पुस्तक परिचय
भाटी वंश की गौरव गाथाएँ' पुस्तक अपने आकर्षक कलेवर में सम्पूर्ण भाटी वंश के गौरवशाली इतिहास के साथ-साथ क्षात्र धर्म, चन्द्रवंश व यदुकुल का परिचय, भाटी राजपूतों की शाखाएँ, भाटियों के प्रतीक व क्षात्र परम्परा में उनके योगदान को प्रभावी ढंग से सहेजे हुए है। पराक्रमी भाटी वंश उत्तर-पश्चिम से भारत वर्ष पर होने वाले आक्रमणों को नेस्तनाबूद करने हेतु सदा हरावल में रहा है, इसलिए इन्हें 'उत्तर भड़ किंवाड़' का विड़द प्राप्त हुआ। लेखक ने पुस्तक में इसी गौरवशाली परम्परा को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत कर युवा पीढी के लिए प्रेरणा का एक अनुपम स्रोत उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है। उन्होंने अमर शहीदों का परिचय देने के साथ-साथ इतिहास में अप्रकाशित रहे विशिष्ट व्यक्तित्वों को प्रकाश में लाने का प्रयास भी किया है। रतन सिंह बडोड़ा गाँव की ख्याति एक कर्मठ शिक्षक के रूप में सर्व विदित है। वे सुलझे हुए शिक्षा विद्, अध्यात्म प्रेमी, इतिहासकार, गम्भीर विचारक और दृढ़ निश्चयी व्यक्तित्व के धनी है। किन्तु इसके अतिरिक्त वीरों के प्रति श्रद्धावनत भाटी ने राष्ट्रप्रेमी और सामाजिक बुराइयों व दुर्व्यसनों के मुखर विरोधी के रूप में अपनी पहचान बनाई है। लेखक विलक्षण प्रतिभा के धनी है तथा इतिहास की गहरी समझ रखते हैं। वे भारत के काफी ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर चुके हैं व दो बार राष्ट्रीय मंच से 'राजस्थान का ऐतिहासिक गौरव' विषय पर व्याख्यान दे चुके हैं। पूर्व में इनके द्वारा लिखित पुस्तक 'बिहारीदासोत भाटी' का प्रकाशन अत्यंत सफल रहा। जिसमें भाटियों के संक्षिप्त इतिहास के साथ वंशावली संकलन का दुरूह कार्य कर प्रकाशित करवाया गया था।
लेखक परिचय
रतनसिंह बडोड़ागाँव जन्मतिथि : महानवमी, संवत् 2030 शिक्षा : एम.ए. इतिहास एवं अंग्रेजी तथा बी.एड. माताश्री : श्रीमती सायर कँवर, तेना पिताश्री : स्व. श्री खीमसिंह भाटी (पुलिस विभाग) भ्राताश्री : श्री शम्भूसिंह भाटी, रेवेन्यू इंस्पेक्टर पद: व्याख्याता (इतिहास) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मूलाना, जैसलमेर (राजस्थान) विशेष अभिरुचि : ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण एवं इतिहास संरक्षण तथा सामाजिक बुराइयों व दुर्व्यसनों के प्रति युवाओं को जागरुक करना। प्रकाशन : 1. भाटी वंश की गौरवगाथाएँ-भाटी इतिहास (2017) 2. बिहारीदासोत भाटी (2015) 3. 'संघशक्ति' मासिक पत्रिका में विभिन्न सामाजिक लेख प्रकाशित 4. 'पथप्रेरक' पाक्षिक पत्रिका में अनेक लेख प्रकाशित। सम्मान : जैसलमेर के 860 वें स्थापना दिवस (27-08-15) के अवसर पर महारावल माननीय ब्रजराज सिंह जी द्वारा 'महारावल हरिराज साहित्य पुरस्कार' से सम्मानित
Hindu (हिंदू धर्म) (13760)
Tantra (तन्त्र) (1011)
Vedas (वेद) (730)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2100)
Chaukhamba | चौखंबा (3182)
Jyotish (ज्योतिष) (1564)
Yoga (योग) (1170)
Ramayana (रामायण) (1334)
Gita Press (गीता प्रेस) (723)
Sahitya (साहित्य) (24830)
History (इतिहास) (9055)
Philosophy (दर्शन) (3636)
Santvani (सन्त वाणी) (2630)
Vedanta (वेदांत) (115)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist