प्रस्तावना
धर्मनिरपेक्षता को विभिन्न लोगों ने अपनी-अपनी तरह से परिभाषित किया है किंतु इसका अर्थ 'सभी धर्मों को निरस्त' कर देना नहीं है। धर्मनिरपेक्ष भारत में इसका अर्थ जो हमने समझा है, वह है सभी धर्मों के लिए सम्मान।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एक कट्टर हिंदू होने के बावजूद न केवल अन्य धर्मों का अध्ययन व आदर किया करते थे, बल्कि उनकी प्रार्थना सभाओं में जिन धर्मों के भजन गाए जाते थे, वे हैं बौद्ध, जैन, ईसाई, मुस्लिम, पारसी, व सिख । जवाहरलाल नेहरू, जो स्वयं को नास्तिक कहा करते थे, वे भी अपने श्रद्धालु देशवासियों की भांति ही पूजा-स्थलों पर जाया करते थे। बचपन में उनका भी यज्ञोपवीत हुआ था और उनके अंतिम संस्कार के दौरान तथा उसके उपरांत सभी वैदिक क्रियाएं संपन्न की गई थीं। आध्यात्मिक प्यास इंदिरा गांधी को हर जगह ले गई, जहां पर वह मन की शांति पा सकती थीं, फिर चाहे वह हिंदू पूजा स्थल रहा हो, मुसलमानों की इबादतगाह अथवा सिखों का गुरुद्वारा या फिर संत-साध्वी । व्यक्तिगत रूप से हमारा धर्म चाहे जो रहा हो, परंतु एक समाज के रूप में हम धर्मनिरपेक्ष हैं।
सिख धर्म विश्व के तमाम महान धर्मों में सर्वाधिक आधुनिक, सबसे युवा और वैज्ञानिक धर्म है। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक को जिस चीज़ का लाभ मिला, वह यह था कि उन्होंने सभी धर्मों के पवित्र स्रोतों का गहरा अध्ययन किया। जीवन पर्यंत तीर्थ यात्राएं करते हुए उन्होंने जहां पूर्व में प्राचीन हिंदू मंदिर पुरी की यात्रा की, तो पश्चिम में मक्का, धुर हिमालय में मानसरोवर तथा श्रीलंका में बौद्ध मंदिरों की यात्राएं कीं। पंजाब में हिंदुओं और मुसलमानों के लिए समान रूप से श्रद्धेय गुरु नानक के लिए आज भी कहा जाता है-बाबा नानक शाह फकीर, हिंदू का गुरु, मुसलमान का पीर। गुरु नानक का युग पंजाब के लिए अत्यंत यातनापूर्ण समय था। पंजाब पर बाबर ने आक्रमण कर दिया था। उसने बर्बरतापूर्ण हत्याएं और बलात्कार किए तथा संपत्तियों को नष्ट किया। गुरु नानक के भीतर के कवि ने मुग़ल फौजों द्वारा की गई इस बर्बरता की निडर होकर भर्त्सना की। एक क्षण को लगा जैसे उन्होंने ईश्वरीय न्याय के खिलाफ ही बगावत कर दी हो।
Hindu (हिंदू धर्म) (14138)
Tantra (तन्त्र) (1049)
Vedas (वेद) (731)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2144)
Chaukhamba | चौखंबा (3462)
Jyotish (ज्योतिष) (1640)
Yoga (योग) (1214)
Ramayana (रामायण) (1313)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25542)
History (इतिहास) (9444)
Philosophy (दर्शन) (3742)
Santvani (सन्त वाणी) (2622)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist