पुस्तक परिचय
मौलाना अबुल कलाम आजाद का जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित रहा। बचपन से लेकर अपनी अन्तिम साँस तक उन्होंने देश की एकता के लिए कार्य किया। मुस्लिम समाज की शिक्षा, न्याय प्रियता और धार्मिक सहिष्णुता के लिए भी उन्होंने अथक प्रयास किये। लेखक ने इस सभी चीजों का बारीकी से अध्ययन करके सहज बोधगम्य भाषा में लिखा है, जिसके कारण इस पुस्तक की उपयोगिता अपने आप सिद्ध हो जाती है। किसी का जीवन किन कारणों से लोगों के लिए अनुकरणीय बनता है और किन गुणों की वजह से वह हमेशा समाज में जीवित रहता है, इनका यदि किसी की जीवन-कथा में उल्लेख न हो तो फिर वह प्रेरणा दायी नहीं बन सकती। लेखक ने इन तथ्यों पर विशेष गौर किया है। अबुल कलाम आजाद ऐसे शख्स थे, जिन्होंने देश और समाज के लिए महत्त्वपूर्ण कार्य किये और आजादी के संघर्ष में लम्बे अरसे तक जेल में रहे। यहाँ तक कि उन्होंने इसके लिए अपने घर-परिवार की भी परवाह नहीं की। ऐसे महान व्यक्ति के बारे में लिखकर लेखक ने बड़ा ही प्रशंसनीय कार्य किया है। हमें पूरी उम्मीद है कि देश की नयी पीढ़ी मौलाना अबुल कलाम आजाद के जीवन से उन आदर्शों और गुणों को अवश्य गृहण करेगी, जिसके रहते न केवल देश का, बल्कि पूरे विश्व-समुदाय में भाई-चारा, शान्ति और सौहार्द्र का वातावरण तैयार किया जा सकता है।
लेखक परिचय
हीरालाल नागर कहानी, कविता और समीक्षात्मक लेखन में संक्रिय। 'समय चेतना', 'दैनिक भास्कर' और ' अहा। जिन्दगी' पत्रिका में कार्य। प्रवीण प्रकाशन नयी दिल्ली से 'जंगल के खिलाफ' (कहानी-संग्रह), 1994 में, सामयिक प्रकाशन नयीं दिल्ली से 'अधूरी हसरतों का अंत' (कहानी-संग्रह) 2004 में और किताब घर प्रकाशन, नयी दिल्ली से चर्चित उपन्यास 'डेक पर अँधेरा', 2013 में प्रकाशित । 'कितनी आवाजें' (लघुकथा संग्रह) और कमलेश्वर की चुनिन्दा कहानियों के संग्रह का सम्पादन 'सोलह छतों का घर' शीर्षक से। वर्ष 2002 में कथा लेखन के लिए 'आर्य स्मृति साहित्य सम्मान', और 2005 में 'शैलेश मटियानी कथा सम्मान' से सम्मानित । सम्प्रति : भारतीय ज्ञानपीठ में वरिष्ठ प्रकाशन अधिकारी तथा नया ज्ञानोदय के सम्पादकीय विभाग में।
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist