लेखक परिचय
डॉ. काली किंकर जन्म : 25 सितम्बर, 1934 (रांची, झारखंड) निधन: 25 अगस्त, 2004 शिक्षा: एम.ए., एल.एल.बी., पीएच. डी. प्रकाशित कृतियां शिलालेख के अक्षर (कविता संग्रह) हारे को हरनाम (कहानी संग्रह) एक थी सुभागी (कहानी संग्रह) आलोचना के अष्टयाम (आलोचनात्मक निबंध) हिन्दी के आंचलिक उपन्यास (शोध-आलोचना) प्रकाश्य कृतियां : दादा के दिन (उपन्यास) बीच की स्थिति (नाटक) साहित्य के अधबने किले (विवेचना) सम्पादन : अनियतकालीन 'क्रमशः मासिक "अभिज्ञान' और वार्षिक 'सबरंग' के संपादक मंडल में समसामयिक पत्र-पत्रिकाओं में अनेक कविताएं, कहानियां और समीक्षात्मक-आलोचनात्मक निबंध प्रकाशित, किन्तु अब तक पुस्तकांकार असंकलित । परिजन सम्पर्क : नीहारिका सिन्हा द्वारा श्री बी. एन. झा, एस.पी. कोठी के पीछे, कचहरीरोड, हजारीबाग (झारखंड)
पुस्तक परिचय
क्या इस संदर्भ-ग्रंथ को कोई प्रस्तावना चाहिए त्यह सवाल खुद से पूछते हुए एक छोटा-सा उतर यह मिलता है कि इसके अध्येता-पाठकों के लिए कुछेक सूचनाएं जरूरी हैं। पहली बात यह कि यह पुस्तक स्मृतिशेष डॉ. काली किंकर के बृहदाकार शोध प्रबन्ध का एक संपादित अंश है। उन्होंने डॉ. रामखेलावन पाण्डेय के निर्देशन में 'हिन्दी के आंचलिक उपन्यासों का सांस्कृतिक अध्ययन' शीर्षक से वह शोध अध्ययन आठवें दशक में प्रस्तुत किया था। जहां तक इस कृति की उपादेयता और सार्थकता की बात है, यह बेहिचक कहा जा सकता है कि 'हिन्दी के आंचलिक उपन्यास' शीर्षक वाली इस पुस्तक की दो विलक्षणताओं की ओर सहज ध्यान जाता है। हिन्दी साहित्य में आंचलिकता के रुझानी स्रोतों पर विचार करते हुए एक ओर तत्कालीन गीत-कविता के लेखन-परिदृश्य पर भी दृष्टि डाली गयी है और दूसरी ओर ऐसी कथाकृतियों की परख चर्चा भी शामिल की गयी है जो आलोचकीय मूल्यांकन के हाशिए में भी पहले नहीं दिखीं। यह तथ्यान्वेषी युक्ति उस दौर के आंचलिक कथाविकास के इतिहास की आधारभूत सामग्री की याद दिलाती है। इस पुस्तक में प्रयुक्त तत्समी शब्दावली और अप्रयुक्त विशेषणों से पटी भाषा शैली को प्रभाववादी आलोचना के प्रभाव के रूप में देखा जा सकता है। कहीं कहीं व्यंजना को धारदार बनाने के लिए प्रयोग में लायी गयी शब्दावली में सूक्तिवादी रुझान देखकर शिवचन्द्र शर्मा की याद आती है। आशा है कि कई नयी उद्भावनाओं के लिए यह पुस्तक सराही जायेगी। रांची, 18 जुलाई, 2012
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist