लेखक परिचय
डॉ. मोनिका देवी जन्मः कादरगढ़ जिला शामली उत्तर प्रदेश शिक्षाः प्रारंभिक शिक्षा गांव की पाठशाला में हुई। स्रातक और सातकोत्तर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ उत्तर प्रदेश। एमफिल दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा मद्रास, उस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद से हिंदी साहित्य में पीएचडी। निजाम कॉलेज हैदराबाद से हिंदी अंग्रेजी अनुवाद अध्ययन में डिप्लोमा। संपादित पुस्तक : 1) अनुवाद के विविध आयाम 2) समकालीन उपन्यासों में विविध विमर्श 3) समकालीन कहानियों में विविध विमर्श 4) विभिन्न परिस्थितियों में जूझती नारी 5) नेपाल, रूस, भारत के साहित्य एवं संस्कृति का अंतःसंबंध 6) बदलते परिवेश में ग्रामीण जीवन 7) हिंदी अनुसंधान की दशावा दिशा 8) आधुनिक जीवन का बदलता स्वरूप 9) प्रवासी, साहित्य, भाषा और समाज 10) इक्कीसवीं सदी में ग्रामय जीवन 11) साहित्य, संस्कृति एवं भाषा के विविध आयाम 12) 21वीं सदी में श्रीमद्भागवत गीता की प्रासंगिकता उपन्यास भाषा अनुवाद: अस्तित्व की तलाश में सिमरन मलयालम भाषा में अनुवाद होकर आ चुका है। यह उपन्यास देश के 25 विश्वविद्यालय में पीएचडी की रूपरेखा में शामिल हो गया है गुजरात विश्वविद्यालय से इस पर एनफील का शोध कार्य हो चूका हैं. उपन्यास पर समीक्षात्मक पुस्तक भी आ गयी हैं किन्नर विमर्श : अस्तित्व की तलाश में सिमरन संगोष्ठी सयोजक : देश विदेश मे अब तक 20 संगोष्ठी का आयोजन कराया गया हैं प्रकाशित शोध आलेख देश-विदेश की पत्रिकाओं व किताबों में 125 आलेख छाप चुके हैं
दुर्गेश लता भगत जन्मतिथि: 16/06/1972 कार्यग्रहण तिथि : 16/12/2010 पदनाम : सहायक प्राध्यापक (संस्कृत) शासकीय कन्या स्रातकोत्तर महाविद्यालय, एस.डी. फील्ड, इटावा शैक्षणिक योग्यताः एम.ए. (मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, संस्कृत) बी.एड.एम.फिल. (संस्कृत) पी एच डी अध्ययनरत अनुभव एवं प्रकाशनः 16 वर्षों का अध्यापन अनुभव 35 राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय शोधपत्र प्रकाशित । पुस्तक प्रकाशितअनेक संगोष्ठियों में अध्यक्ष एवं सह-अध्यक्ष के रूप में सहभागिता स्थायी पता : 945, न्यू रामनगर, रेलवे पावर हाउस के पीछे, रामनगर, इटावा, पत्राचार का पता : शासकीय कन्या स्रातकोत्तर महाविद्यालय, एस.डी. फील्ड.
पुस्तक परिचय
किसी भी देश को जानने के लिए उसकी संस्कृति शिक्षा और सभ्यता आवश्यक है। संस्कृति का शाब्दिक अर्थ 'संस्कृति' शब्द संस्कृत के 'कृ' धातु से 'क्तिन' प्रत्यय और 'सम' उपसर्ग को जोड़कर बना है। सम+कृ+क्ति = संस्कृति। वास्तव में संस्कृति शब्द का अर्थ अत्यन्त ही व्यापक है, कुछ विद्वान् संस्कृति को संस्कार का व्यान्तरित शब्द मानते हैं। विभिन्न विद्वानों ने संस्कृति की परिभाषाएँ कुछ इस प्रकार दी हैं। किसी भी देश के विकास में कला का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। यह साझा दृष्टिकोण, मूल्य, प्रथा एवं एक निश्चित लक्ष्य को दिखाता है। सभी आर्थिक, सामाजिक एवं अन्य गतिविधियों में संस्कृति एर्व रचनात्मकता का समावेश होता है। विविधताओं का देश, भारत अपनी विभिन्न संस्कृतियों के लिए जाना जाता है। भारत में गीत-संगीत, नृत्य, नाटक-कला, लोक परंपराओं, कला-प्रदर्शन, धार्मिक-संस्कारों एवं अनुष्ठानों, चितकारी एवं लेखन के क्षेलों में एक बहुत बड़ा संग्रह मौजूद है जो मानवता की 'अमूर्त सांस्कृतिक विरासत' के रूप में जाना जाता है। इनके संरक्षण हेतु संस्कृति मंज्ञालय ने विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं को कार्यान्वित किया है जिसका उद्देश्य कला-प्रदर्शन, दर्शन एवं साहित्य के क्षेल में सक्रिय व्यक्तियों, समूहों एवं सांस्कृतिक संस्थानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस खंड में भारत की सांस्कृतिक विरासत, प्राचीन स्मारकों, साहित्य, दर्शन, विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों, कला-प्रदर्शनों, मेले, त्यौहारों एवं हस्तकला के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है। भारतीय संस्कृति की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि यह समय के साथ बदलती और विकसित होती रही है, और आज भी यह दुनिया भर में जानी जाती है। योग और आयुर्वेदः योग और आयुर्वेद, भारतीय संस्कृति के दो महत्वपूर्ण पहलू हैं, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जाने जाते हैं। पूरे विश्व में ही इनको मान्यता मिली है। प्राचीन भारत के धर्म, दर्शन, शास्त्र, विद्या, कला, साहित्य, राजनीति, समाजशास्त्र इत्यादि में भारतीय संस्कृति के सच्चे स्वरूप को देखा जा सकता है। मनुष्य की अमूल्य निधि उसकी संस्कृति है। संस्कृति एक ऐसा पर्यावरण है, जिसमें रहकर व्यक्ति एक सामाजिक प्राणी बनता है, और प्राकृतिक पर्यावरण को अपने अनुकूल बनाने की क्षमता अर्जित करता है। 'होबेल' का मत है, 'वह संस्कृति ही है, जो एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्तियों से, एक समूह को दूसरे समूहों से और एक समाज को दूसरे समाज से अलग करती है।' हमारे देश की ३ महत्वपूर्ण उपलब्धियों को विश्व भर में मान्यता मिली है। जो भारत की देन है।
Hindu (हिंदू धर्म) (13712)
Tantra (तन्त्र) (1005)
Vedas (वेद) (728)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2081)
Chaukhamba | चौखंबा (3178)
Jyotish (ज्योतिष) (1561)
Yoga (योग) (1166)
Ramayana (रामायण) (1333)
Gita Press (गीता प्रेस) (723)
Sahitya (साहित्य) (24764)
History (इतिहास) (9040)
Philosophy (दर्शन) (3632)
Santvani (सन्त वाणी) (2629)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist