लेखक परिचय
विजय कुमार स्वर्णकार जन्म : 01 सितम्बर, 1969 (खरगोन, म.प्र.) शिक्षा : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक (1990) सम्प्रति : केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग में कार्यपालक अभियन्ता प्रयास एवं उपलब्धि ग़ज़ल की ऑनलाइन पाठशाला द्वारा देश-विदेश के 1000 से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया है। दो साझा संकलनों का सम्पादन। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं तथा साझा संकलनों में ग़ज़लें प्रकाशित हुई हैं। पुरस्कार : विश्व हिन्दी साहित्य परिषद भारत द्वारा 2017 में साहित्य गौरव सम्मान, पंडित तिलकराज शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट से साहित्य सृजन सेवा पदक 2018
पुस्तक परिचय
शब्दभेदी समकालीन गजल के क्षितिज पर एक स्वर्णिम हस्ताक्षर का नाम विजय कुमार स्वर्णकार है। समकालीन जीवन के यथार्थ के तमाम काँटों की वेदना से गुज्जरते हुए भी गजल के फूलों से पराग चुनकर लाने का उनका हुनर विस्मित करने वाला है। सफल सम्प्रेषण का मूल तत्त्व स्वयं से संवाद है। इस शर्त का पालन करते हुए स्वयं से खरे खरे संवाद के माध्यम से आवाम से उसकी भाषा में बात करने वाले गजल-गुरु विजय कुमार स्वर्णकार की सफल सम्प्रेषण क्षमता का दुर्लभ गुण यहाँ भरपूर मिलेगा। इनकी नई चेतना का स्रोत सजग और अनुशासित शायर का जागृत आत्म है जो गजल साहित्य में नवजागरण के संवाहक की सीरत और सूरत लिए हुए है। इन गजलों में तमाम समकालीन विमर्शों और विषयों की विविधता का विस्तीर्ण आकाश है। ये ग़ज़लें हमारे क्रूर समय के विरुद्ध जागरण की ग़ज़लें हैं। इनमें आत्मावलोकन और आत्ममंथन के लिए निरन्तर प्रेरित करता हुआ आत्मबल और आशावाद का सम्बल है। जीवन व अनुभव जगत के रणक्षेत्र के कोने-कोने में विशेष भूमिका में निरन्तर कटिबद्ध इस विलक्षण धनुर्धर शाइर के हर तीर का अपना ही अन्दाज़ है। साधारण शब्द भी उनकी असाधारण काव्य प्रतिभा के स्पर्श से बिम्बों, प्रतीकों उपमाओं और रूपकों में परिवर्तित होकर सुधी पाठक पर अपना जादू जगाते हैं। इस शब्दभेदी ग़ज़लकार की अभिव्यक्ति की प्रखरता से सम्पन्न निन्यानवें ग़ज़लों के पाँच सौ अड़तालिस बहुआयामी शे 'रों में व्यंजनाओं की अप्रतिम झिलमिल पर विस्मित और अभिभूत हुआ जा सकता है। अतिश्योक्ति नहीं होगी यह कहना कि शिल्प, कहन और अर्थवत्ता के एक दम नये प्रतिमान स्थापित करने वाली ये ग़ज़लें ग़ज़ल-साहित्य जगत को बहुत कुछ नया दें
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist