डॉ. व्यास मणि त्रिपाठी जन्म : एक अक्तूबर सन् उन्नीस सी उनसठ को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिलान्तर्गत बढवलिया नामक गाँव में। शिक्षा: गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर से हिन्दी में एम.ए. और पी-एच.डी.। प्रकाशित पुस्तकें कविता, कहानी, निबंध, आलोचना, लोककथा, संस्मरण आदि की 36 पुस्तकें प्रकाशित। जिनमें साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित 'भारतीय साहित्य के निर्माता जगन्नाथ दास 'रत्नाकर', 'नन्ददास', 'परमानंददास,' 'अण्डमान का हिन्दी साहित्य', 'अण्डमान तथा निकोबार की लोककथाएँ', 'हिन्दी कविता में अण्डमान', प्रकाशन विभाग, नई दिल्ली से 'भारतीय स्वाधीनता संग्राम और अण्डमान', सर्वभाषा ट्रस्ट, नई दिल्ली से 'सड़क पर रोटी', इंडिया नेटबुक्स, नोएडा से 'मीडिया और हिन्दी साहित्य', वाणी प्रकाशन, नई दिल्ली से, 'समकालीन संवेदना की परख', 'कविता की नई संवेदना' तथा 'कविता की समकालीन संवेदना' पुस्तकें शामिल हैं। पत्रिकाओं में: प्रमुख साहित्यिक पत्रिकाओं में सैकड़ों शोध लेख/समीक्षा, कविताएँ, कहानियाँ, संस्मरण प्रकाशित । सहलेखन : भारतीय साहित्य कोश, भारतीय लोक साहित्य कोश, भारतीय बाल साहित्य कोश, भारतीय ज्ञान कोश सहित 40 पुस्तकों में सम्मान/पुरस्कार: दसवें विश्व हिन्दी सम्मेलन में 'विश्व हिन्दी सम्मान'। मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी का 'आचार्य रामचन्द्र शुक्ल आलोचना' पुरस्कार। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का 'रामविलास शर्मा सर्जना पुरस्कार'। हिन्दुस्तानी एकेडेमी, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज का 'महावीर प्रसाद द्विवेदी आलोचना' पुरस्कार। विद्या वाचस्पति और विद्या वारिधि की मानद उपाधियों सहित अन्य दर्जनों पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त । सदस्यता : साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली की सामान्य परिषद एवं हिन्दी परामर्श मण्डल का 2013 से 2017 तक सदस्य पुनः 2023 से 2027 तक के लिए साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली की सामान्य परिषद और हिन्दी परामर्श मंडल का सदस्य नामित। पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, कोलकाता की गवर्निंग बॉडी का 2009 से 2012 तक सदस्य। राजा राममोहन राय पुस्तकालय प्रतिष्ठान, कोलकाता के चेयरमैन द्वारा अण्डमान निकोबार की राज्य पुस्तकालय समिति का नामित सदस्य। पुस्तक चयन समिति का सदस्य। सम्प्रति अध्यक्ष, हिन्दी विभाग, जवाहरलाल नेहरू राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पोर्ट ब्लेयर, अण्डमान.
Hindu (हिंदू धर्म) (14012)
Tantra (तन्त्र) (1041)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2140)
Chaukhamba | चौखंबा (3467)
Jyotish (ज्योतिष) (1632)
Yoga (योग) (1211)
Ramayana (रामायण) (1314)
Gita Press (गीता प्रेस) (717)
Sahitya (साहित्य) (25358)
History (इतिहास) (9371)
Philosophy (दर्शन) (3709)
Santvani (सन्त वाणी) (2600)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist