लेखक परिचय
अभय कुमार ठाकुर जन्म: 04 फ़रवरी 1972, बेगूसराय, बिहार। शिक्षा: प्रारम्भिक शिक्षा ग्रामीण विद्यालय में। बी.ए. (ऑनर्स), एम.ए., एम.फिल. एवं पीएच.डी. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिन्दी विषय में। विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया एवं 'प्रो. सावित्री सिन्हा स्मृति स्वर्ण पदक', 'मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार', 'हिन्दी अकादमी प्रतिभा पुरस्कार' से नवाज़े गये। कार्यक्षेत्र: वर्ष 1997 में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित परीक्षा सिविल सेवा परीक्षा में चयनित होकर भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी के रूप में कार्यरत। देश के विभिन्न हिस्सों में सहायक आयकर आयुक्त, उप-आयकर आयुक्त, संयुक्त आयकर आयुक्त, अपर आयकर आयुक्त एवं आयकर आयुक्त के रूप में सफलतापूर्वक उत्तरदायित्व का निर्वाह किया। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग एवं शिक्षा मन्त्रालय द्वारा गठित अनेक समितियों के सदस्य के रूप में नीति निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान। रचनाएँ: रघुवीर सहाय और प्रतिरोध की संस्कृति, स्त्रियों का अमृत महोत्सव कब होगा?, रामचन्द्र शुक्ल : कल, आज और कल, स्त्री-अस्मिता का इतिहास वैदिक काल से स्मृति-काल तक (आलोचना/सामाजिक व स्त्री-विमर्श)। रुचियाँ : देश के विभिन्न स्थानों का भ्रमण एवं संस्कृति तथा साहित्य के मुद्दों से जुड़ाव । भ्रमण के दौरान विभिन्न संस्कृतियों को जोड़ने वाले तत्त्वों की अनवरत तलाश ।
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist