"हिन्दी भाषा शिक्षण" पर जब ग्रन्थ लेखन का विचार लेखक के मस्तिष्क आया तो सर्वप्रथम उसे अपने विद्यार्थी काल का स्मरण अकस्मात् आ गया। उस काल अवधि में जब मैं विद्यार्थी के रूप में अधिगम प्राप्त कर रहा था तो हिन्दी भाषा शिक्षण में क्या-क्या कठिनाईयाँ आई? तत्पश्चात् मैंने हिन्दी भाषा शिक्षण में रूचि रखने वाले अपने छात्र एवं सहकर्मियों से बातचीत की तथा उनके विचारों को जाना। पुस्तक को और भी पाठक उपयोगी बनाने हेतु विभिन्न विश्वविद्यालयों में चल रहे हिन्दी भाषा शिक्षण के पाठ्यक्रमों का गहन अध्ययन लेखक द्वारा किया गया। तत्पश्चात् हिन्दी भाषा शिक्षण नामक पुस्तक का निर्माण करने हेतु सन्नद्ध हो पाया। पुस्तक में उन सभी विषयों समाहित करने का प्रयास लेखक द्वारा किया गया है जो हिन्दी भाषा शिक्षण विषयक पाठ्यक्रम विभिन्न विश्वविद्यालयों में संचालित किए जा रहे हैं साथ ही विद्यार्थियों के समक्ष हिन्दी भाषा शिक्षण में आने वाली कठिनाईयों का भी पर्याप्त ध्यान रखा गया है। जिससे यह अधिकाधिक पाठकों के उपयोगी बन सके। इस प्रयास में लेखक कितना सफल हो पाया इसका निर्धारण पाठक ही करेंगे।
Hindu (हिंदू धर्म) (13447)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (715)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2074)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1544)
Yoga (योग) (1154)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24553)
History (इतिहास) (8927)
Philosophy (दर्शन) (3592)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist