्भ में सरस सटीक और सारगर्भित व्याख्या की गयी है तथा अनेक व्यावहारिक द्रष्ट्रान्तो के आधार पर यह बताया गया है कि मोक्ष कामी मानव ही जीवन में सही दिशा में अग्रसर हो सकता है, सही मार्ग पर चल सकता और अन्ततः मोक्ष की प्राप्ति करता है। तुलसीदास जी के सभी ग्रंथों का सिरमौर है रामचरितमानस क्योंकि मोह और मोक्ष तत्त्वों के सम्बन्ध में अंतिम सत्य बताता है, इसलिए मैंने अपने शोध-कार्य हेतु इस ग्रंथ का चयन किया है।
Hindu (हिंदू धर्म) (13513)
Tantra (तन्त्र) (1007)
Vedas (वेद) (715)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2083)
Chaukhamba | चौखंबा (3186)
Jyotish (ज्योतिष) (1553)
Yoga (योग) (1159)
Ramayana (रामायण) (1338)
Gita Press (गीता प्रेस) (724)
Sahitya (साहित्य) (24649)
History (इतिहास) (8977)
Philosophy (दर्शन) (3613)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist