ज्ञान-विज्ञान के विभिन्न स्तरों पर शिक्षण माध्यम के रूप में हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषाओं के विकास के लिए राष्ट्रपति के आदेश से भारत सरकार ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन सन् 1961 में वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग की स्थापना की गई। आयोग विज्ञान एवं मानविकी विषयों की तकनीकी शब्दावली, अखिल भारतीय शब्दावली, परिभाषा-कोशों, चयनिकाओं, पाठमालाओं तथा विश्वविद्यालय स्तर की हिंदी तथा अन्य भारतीय भाषाओं की पुस्तकों के निर्माण के लिए सतत् प्रयासरत है।
शब्दावली का विकास एक सतत् प्रक्रिया है क्योंकि ज्ञान और तकनीकी शब्द दोर्नो का विकास साथ-साथ होता है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के इस युग में नित नए-नए अनुसंधानों के फलस्वरूप नए शब्द भी अस्तित्व में आ रहे हैं। आज के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के इस युग में वनस्पतिविज्ञान विषय महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस विषय पर आयोग द्वारा पूर्व में एक शब्द-संग्रह तथा मूलभूत शब्दावली प्रकाशित कर चुका है।
वस्तुतः शब्दावली को सुस्थिर आधार परिभाषाएँ ही प्रदान करती हैं तथा परिभाषाएँ तकनीकी शब्दों के प्रयोग की क्षमताओं को भी उजागर करती हैं। विभिन्न विषयों की प्रमुख शाखाओं में विषयवार परिभाषा कोश निर्माण योजना के क्रम में आयोग द्वारा वनस्पतिविज्ञान परिभाषा कोश वर्ष 1996 में प्रकाशित किया गया था। कोश की उपयोगिता को देखते हुए इसका परिवर्धित संस्करण निकालने की आवश्यकता महसूस की गई। प्रस्तुत कोश में वनस्पतिविज्ञान के साथ संबंध रखने वाले अन्य विज्ञान विषयों जैसे जैवप्रौद्योगिकी, पर्यावरण विज्ञान, कोशिकाजैविकी आदि से भी संबंधित शब्दों को सम्मिलित किया गया है। प्रस्तुत संस्करण में लगभग 2850 महत्वपूर्ण तकनीकी शब्दों की परिभाषाओं का समावेश करते समय इस बात का ध्यान रखा गया है कि कोश में ऐसे शब्दों का अधिकाधिक उल्लेख हो जिन्हें स्नातक तथा स्नातकोत्तर स्तर के छात्र, शोध छात्र, शिक्षक आदि प्रयोग में लाते हों। साक्षात्कार की तैयारी कर रह छात्रों के लिए आयोग द्वारा प्रकाशित परिभाषा कोश अत्यन्त उपयोगी सिद्ध हुए है। आशा करता हूँ कि वनस्पति विज्ञान का परिभाषा कोश पाठकों के लिए उपयोगी होगा।
राष्ट्रीय महत्व की इस योजना को सफल बनाने में इससे जुड़े विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों तथा संस्थाओं के विषय-विशेषों, भाषाविदों तथा आयोग और मंत्रालय के उन सभी अधिकारियों का योगदानं प्रशंसनीय रहा है, जो प्रत्यक्ष रूप से अथवा अप्रत्यक्ष रूप से इससे संबद्ध रहे हैं।
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist