भारत मे औपनेवेशिक शासन की स्थापना एक भयंकर एवं अभूतपूर्व आघात था। ज्ञात ऐतिहासिक काल के अनेक कालखण्डों में भारत पर आक्रांताओं के अनेकानेक आक्रमण हुए, परंतु यूरोप से आने वाली एक नई शक्ति इंग्लैंड, जिसने व्यापारिक उपक्रम की आड़ मे अपने गर्हित स्वार्थों की पूर्ति मे यहाँ न केवल राजनैतिक तंत्र को छिन्न-भिन्न किया बल्कि इसके आर्थिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक ताने बाने को विच्छेदित करने के कुत्सित प्रयास किए ताकि इस विभाजित समाज मे वह अपनी सत्ता को चिरस्थायी बना कर रख सके। क्योंकि विभाजित समाज कभी भी एकीकृत होकर विदेशी शासन का प्रतिकार नहीं कर सकता था और ये मतभेद ना उसे इस प्रतिरोध का अवसर देते और ना ही अवकाश और अंग्रेज इस विषय मे कुछ हद तक सफल भी हुए।
परंतु स्वाधीनता की आकांक्षा सदैव सर्वोपरि रही। मध्यप्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में अंग्रेजों के शासन के प्रति संघर्ष और प्रतिरोध की भावना परिलक्षित हुई। प्रस्तुत पुस्तक '1857-मध्यप्रदेश के रणबाँकुरे' में विद्वान लेखकद्वय श्री भगवानदास श्रीवास्तव एवं डॉ सुरेश मिश्र ने 1857 की क्रान्ति के ऐसे ही ज्ञात तथा अल्पज्ञात नायकों के व्यक्तित्व तथा कृतित्व को रेखांकित करने का प्रयास किया है। यह पुस्तक मध्यप्रदेश मे ब्रिटिश शासन के घातक प्रभावों तथा विभिन्न क्षेत्रों मे क्रान्ति के कारकों तथा उनकी प्रतिक्रियाओं को लेखबद्ध करती है। मध्यप्रदेश के ऐसे अनेकानेक रणबांकुरों ने इस संघर्ष मे शस्त्र उठाए। इनमे कई सत्ता सम्पन्न राजा और ऐसे ही पदाधिकारी थे तो दूसरी ओर सुदूर वन क्षेत्रों के जनजातीय नायक भी थे, जो अपनी सहज प्रज्ञा और मेधा से ब्रिटिश शासन के विनाशकारी प्रभावों को समझने मे पूर्णतः सक्षम थे। इनके प्रतिरोध की कार्यविधि मे उनकी क्षेत्रीय भिन्नताओं तथा उनकी परिस्थितियों के अनुरूप अंतर था, परंतु उद्देश्य की समानता थी। यह पुस्तक मध्यप्रदेश के सभी क्षेत्रों के ऐसे ज्ञात अल्पज्ञात क्रांतिकारियों के बारे मे मूल्यवान जानकारी उपलब्ध कराती है। यह पुस्तक हमें अपने स्वाधीनता आंदोलन के आदर्शों तथा इसके लिए प्राणों की आहुति देने वाली हुतात्माओं का स्मरण करने का अवसर प्रदान करती है जिनके बलिदान से हमे स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
आशा है यह पुस्तक अपने उद्देश्यों की पूर्ति मे सफल सिद्ध होगी।
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist