हिं दुस्थान प्राचीनतम मानव सभ्यता एवं संस्कृति का उद्भव स्थल है। मानव सभ्यता का तात्पर्य आदर्श जीवन-शैली युक्त संस्कृति से है।
आदर्श संस्कृति ही मानव को समाज में एक साथ रहने एवं आदर्श सामाजिक मान्यताओं पर आधारित जीवन-निर्वाह का अवसर प्रदान करती है। सभ्यता का आधार सर्वदा संस्कृति ही है। संस्कृति के मिटते ही सभ्यता का स्वतः अंत हो जाता है। दूसरी ओर संस्कृति का तात्पर्य जीवन जीने की समस्त धारणीय कलाओं, जीवन शैली, सामाजिक मान्यताओं पर आश्रित अंतःक्रियाओं एवं मानवीय हित पोषक गुणों के समुच्चय से है। इस दृष्टि से हिंदू वैचारिकी यानी संस्कृति और सभ्यता पूर्णतः प्राकृतिक एवं शाश्वत हैं। हिंदू वैचारिकी की दार्शनिक संरचना में प्रकृति पर आधारित संस्कृति और उस संस्कृति पर आधारित सभ्यता को सर्वोत्तम एवं आदर्श माना गया है। भारतभूमि महामानव, विश्वमानव और वैश्विक संस्कृति के पुरोधाओं की जन्मस्थली और उनकी कर्मभूमि रही है। यहाँ के लोक जीवन में ऐसे व्यक्तियों का अवतरण होता रहा है, जिन्होंने सतत प्रवहमान मानव संस्कृति के सृजन में अतुलनीय योगदान दिया है। प्रकृति की शाश्वत विशेषता निरंतरता तथा लयबद्ध गतिशीलता है। हिंदू संस्कृति और लोक-जीवन इसी सैद्धांतिक विशेषता के पोषक रहे हैं।
संपूर्ण ब्रह्मांड भौतिक एवं आध्यात्मिक जगत् के आंतरिक संबंधों से प्रस्फुटित शक्ति से परिपूर्ण है। अत्याधुनिक गवेषणात्मक चिंतन में इसे आध्यात्मिक दर्शन तथा भौतिक ज्ञान जैसी अवधारणाओं में आबद्ध किया जाता है। तथ्यान्वेषकों की मान्यता है कि संपूर्ण जगत् प्राकृतिक सिद्धांतों पर निरंतर गतिशील है, जो पूर्णतः वैज्ञानिक प्रस्तुत होनेवाली अनिश्चितता के अंतद्वंद्व में दर्शनज्ञान स्वतः उत्पन्न होता है। इसी प्रकार विज्ञान अनंत दर्शनज्ञान के लघु प्रकोष्ठ से प्रारंभ होता है और उसके सुनिश्चित अंत के उपरांत पुनः दर्शनज्ञान की ही अनंत सत्ता अपनी निरंतरता में वापस लौट आती है। हिंदुस्थान में इसी दर्शनज्ञान को प्राकृतिक संस्कृति पर आधारित मानव सभ्यता के प्रारंभ से अध्यात्म ज्ञान के रूप में देखा गया है। इस प्रकार आध्यात्मिक एवं भौतिक ज्ञान का चिंतन इस भूमि की विशेषता रही है।
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist