भूमिका
वर्तमान समय में मधुमेह रोग एक ऐसा रोग है, जिसने संसार के प्राणियों को सबसे ज्यादा ग्रसति, दुखित और पीड़ित कर रखा हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा मरीज आज मधुमेह रोग के ही पाए जाते हैं। असल में यह रोग बुखार, जुकाम, खासी, सिरदर्द, मलेरिया, जैसा कोई ऐसा सामान्य रोग नहीं हैं, जिसे किसी एक प्रकार की दवा या गोली के सेवन से ठीक किया जा सके। यद्यपि इंसुलिन की मात्रा नियमित रूप से इंजेक्शन के रूप में लेते रहना तथा गोलियों का सेवन करना इस रोग पर काबू पाने के प्रभावी इलाज या उपाय हैं लेकिन इनसे भी यह रोग जड़ से मिटता या नष्ट नहीं होता हैं। मधुमेह रोग मानव शरीर की अग्नाशय ग्रंथि में होने वाली गड़बड़ी से पैदा होता है। इस गड़बड़ी की वजह से अग्नाशय की लैंगरहेन्स आइलेट्स की कोशिकाएं रक्तशर्करा का पाचन करने वाले इंसुलिन हार्मोन की पर्याप्त मात्रा में या जरूरत के अनुसार स्रावण (उत्पत्ति) नहीं कर पाती हैं। इस वजह से रक्त के अंदर इंसुलिन की कमी आ जाती हैं। परिणाम स्वरूप रक्त में भोजन के जरिए आई हुई शर्करा शरीर की कोशिकाओं तक नहीं पहुंच पाती है। यह शर्करा गुर्दों से छनकर नारंगी या लाल रंग के पेशाब के रूप में शरीर से बाहर चली जाती है। इस तरह भोजन के कार्बोहाइड्रेट में समाहित इस शर्करा का शरीर में पाचन नहीं हो पाता और यह व्यर्थ या अपशिष्ट प्रदार्थ के रूप में बाहर निकल जाती है। यही मधुमेह रोग है। रक्त शर्करा का स्तर बढ़ना ही मधुमेह का लक्षण है। इस मधुमेह रोग को विभिन्न उपायों से निंयत्रित तो किया जा सकता हैं लेकिन इस रोग को पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सकता। असल में खानपान पर नियंत्रण तथा दवाओं का नियमित सेवन ही इस रोग की पीड़ा से बचने का उपाय है। प्रस्तुत पुस्तक में मधुमेह रोग के कारण, निदान, इलाज या उपचार के विभिन्न उपायों पर प्रकाश डाला गया है। मधुमेह के रोगियों के लिए यह पुस्तक अत्यंत लाभ कारी सिद्ध होगी, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास हैं।
Hindu (हिंदू धर्म) (13739)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (727)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2084)
Chaukhamba | चौखंबा (3180)
Jyotish (ज्योतिष) (1561)
Yoga (योग) (1169)
Ramayana (रामायण) (1334)
Gita Press (गीता प्रेस) (723)
Sahitya (साहित्य) (24809)
History (इतिहास) (9051)
Philosophy (दर्शन) (3634)
Santvani (सन्त वाणी) (2629)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist