भूमिका
इस पुस्तक में महान संतों और अवतारों के विषय में जानकारी दी गई है। पुस्तक के लेखक श्री वामन रंगनाथ गोखले, शिरडी में पिछले दस वर्षों से एक सच्चे साधु भगवत् का जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने अन्य संन्यासियों की तरह गेरुए वस्त्र तो धारण नहीं किए हैं; लेकिन फिर भी वे पूर्णतः विरक्त हैं। वे अक्सर द्वारकामाई की सीढ़ियों पर ही सो जाते हैं। बाबा भी देह त्याग के बावजूद उनकी जरूरतों का ध्यान रखते हैं। उनके ऐसे सरल व बैरागी जीवन से ही विदित हो जाता है कि पुस्तक में बाबा के विषय में दी गई जानकारी पूर्णतः सत्य है। इस छोटी सी पुस्तक का पठन कर अवश्य ही सरल हृदय साई भक्तों के दिलों में शिरडी साई के प्रति प्रेम व गुरु भक्ति में वृद्धि होगी।
लेखक परिचय
बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ. रबिन्द्र नाथ ककरिया का जन्म 19 मार्च 1967 दिल्ली में हुआ। दिल्ली विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान (Physics) में एम.एससी. की डिग्री प्राप्त कर अध्यापन को इन्होंने अपना कार्यक्षेत्र बनाया। इसी क्रम में अपनी सतत् श्रम साधना के बल पर रोहतक विश्वविद्यालय से बी.एड. और एम.एड. तथा दिल्ली विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की।
साई की कृपा, जन्मजात संस्कार और परिवार का आध्यात्मिक परिवेश (इन तीनों के समावेश) ने छात्र जीवन से ही इन्हें अध्यात्म की तरफ मोड़ दिया। अध्यापन सम्बन्धी कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए भी इनकी लेखिनी साई सद्-साहित्य की रचना में निर्वाध गति से व्यस्त रही। इनके द्वारा संकलित और अनुवादित तीन पुस्तकें साई शक्ति, श्री साई बाबा के प्रतिज्ञापूर्ण वचन, श्री सद्गुरु साईनाथ सगुणोपासना, शिरडी साई बाबा मंदिर, सैक्टर-7, रोहिणी, दिल्ली द्वारा प्रकाशित हो चुकी हैं।
इनकी मधुर आवाज में गाए गए साई भजनों की कैसेट व आडियो सी.डी. साई समर्पण, साई गुणगान, ऊँ साई श्री साई जय जय साई (साई जाप), कमों का फल. श्री साई संकीर्तन माला भी रिलीज हो चुकी हैं।
स्टर्लिंग पब्लिशर्स प्रा. लि., नई दिल्ली ने इनके द्वारा अनुवादित व संकलित श्री साई सच्चरित्र (मूल ग्रन्थ, मराठी भाषा) का अंग्रेजी से हिन्दी अनुवाद, श्री साई बाबा के अनन्य भक्त, श्री साई बाबा के परम भक्त, साई का संदेश, मुक्तिदाता श्री स्वाई बाबा, साई भक्तानुभव, साई हरि कथा (हिन्दी, अंग्रेजी) नामक पुस्तकें भी प्रकाशित की हैं।
बाबा की असीम कृपा से वे मनसा वाचा-कर्मणा शिरडी साई बाबा से संबंधित साहित्य लेखन व उनके प्रचार-प्रसार में संलग्न हैं
Hindu (हिंदू धर्म) (13447)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (715)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2074)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1544)
Yoga (योग) (1154)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24553)
History (इतिहास) (8927)
Philosophy (दर्शन) (3592)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist