प्राक्कथन
चारों धामों में से ओड़िशा के पुरी धाम को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। यह महाप्रभु जगन्नाथ जी का निवास स्थान है। भारतवर्ष तथा विदेश से तीर्थयात्री वर्ष की सभी ऋतुओं में यहाँ एकत्रित होते हैं, विशेषकर जून-जुलाई के महीने में रथ यात्रा के दौरान । शताब्दियों से पुराणों, किंवदंतियों और इतिहास, सभी ने मिलकर श्री जगन्नाथ को केंद्रित करके एक विशाल मिश्रित तथा महान् संस्कृति बनाया है। प्रभु जगन्नाथ सारे विश्व के देवता हैं, हिंदू देवताओं में से वे एक परमपूज्य देवता हैं। जगन्नाथ संस्कृति व्यापक है और इसमें न केवल प्रतिमा निर्माण में विभिन्नता है बल्कि पूजा की विधियों में भी भिन्नता है। प्रभु जगन्नाथ विश्व के प्रभु हैं, सर्वोच्च देवता हैं, वे पुरुषोत्तम हैं, अनगिनत हिंदू लोग भारत और विदेशों में निवास करते हैं, किंतु ओड़िशा के लोगों के साथ उनके संबंध बहुत गहरे हैं। प्रभु सभी के बंधु, दार्शनिक एवं प्रत्येक के पथ प्रदर्शक हैं।
रथ यात्रा के अलावा, प्रभु जगन्नाथ का नवकलेवर भी एक अनुपम, विचित्र एवं मांगलिक त्योहार है। जब किसी वर्ष दो बार आषाढ़ का महीना आता है, हिंदू पचांग के अनुसार जगन्नाथ मंदिर में विग्रहों का परिवर्तन करके नये विग्रहों की स्थापना करने की प्रक्रिया को नवकलेवर कहा जाता है। नवकलेवर का प्राथमिक काम है नये विग्रह बनाने के लिए नयी लकड़ियों की खोज करना, जिसे "दारुब्रह्म" कहा जाता है। पारम्परिक रीतियों के अनुसार चिह्नित नीम वृक्षों की कटाई होती है, भक्तों द्वारा ठेला गाड़ी से लाया जाता है, मंदिर परिसर में विग्रहों का निर्माण किया जाता है, आषाढ़ कृष्ण चतुर्दशी के ब्राह्म मुहूर्त में पुराने विग्रहों से नये विग्रहों में ब्रह्म अथवा तत्व पदार्थ को स्थापित किया जाता है। पुराने विग्रहों को दैतापतियों द्वारा " कोइलि बैकुण्ठ “ में समाधि दी जाती है। आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के दिन विग्रहों को मंदिर से विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के लिए निकाला जाता है। विस्तारित रीतियाँ, अनेक पौराणिक कथाएँ एवं विशेष नैसर्गिक घटनाएँ इस पवित्र उत्सव से जुड़ी हुई हैं। यह उत्सव श्री जगन्नाथ के सभी भक्तों के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण उत्सव है।
मैं निश्चित हूँ शिशुकलम द्वारा "पुरस्तम पुरी" पुस्तकका प्रकाशन होने से, ओड़िशा के प्रति सभी भक्तों, विद्वानों, शिक्षाविदों एवं अधिकांश जनता, की रुचि प्रभु जगन्नाथ की खोज के प्रति निरंतर बढ़ेगी और उनकी यात्रा जारी रहेगी ।
Hindu (हिंदू धर्म) (14010)
Tantra (तन्त्र) (1042)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2136)
Chaukhamba | चौखंबा (3464)
Jyotish (ज्योतिष) (1632)
Yoga (योग) (1210)
Ramayana (रामायण) (1311)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25401)
History (इतिहास) (9381)
Philosophy (दर्शन) (3706)
Santvani (सन्त वाणी) (2597)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist