क्या आपने कभी सोचा है कि आप कैसे अपने विचारों को जीवंत कर सकते हैं? कैसे आप अपनी कहानियों को सुना सकते हैं और अपनी कल्पना को स्क्रीन पर ला सकते हैं? तो जवाब है एनिमेशन !
यह पुस्तक आपकी अपनी एनिमेशन यात्रा की एक रोमांचक शुरुआत है। यहां आप सीखेंगे कि कैसे अलग-अलग चित्रों को जोड़कर उन्हें गति दी जा सकती है, जिससे वो एक जादुई चलती हुई तस्वीर बन जाएं! हम आपको यह सिखाएंगे कि कैसे आकर्षक चित्र बनाएं, उन्हें रंगों से सजाएं, और अंतरिक्ष यात्रा पर ले जाएं, जहां आप अपने खुद के अनोखे पात्रों का निर्माण करेंगे।
चाहे आप एक मजेदार कार्टून बनाना चाहते हैं, या काल्पनिक अंतरिक्ष के रोमांचक सफर पर जाना चाहते हैं, या शायद किसी जटिल कहानी को बयां करना चाहते हैं, यह पुस्तक आपको वह सब कुछ सिखाएगी जो आपको अपने एनिमेशन सपने को पूरा करने के लिए चाहिए। तो अपनी रचनात्मकता को जगाने के लिए तैयार हो जाइए। रंगीन पेंसिले और कागज निकाल लें, अपने कंप्यूटर को चालू करें, और एनिमेशन की अद्भुत दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हो जाएं!
हमारे देश में अभी 'नई शिक्षा नीति' को लागू किया गया है, जो औपचारिक शिक्षा और व्यवहारिक/व्यवसायिक ज्ञान के बीच की दूरी को पाटने का प्रयास करेगी, जिसके अंतर्गत छात्रों को नए विषयों और अध्ययन क्षेत्रों के बारे में जानकारी प्राप्त करायी जाएगी। साथ ही भारत के यूनियन बजट 2022-23 में वित्त मंत्री ने एक नई कमिटी के निर्माण की बात की जो एनिमेशन और गेमिंग क्षेत्र को देश में आगे बढ़ाने पर काम करेगी। यह पुस्तक एनिमेशन के वृहद् क्षेत्र का एक परिचय मात्र है, जो खासतौर से 7वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को ध्यान में रख कर लिखी गई है, जो एनिमेशन की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं।
यह पुस्तक लेखक की प्रथम पुस्तक है, इसे और अधिक रोचक एवं ज्ञानवर्धक बनाने के लिए पाठकों से सुझाव आमंत्रित हैं।
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist