प्रभुनाथ सिंह 'आज़मी' जन्म : 18 जुलाई, 1951 स्थान : पूर्वी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद का छोटा-सा गाँव पिचरी शिक्षा : समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर लेखन: लेखन की कई विधाओं यथा कहानी, समीक्षा, संस्मरण, आलेख, फिल्म-पटकथा इत्यादि में लेखन। एक कथा संग्रह 'आसमान साफ है' तथा 'रात पार की बत्तियाँ' प्रकाशित। कहानी 'हथेलियों के बाहर' को 'साप्ताहिक हिन्दुस्तान कहानी प्रतियोगिता-1980' का प्रथम पुरस्कार। देश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में अब तक लगभग 45 कहानियाँ प्रकाशित । ज्ञानरंजन की कहानी 'फेस के इधर और उधर' पर निर्मित फिल्म की पटकथा के लेखन के साथ-साथ करीब 30 वृत्तचित्रों की पटकथाओं का लेखन। एक धारावाहिक 'धूमधाम' की 13 कड़ियों का लेखन एवं निदेशन । रेडियो/दूरदर्शन के विभिन्न आयोजनों में महत्त्वपूर्ण भागीदारी। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में मीडिया समीक्षा पर नियमित कॉलम लेखन का लंबा सिलसिला। सिनेमा पर लेख तथा समीक्षाओं का मध्य प्रदेश फिल्म विकास निगम की पत्रिका 'पटकथा' के साथ-साथ चर्चित पत्रिका 'पहल' में लेखन । निधन: 11 फरवरी 2012
पटकथा लेखन दीगर विधाओं से जुदा और कठिन कर्म है। दरअसल यह किसी विधा विशेष से हटकर स्वतंत्र लेखन है। इस लेखकीय कर्म में कृति के पूर्व विजुअलाइजेशन की सृजनात्मक लेखकीय क्षमता प्रमुख होती है। निर्देशक की मांग के अनुसार इसका जन्म होता है। यह एक फ़िल्म निर्माण के वास्ते पटकथा लेखक से स्टोरी आइडिया से लेकर दृश्यों में विकसित पूरी कथा संरचना मांग सकता है। ऐसा भी होता है कथा का विकसन निर्देशक पटकथाकार के साथ मिलकर करे। यह भी होता है कि वह दी गयी पटकथा के ढांचे में रक्त, मांस मज्जा, त्वचा, सांस, दिल और रूह अपने हिसाब से काग़ज़ या दिमाग में अभिकल्पित करे या करवाये। यह बात तय है कि बेहतर पटकथा कौशल के लिए सलीम-जावेद, मनोहर श्याम जोशी, कमलेश्वर आदि की तरह कथा संवेदना ज़रूरी है। पटकथा लेखक के पास एक कमर्शियल और सृजनशील स्पाट से लेकर वृत्त चित्र और फ़िल्म लेखन की क्षमता होनी चाहिए। बेशक फ़िल्म निर्देशक का मीडियम है लेकिन फिल्म का पहला विजुअलाइजेशन पटकथा लेखक का होता है। प्रभुनाथसिंह आज़मी अपने समय के एक चर्चित कथाकार रहे हैं। साहित्य में वे शायरी के साथ आए और कथाकार के रूप में चर्चित हुए। दुर्भाग्य से उन्हें लंबी उम्र न मिली। उनकी इस किताब में स्पाट, डाक्यूमेंट्री और फ़िल्म की संपूर्ण पटकथाएँ हैं।... पटकथा के क्षेत्र में आने वाले नये लेखकों और मीडिया संस्थानों के लिए यह आदर्श किताब की तरह उपयोगी है। यह सिर्फ़ प्रत्येक पटकथा के उदाहरण प्रस्तुत नहीं करती अपितु उसके लेखन की अवधारणा, कथा वस्तुओं की आधार भूमि, सांकेतिक पटकथा से लेकर संपूर्ण पटकथाओं को सोदाहरण प्रस्तुत करते हुए, रचना प्रक्रिया के सूत्रों को भी प्रकाशित करती है। किताब में नये फ़िल्म निर्माताओं के लिए, दृश्य दर दृश्य विकसित कथा में सिनेमेटोग्राफी व पार्श्व संगीत के संकेत और नरेशन भी दिये गये हैं। फ़िल्म की दृष्टि से संवाद के अनेक उदाहरण किताब में हैं। ये किताब पटकथा लेखन के सभी अपेक्षित आयामों को उद्घाटित करती है।
Hindu (हिंदू धर्म) (14038)
Tantra (तन्त्र) (1045)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2138)
Chaukhamba | चौखंबा (3455)
Jyotish (ज्योतिष) (1636)
Yoga (योग) (1209)
Ramayana (रामायण) (1311)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25422)
History (इतिहास) (9380)
Philosophy (दर्शन) (3706)
Santvani (सन्त वाणी) (2597)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist