भारत के विभित्र कृषि विश्वविद्यालयों में शिक्षा एवं परीक्षा का माध्यम राष्ट्रभाषा हिन्दी है। हिन्दी में फल एवं बागानी फसलों (Fruits and Plantation Crops) के उन्नत कास्त की पुस्तकों का अभाव विद्यार्थियों, अध्यापकों, कृषि विस्तार कर्ताओं एवं उत्पादकों के सामने एक गंभीर समस्या है।
अंग्रेजी में फलों पर पुस्तके तो अनेकों हैं परन्तु अंग्रेजी भाषा का ज्ञान न रखने वाले पाठकों को वांछित जानकारी प्राप्त करने में कठिनाई होती है। फलों एवं बागानी फसलों की नई तकनीकी खोज की जानकारियों का विस्तार से विवरण भी बहुत कम उपलब्ध है, जिसकी कमी का अहसास काफी अरसे से हो रहा था।
विद्यार्थियों की मांग और विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर यह पुस्तक लिखी गई है। पुस्तक में विशेष रूप से नई उन्नतशील विकसित किस्मों और तकनीकी जानकारियों को उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। पुस्तक की भाषा सरल एवं सुबोध है। उपयुक्त स्थानों पर यथासंभव तकनीकी शब्दों को अंग्रेजी में भी कोष्ठक में दिया गया है, जिससे पाठकों को समझने में सुगमता हो।
यह अनुभव किया गया है कि जब तक फलों और बागानी फसलों पर लिखी गई पुस्तके छपकर आती हैं तब तक उनमें दी गई जानकारियां पुरानी पड़ जाती है। कारण हर क्षेत्र में अनुसंधान को गति अब बहुत तेजी से हो रही है। इसलिये फलोत्पादन और बागानी फसलों की नई तकनीकी और उपलब्धियों की जानकारी छात्रों, प्राध्यापकों एवं किसानों तक देश की भाषा में पहुंचाना बहुत जरूरी समझा गया।
इस पुस्तक की रचना में इसी विषय पर लिखी गई अनेकों पुस्तकों एवं पत्रिकाओं की सहायता ली गई है। अतः उनके लेखकों एवं प्रकाशकों के प्रति हम अपना आभार प्रदर्शित करना परम कर्तव्य समझते हैं। खासकर उन तमाम अनुसंधानकर्ताओं के प्रति अनुग्रहीत हैं जिनके मूल अनुसंधान कार्यों का ज्ञान इस पुस्तक की रचना में सहायक सिद्ध हुआ है।
हम उन सभी व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त करना अपना पुनीत कर्तव्य समझते हैं जिन्होंने इस पुस्तक के प्रकाशन में अपना बहुमूल्य सहयोग दिया है। हम विशेषकर उन सभी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं सहयोगियों के जिन्होंने इस पुस्तक को अधिक उपयोगी बनाने में सुझाव दिये हैं, सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। हम आभारी हैं श्री कमलेश कुमार उत्तम के जिन्होंने पाण्डुलिपि को पढ़ने तथा सुधारने में सहयोग किया।
Hindu (हिंदू धर्म) (13447)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (715)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2074)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1544)
Yoga (योग) (1154)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24553)
History (इतिहास) (8927)
Philosophy (दर्शन) (3592)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist