त्रिफला आयुर्वेद का प्रसिद्ध एवं विशेष योग है। इससे सभी परिचित है। इसमें तीन वनस्पतियों के फलों का प्रयोग होता है इसलिए त्रिफला कहते हैं। ये तीन फल हरड़, बहेड़ा, आंवला है। इन तीन द्रव्यों का अनेकों योगों में संयुक्त या पृथक-पृथक भी प्रयोग होता है। इस त्रिफला के अतिरिक्त राज निघण्टु में मधुर त्रिफला या स्वादु त्रिफला, स्वल्प त्रिफला एवं सुगन्धि त त्रिफला के रूप में गुण कर्म सहित वर्णन किया है।
इन सभी प्रकार के त्रिफला स्वरूपों में जिन-जिन द्रव्यों का प्रयोग हुआ है। उनका परिचय भाव प्रकाश से लेकर अन्य निघण्टु, द्रव्यगुण विज्ञान एवं मेटेरिया मेडिका तथा मेडिसिनल प्लान्ट में जो वर्णन किया है उसका भी संकलन कर वर्णन कर दिया गया है। जिससे प्रत्येक द्रव्य के गुण कर्म एवं प्रयोग का ज्ञान हो सके।
यद्यपि सामान्य जन समाज में त्रिफला केवल कब्ज दूर करने वाले योग के रूप में जाना जाता है किन्तु यह अनेक रोगों को दूर करने में सक्षम है यदि पथ्य के साथ एवं शास्त्र निर्देश के साथ प्रयोग किया जाय।
इसका प्रयोग आंखों के लिए, बालों के लिए तथा रसायन रूप में भी प्रयोग किया जाता है। दन्त रोगों में भी प्रयोग किया जाता है। अतः त्रिफला आयुर्वेद का उत्तम योग होने से इसका सर्वाधिक सर्वत्र प्रयोग किया जाता है। इसके विविध योग एवं बनाने की विधि एवं प्रयोग प्रकारों का विविध ग्रन्थों की दृष्टि से वर्णन किया गया है। इसके लिए पाठकों के सुझाव की अपेक्षा है।
वैद्य राकेश शर्मा जी अध्यक्ष बोर्ड ऑफ इथिक्स एवं रजिस्ट्रेशन ने अपने व्यस्ततम समय में से पुस्तक के अवलोकन के लिए कुछ समय निकालकर भूमिका लिखने की अनुकम्पा की एतदर्थ में उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
पुस्तक तैयार करने में वैद्य मनोज कुमार शर्मा, वैद्य अभिजीत शर्मा एवं वैद्य वीना शर्मा, वैद्य अवधेश श्रीवास्तव ने पूर्ण सहयोग किया है एवं पुस्तक की प्रूफ रीडिंग वैद्य विमलेश यादव एवं वैद्या अनामिका शर्मा ने किया अतः सभी धन्यवाद के पात्र है। इसका प्रकाशित करने का भार मोतीलाल बनारसी दास संस्थान के अभिषेक जैन ने अपने ऊपर लेकर मेरा भार हल्का कर दिया। शीघ्र ही पाठकों को इसका लाभ मिलेगा। जिन-जिन ग्रन्थों से विषय लिया है उनका विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हैं।
पुस्तक का टंकण कार्य श्री प्रेमचन्द ने पूर्ण किया अतः उनको भी विशेष साधुवाद।
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist