भारतीय संस्कृति की जड़ें जितनी गहरी हैं, उसके आचार-विचार और अनुष्ठान उतने ही विराट हैं। इन्हीं अनुष्ठानों में व्रतों का विशिष्ट स्थान है। व्रत केवल उपवास मात्र नहीं, न ही ईश्वर को प्रसन्न करने की एक औपचारिक क्रिया। व्रत तो भारतीय मनीषा की वह अद्भुत संकल्पना है, जिसमें शरीर, मन और आत्मा तीनों की साधना एक साथ निहित है। यह भूख सहने की कला नहीं, वरन् इच्छाओं पर नियंत्रण का विज्ञान है; यह बाह्य आडम्बर नहीं, आन्तरिक शुद्धि का मार्ग है। प्रस्तुत पुस्तक "हिन्दू व्रतः एक समीक्षा" इसी गम्भीर विषय को केन्द्र में रखकर लिखी गई एक मौलिक एवं चिन्तन प्रसूत कृति है। हिन्दू धर्म में व्रतों की जो विराट परम्परा है। तीज-त्यौहारों से लेकर एकादशी तक, सोमवार से लेकर शनिवार तक, नवरात्रि से लेकर शिवरात्रि तक उन सबके पीछे कोई न कोई दार्शनिक आधार, कोई न कोई वैज्ञानिक तथ्य और कोई न कोई सांस्कृतिक प्रयोजन छिपा है। इस पुस्तक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि लेखक ने व्रतों को केवल धार्मिक दृष्टि से नहीं, अपितु वैज्ञानिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक इन चारों दृष्टिकोणों से परखा है। लेखक की दृष्टि में एक विरल सन्तुलन है। एक ओर जहाँ वे अंधविश्वास और आडम्बर पर कठोर प्रहार करते हैं, वहीं दूसरी ओर परम्परा के प्रति अनावश्यक विद्रोह से भी बचते हैं। उनका लेखन तथ्यों पर आधारित है, किन्तु तथ्यों के इस संसार में भावनाओं की सुगन्ध भी बिखरी है। जैसे-जैसे में इस पुस्तक के पन्ने पलटता गया, मुझे एक अद्भुत यात्रा का अनुभव हुआ। लेखक ने व्रतों की उत्पत्ति से लेकर उनके विकास तक की गाथा को बड़े रोचक ढंग से प्रस्तुत किया है। ऋग्वैदिक काल से लेकर पौराणिक युग तक, और भक्तिकाल से लेकर आधुनिक समय तक व्रतों ने कैसे अपना स्वरूप बदला, कैसे नई-नई मान्यताएँ जुड़ती गई, और कैसे ये समाज के अभिन्न अंग बने। इस सबका सजीव चित्रण इस पुस्तक में मिलता है। विशेष रूप से उन अध्यायों ने मुझे प्रभावित किया, जहाँ लेखक ने व्रतों के वैज्ञानिक आधार को उद्घाटित किया है। उन्होंने दिखाया है कि कैसे विभिन्न व्रत शरीर की शुद्धि, पाचन-तन्त्र की सफाई, मानसिक अनुशासन और ऊर्जा-सन्तुलन के वैज्ञानिक सिद्धान्तों पर आधारित हैं। जिन व्रतों को हम केवल धार्मिक कर्तव्य समझकर निभा रहे थे, वे वस्तुतः हमारे ऋषियों-मुनियों द्वारा खोजे गए स्वास्थ्य-विज्ञान के अद्भुत नियम हैं। मैं इस अमूल्य कृति के लिए लेखक को हार्दिक बधाई देता हूँ। निस्संदेह, यह पुस्तक न केवल हिन्दू धर्म के अनुयायियों के लिए, बल्कि उन सभी के लिए उपयोगी है जो भारतीय संस्कृति, परम्परा और जीवन-दर्शन को समझना चाहते हैं। यह एक ऐसा ग्रन्थ है जो पाठक को केवल जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उसे जीवन को एक नई दृष्टि से देखने की क्षमता भी प्रदान करता है।
साहित्य की साधना कोई सरल मार्ग नहीं, यह तो वह तपस्या है जिसमें ज्ञान, अनुभव और अभिव्यक्ति तीनों का समन्वय आवश्यक है। ऐसी ही एक तपस्विनी हैं, जिनका जीवन विद्या, साधना और सूजन का एक अद्भुत संगम है। पारिवारिक पृष्ठभूमि एवं प्रारम्भिक जीवनः प्रयागराज (इलाहाबाद) की पावन भूमि पर 149, एलनगंज, इलाहाबाद में जन्मीं इस विदुषी ने बचपन से ही संस्कार और शिक्षा का वह वातावरण पाया, जहाँ ज्ञान को सर्वोपरि माना जाता था। गंगा-यमुना के इस संगम-नगर ने उन्हें संस्कृति और चिंतन की वह गहरी समझ दी, जो उनके व्यक्तित्व में आज भी प्रतिबिंबित होती है। शैक्षिक यात्रा: विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती की आराधना का फल है इनकी शैक्षिक यात्रा, जो साधना और समर्पण का ज्वलंत उदाहरण है। प्रारंभिक शिक्षा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से प्राप्त कर इन्होंने 1997 में हाई स्कूल एवं 1999 में इंटरमीडिएट की परीक्षाएँ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कीं। उच्च शिक्षा के लिए इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय जैसी प्रतिष्ठित संस्था को चुना। यहाँ से 2002 में हिन्दी, संस्कृत एवं दर्शनशास्त्र विषयों के साथ बी.ए. की उपाधि प्राप्त की। संस्कृत भाषा एवं साहित्य के प्रति गहरे अनुराग ने इन्हें इसी क्षेत्र में उच्च अध्ययन हेतु प्रेरित किया और 2004 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एम.ए. (संस्कृत) की उपाधि अर्जित की। ज्ञान-पिपासा यहीं नहीं रुकी। शोध के क्षेत्र में प्रवेश कर इन्होंने 2015 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त की। तथा इन्होनें प्रारंभिक से उच्च शिक्षा तक प्रथम श्रेणी प्राप्त की है। इनका शोध-कार्य संस्कृत साहित्य के उन गूढ़ पक्षों को उद्घाटित करता है, जो आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पूर्व थे। तथा इनके सानिध्य में चार शोधार्थी शोध-कार्य कर रहें हैं। इस प्रकार, प्रयागराज की पावन भूमि पर हुई इस विद्या-यात्रा ने इन्हें वह ज्ञान-सम्पदा प्रदान की, जो आज इनकी लेखनी से साहित्य-जगत को समृद्ध कर रही है। वर्तमान योगदानः वर्तमान में महिला डिग्री कॉलेज, अमीनाबाद, लखनऊ के संस्कृत विभाग में सहायक आचार्या के पद पर कार्यरत यह सर्जक न केवल एक कुशल शिक्षिका है, वरन् विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। इनका अध्यापन-दर्शन केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन-मूल्यों की स्थापना से जुड़ा है। साहित्यिक योगदानः संस्कृत और हिन्दी भाषाओं पर समान अधिकार रखने वाली इस विदुषी लेखिका की लेखनी सरस्वती का वरदान प्रतीत होती है। उनका लेखन केवल सूचना का प्रसारण नहीं, बल्कि ज्ञान-साधना का एक पवित्र अनुष्ठान है। उनकी अब तक प्रकाशित तेरह शोध-प्रकाशन इस बात के जीवंत प्रमाण हैं। ये रचनाएँ
Hindu (हिंदू धर्म) (14145)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3462)
Jyotish (ज्योतिष) (1638)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1314)
Gita Press (गीता प्रेस) (713)
Sahitya (साहित्य) (25585)
History (इतिहास) (9455)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2620)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist