| Specifications |
| Publisher: National Institute Of Science Communication And Information Resources, CSIR | |
| Author Bal Phondke | |
| Language: Hindi | |
| Pages: 78 (With Color Illustrations) | |
| Cover: PAPERBACK | |
| 8.5x5.5 inch | |
| Weight 120 gm | |
| Edition: 2016 | |
| ISBN: 9788172361198 | |
| HBG871 |
| Delivery and Return Policies |
| Ships in 1-3 days | |
| Returns and Exchanges accepted within 7 days | |
| Free Delivery |
अब से 50 वर्ष पूर्व स्थापित वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सी एस आई आर), विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के माध्यम से देश में आर्थिक और औद्योगिक विकास लाने के प्रति समर्पित है। इस उद्देश्य-पूर्ति के लिये इसने अनेकों प्रयोगशालाओं की स्थापना की है जिनमें उद्योगों की रूचि और आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये अनुसंधान किये जाते हैं। उदाहरणार्थ, राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, पुणे तथा राष्ट्रीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद, रसायन उद्योग; केन्द्रीय चमड़ा अनुसंधान संस्थान, मैसूर, खाद्य संसाधन उद्योग; राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला, जमशेदपुर, धातु उद्योग तथा केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान, लखनऊ, औषधि उद्योग की आवश्यकताओं की पूर्ति करता है।
जनादेश का पालन करते हुये सी एस आई आर ने सदैव इस बात का ध्यान रखा है कि उसे प्रौद्योगिकी के अग्रिम क्षेत्रों में कुशलता लाने तथा इस कार्य के लिये विशेषज्ञों का निर्माण करने के लिये विज्ञान का उच्चतम स्तर रखना होगा। उसका यह निश्चय राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला, दिल्ली तथा अन्य क्षेत्रीय प्रयोगशालाओं में उच्च तापक्रम पर अतिसंचालकता से संबंधित अनुसंधानों, या फिर कोशिकीय तथा आणुविक जीव विज्ञान केन्द्र, हैदराबाद में डी एन ए फिंगरप्रिटिंग प्रौद्योगिकी पर किये जा रहे अनुसंधानों से पूरी तरह परिलक्षित होता है।
Send as free online greeting card