लेखक परिचय
प्रो. आनन्द कुमार कपिल विगत 23 वर्षों से आप स्वामी देवानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मठ लार (देवरिया) उ.प्र. मनोविज्ञान विभाग प्रोफेसर के पद पर कुशल अध्यापन कार्य कर रहे हैं। इससे पूर्व आपने दयालबाग एजुकेशन इंस्टीट्यूट दयालबाग, आगरा में मनोविज्ञान विभाग में स्नातक एवं परा स्नातक स्तर पर शिक्षण कार्य किया है। आपकी शिक्षा राजकीय रजा कालेज, रामपुर, उ.प्र. एम.जे.पी. रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली से परास्नातक (मनोविज्ञान व अर्थशास्त्र) एवं बी.एड. की शिक्षा अर्जित की तथा गुरुकुल विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पीएच डी. की डिग्री प्राप्त की है। आपने यू.जी.सी. नेट दिसम्बर, 1999 परीक्षा में भी सफलता प्राप्त किया। आपने विभिन्न राष्ट्रीय सगोष्ठियों में सहभागिता की है तथा आपके विभिन्न शोध निबन्ध राष्ट्रीय स्तर की शोध-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है।
डॉ. सुनील कुमार शुक्ला का जन्म 07 दिसम्बर 1985 को अम्बेडरक नगर जिले के नसीरपुर कैथी नाम ग्राम में हुआ। प्रारम्भिक शिक्षा सरस्वती शिशु मन्दिर, इण्डर मीडियल (2002) आर.डी.आर. के इण्टर कॉलेज जाफरगंज अम्बेडकर नगर, स्नातक शिक्षा (2005) बी.एल.के.बी.पी.जी. कॉलेज अकबरपुर अम्बेडकर नगर परास्नातक मनोविज्ञान की शिक्षा सन्त तुलसीदास पी.जी. कॉलेज कादीपुर सुलतानपुर से 2007 में प्राप्त किया। वर्ष 2016 में कामता प्रसाद सुन्दर लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय अयोध्या फैजावाद से पीएच डी. की उपाधि डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से प्राप्त किया। वर्ष 2009 से 2012 तक मनोविज्ञान के प्रवक्ता के रुप में सन्त तुलसीदास पी.जी. कॉलेज में अध्यापन कार्य किया। वर्ष 2018 से अध्यतन M.C.K P.G. College Balrampur में मनोविज्ञान विषय में आसि. प्रो. के रूप में कार्यरत है। वर्तमान समय में 8 रिसर्च पेपर, । वर्कशाप एवं 15 सेमिनार में पेपर एवं अटेन्ड किया है। वर्तमान में आप की दो पुस्तके प्रकाशनाधीन है।
डॉ. साजिद परवेज आर्मी पब्लिक स्कूल रांची के संस्थापक काउंसलर हैं। इन्हें मनोविज्ञान/परामर्श / पुनर्वास और अनुसंधान के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे भारतीय पुनर्वास परिषद में पुनर्वास मनोवैज्ञानिक के रूप में पंजीकृत हैं। इन्होंने एनसीईआरटी, इग्नू आदि द्वारा प्रदान किए जाने वाले मार्गदर्शन और परामर्श के लिए कई इंटर्नशिप कार्यक्रमों का पर्यवेक्षण किया है। इन्हें सोना देवी विश्वविद्यालय झारखंड में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में नियुक्त किया गया है और पीएच-डी. शोध कार्य की देखरेख के लिए भी सूचीबद्ध किया गया है। इन्हें झारखंड राज्य मुक्त विश्वविद्यालय के लिए एस.एल.एम. विकसित करने का सौभाग्य प्राप्त है। इन्होंने दो पुस्तकें लिखी हैं और वैज्ञानिक पत्रिकाओं में कई लेखों का योगदान दिया है और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में कई शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं। इनके मार्गदर्शन में दो पीएच डी. पहले ही प्रदान की जा चुकी हैं और कुछ पीएच डी. शोध कार्य चल रहे हैं। इन्हें प्रिंसिपल, काउंसलर, शिक्षकों और अन्य शिक्षण और गैर-शिक्षण संकायों की नियुक्ति के लिए विभिन्न चयन समिति के बोर्ड सदस्य होने का सौभाग्य प्राप्त है। वे एसटीएनसी और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वयक है। वर्ष 2024 के लिए, उन्हें मनोविज्ञान में सर्वोत्तम परिणामों के लिए AWES के एमडी द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।
Hindu (हिंदू धर्म) (13735)
Tantra (तन्त्र) (1005)
Vedas (वेद) (727)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2082)
Chaukhamba | चौखंबा (3181)
Jyotish (ज्योतिष) (1561)
Yoga (योग) (1168)
Ramayana (रामायण) (1334)
Gita Press (गीता प्रेस) (723)
Sahitya (साहित्य) (24803)
History (इतिहास) (9051)
Philosophy (दर्शन) (3632)
Santvani (सन्त वाणी) (2626)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist