पुस्तक परिचय
वेदाङ्ग ज्योतिष में स्त्री विषयक शोध कार्यों का सदैव अभाव रहा है। ज्योतिर्विदों का इस विषय में शोध की प्रवृत्ति का भी अभाव रहा है। प्राचीन भारतीय एवं पाश्चात्य ज्योतिष साहित्यों में स्त्री संज्ञक विषयवस्तु कम ही मिलती है। यदि है तो वह संगठित नहीं है। अधिकतर पूर्ववर्ती ज्योतिर्विदों ने पुरुष को ही प्रधान मान कर ग्रन्थों की रचना की है वरन् स्त्री के लिए एकाध ग्रन्थ ही उपलब्ध है। लेकिन डॉ. जितेन्द्र व्यास ने अपने डी. लिट् शोध प्रबंध में स्त्री जातक की प्रधानता को निरुपित किया है, उनके जीवन के सभी योगों, भोगों व दोषों की ज्योतिषीय चर्चा की है। डॉ. व्यास ने स्त्री जीवन के फलित की सारगर्भित एवं संदर्भित विवेचना तीन ज्योतिषीय विधाओं से तीन खण्डों में की है। कुण्डली शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र एवं हस्तरेखा शास्त्र इन तीन विधाओं का उपयोग किया गया। इस ग्रन्थ में लेखक ने वैदिक ग्रन्थों का निचोड़ करके स्त्री संज्ञक सभी विषयों पर तार्किक एवं समीक्षात्मक सार प्रस्तुत किया है। इस ग्रन्थ ने स्त्री शोध रूपी सूखे को भी समाप्त किया है। इसमें स्त्री के जीवनोपयोगी सार्वजनिक व गूढ़ बिन्दुओं का पूर्ण विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। पाठकों को यहाँ स्त्री विषयक शुभाशुभ तथ्यपरक सूत्रों का कारण एवं निवारण भी मिलेगा।
लेखक परिचय
विद्यावाचस्पति डॉ. जितेन्द्र व्यास पितृनाम : श्री हरीप्रकाश व्यास मातृनाम : श्रीमती शकुन्तला व्यास योग्यता : ज्योतिष विशारद, ज्योतिष मार्तण्ड, एम.ए. (ज्योतिष), पीएच.डी. (ज्योतिष), डी. लिट् (ज्योतिष), अंकविद्या विशारद, बी.सी.ए., एम.बी.ए. लेखनम् : विरचित - ज्योरिक वेदाङ्ग ज्योतिष की प्रासङ्गिकता, ग्रह विज्ञान एवं आधुनिक समस्याएँ : कारण एवं निवारण, वेदाङ्ग ज्योतिषम्, प्रासाद वास्तु वैशिष्ट्य (मारवाड़ राजघराने के विशेष सन्दर्भ में) सम्पादित - परशुराम विजय महाकाव्यम्, वैदिक षोडश संस्कार पद्धति Bhrigusutra: An Ancient Asset, Suryasiddhanta Inherent Almanac, Strijatakam प्रकाशानाधीन - सम्पूर्ण ज्योतिष विज्ञान, कादम्बिनी सम्प्रति : फेकल्टी (ज्योतिष), संस्कृत विभाग, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर। सम्मान : नवोदित प्रतिभा सम्मान, राजस्थान संस्कृत अकादमी, राजस्थान सरकार, राजस्थान (2016-17); वीर दुर्गादास राठौड़ सम्मान, मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट, जोधपुर
Hindu (हिंदू धर्म) (13760)
Tantra (तन्त्र) (1011)
Vedas (वेद) (730)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2100)
Chaukhamba | चौखंबा (3182)
Jyotish (ज्योतिष) (1564)
Yoga (योग) (1170)
Ramayana (रामायण) (1334)
Gita Press (गीता प्रेस) (723)
Sahitya (साहित्य) (24830)
History (इतिहास) (9055)
Philosophy (दर्शन) (3636)
Santvani (सन्त वाणी) (2630)
Vedanta (वेदांत) (115)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist