पुस्तक परिचय
पुस्तक में स्वास्थ्य के सम्बन्धित सहज-साध्य एवं सामान्य नियमों को दिया गया है। जिनका अनुपालन कोई भी व्यक्ति बड़ी ही सहजता से घर में ही कर सकता है। पुस्तक की रोचकता बढ़ाने तथा निहित तथ्यों के सहज अधिग्रहण हेतु अन्त में स्वास्थ्य से सम्बन्धित कुछ संदेशवाहक और रोचक कहानियाँ भी दी गई हैं। प्रकृति के नियमों का पालन, जैसे- जल्दी सोना, सूर्योदय के पूर्व उठना, कड़ी भूख लगने पर ही कुछ खाना-पीना। कड़ी भूख न लगने का अर्थ है कि अभी पेट में अपचा भोजन विद्यमान है। व्यायाम सदा नहाने के बाद खाली पेट ही करना चाहिए। प्राकृतिक चिकित्सा के कुछ मूर्धन्य विद्वानों (महात्मा गाँधी, पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई, हृदय नारायण योगी जी आदि) के विचारों व अनुभवों को दिया है।
लेखक परिचय
डॉ. शोभा अग्रवाल 'चिलबिल' कार्य : सेवानिवृत्त अध्यापिका, केन्द्रीय विद्यालय । नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया, साक्षरता निकेतन, आत्माराम एण्ड संस एवं अन्य प्रकाशनों द्वारा 104 पुस्तकें प्रकाशित । लेखिका द्वारा लिखित 'बाल विकास एवं पूर्व प्राथमिक शिक्षा' पुस्तक पर विचार-विमर्श हेतु राजस्थान सरकार ने लेखिका को बुलाया। पुस्तक प्रकाशित होने पर प्रदेश के समस्त आँगनबाड़ी केन्द्रों में वितरित किया। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा-'मानव अधिकार व कर्त्तव्य एवं महिलाएँ' 'परीक्षा का भय-कारण एवं निवारण' तथा 'रामराज्य (आदर्शराज्य) आज भी सम्भव है' पुस्तकें पुरस्कृत । समग्र बाल साहित्य पर वर्ष 2017 के बाल साहित्य सम्मान से सम्मानित । * 'राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान रुड़की' (जल शक्ति मंत्रालय) द्वारा 'जल संसाधन-समग्र विवेचन' पुस्तक पुरस्कृत ।
Hindu (हिंदू धर्म) (13739)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (727)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2084)
Chaukhamba | चौखंबा (3180)
Jyotish (ज्योतिष) (1561)
Yoga (योग) (1169)
Ramayana (रामायण) (1334)
Gita Press (गीता प्रेस) (723)
Sahitya (साहित्य) (24809)
History (इतिहास) (9051)
Philosophy (दर्शन) (3634)
Santvani (सन्त वाणी) (2629)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist