इस कृति का मुख्य विषय उन्नीसवीं सदी और उसके पश्चात मालवा, विशेषकर उज्जैन जिले में हुए स्वतंत्रता आंदोलन से सम्बन्धित है। उज्जैन जिले की उज्जैन, खाचरोद व बड़नगर तहसीलें उस समय ग्वालियर के शिन्दे राज्य व महिदपुर व तराना परगने इन्दौर के होल्कर राज्य से सम्बन्धित रहीं। 1818 ई. उज्जैन जिले के राजनीतिक इतिहास का एक महत्त्वपूर्ण वर्ष था, जब तृतीय आंग्ल-मराठा युद्ध के परिणामस्वरूप शिन्दे एवं होलकर राजवंशों को निर्णायक पराजय का मुँह देखना पड़ा था और उन्हें ईस्ट इण्डिया कम्पनी के साथ अधीनस्थ संधि कर अनेक सैनिक, राजनीतिक एवं प्रशासनिक सीमाओं में रहने को बाध्य होना पड़ा था।
सन् 1857 ई. के स्वातंत्र्य समर के समय महिदपुर सहित मालवा की विभिन्न छावनियों के सैनिक क्रांति कर रहे थे और चाहे अनियोजित एवं अनुशासन-विहीन रूप में ही सही, अंग्रेजों को भारत से बाहर करने का क्रांतदर्शी एवं वीरतापूर्ण अभियान चलाये हुए थे। क्षेत्र के अनेक हिन्दू-मुस्लिम नागरिक भी अपने ढंग से उनका साथ दे रहे थे। उज्जैन जिले में हुई इस क्रांति के सामान्य एवं विशिष्ट कारण रहे जिनकी राजनीतिक, प्रशासनिक, सैनिक, आर्थिक, व्यापारिक, सामाजिक, सांस्कृतिक पृष्ठभूमि रही थी।
इस क्षेत्र में, पूर्व से ही राष्ट्रीय चेतना से युक्त महिदपुर में क्रांति की लहरें उमड़-घुमड़ रही थीं। मल्हारगढ़, उज्जैन, खाचरोद, बडनगर, सॉधवाड़ क्षेत्र, धार आदि स्थानों से महिदपुर में प्रविष्ट हुए विलायती, बलूची, मेवाती आदि को क्षेत्र के कतिपय प्रशासकों एवं नागरिकों ने सहयोग दिया। क्रांतिकारियों ने छावनी को लूट लिया। कुछ अंग्रेज सैन्याधिकारियों को मौत के घाट उतार दिया और कुछ को पलायन के लिये बाध्य किया। कई माह तक क्रांतिकारियों का महिदपुर पर अधिकार रहा। इन सब प्रयासों के बावजूद किसी एक केन्द्रीय नेतृत्व का अभाव, क्रांतिकारी नेताओं में पारस्परिक सामंजस्य की कमी, उनमें सुविचारित सैनिक व नागरिक नियोजन का न होना, स्थानीय नागरिकों का सहयोग न ले पाना, अस्त्र-शस्त्रों व धन का अभाव, ब्रिटिश अधिकारियों की कूटनीतिक एवं सैनिक क्षमताएँ, अनेक भारतीयों का अंग्रेजों की ओर होना आदि अनेक ऐसे कारण थे जिनके कारण क्रांति अपेक्षित रूप से सफल नहीं हो सकी।
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist