भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन की गणना आधुनिक विश्व के महान आन्दोलनों में की जाती है। इस आन्दोलन में देश के हर वर्ग के लोगों ने सक्रियता से भाग लिया और ब्रिटिश सत्ता से देश को स्वतंत्र करने में कामयाबी हासिल की। भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन की एक विशेष बात यह थी, कि इसमें गांधीवादी रणनीति की बहुत बड़ी भूमिका थी और इस रणनीति का अनुकरण विभिन्न देशों ने अपने राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया। इसमें राजसत्ता पर क्रांति के जरिये विजय प्राप्त नहीं की गयी बल्कि इसके विपरीत नैतिक, राजनीतिक और विचाराधारात्मक, तीनों स्तरों पर लम्बे जनसंघर्ष चलाकर इसे हासिल किया गया। भारत का स्वतंत्रता आन्दोलन इस बात का अच्छा उदाहरण है कि कोई व्यापक जन आन्दोलन किस प्रकार खड़ा किया जा सकता है। इस आन्दोलन ने भारत में जनतांत्रिक विचारों और संस्थाओं को लोकप्रिय बनाया। प्रारंभ से ही प्रेस, अभिव्यक्ति और संगठन की आजादी पर ब्रिटिश सरकार द्वारा किये गए हमले के खिलाफ संघर्ष किया गया और इन्हें आन्दोलन का अभिन्न अंग बताया गया। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एक आर्थिक विचारधारा का भी विकास हुआ।
जहां तक राजनैतिक सोच का प्रश्न है भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन कभी सीमित दृष्टिकोण में नहीं बंधा रहा बल्कि भारतीय नेताओं ने एक व्यापक अन्तर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण को अपनाया। ऐतिहासिक प्रक्रिया में भी इस आन्दोलन की भूमिका महत्वपूर्ण थी और इसके जरिये ही भारतीय जनता ने अपने आपको एक राष्ट्र के रूप में संगठित किया। यह भी एक सच्चाई है कि स्वाधीनता आन्दोलन का विचारात्मक बदलाव भी होता रहा और इनकी छवियां आन्दोलन के विभिन्न चरणों में देखी जा सकती हैं। देखा जाए तो यह आन्दोलन उभरते हुए राष्ट्र की प्रक्रिया का परिणाम था और क्षेत्रीय, भाषाई और प्रजातीय पहचान कभी भी राष्ट्र बनने की प्रक्रिया में बाधा नहीं बने।
स्वतंत्रता आंदोलन में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही इस संदर्भ में रतलाम जिले का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विस्तृत शोध के माध्यम से इस पुस्तक में इस योगदान को रेखांकित करने का प्रयास किया गया है। मैं स्वराज संस्थान संचालनालय, भोपाल का हार्दिक आभारी हूँ जिन्होंने यह महत्वपूर्ण कार्य करने की जिम्मेदारी मुझे प्रदान की।
अंत में इस प्रयास में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग के लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूँ।
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist