Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.

कथा (तत्त्व और सिद्धांत): Narrative (Elements and Principles)

€27
€36
25% off
Includes any tariffs and taxes
Specifications
Publisher: Rajkamal Prakashan
Author Vinod Tiwari
Language: Hindi
Pages: 247
Cover: Hardcover
9.0x5.5 Inch
Weight 410 gm
Edition: 2026
ISBN: 9789377370855
BA5882
Delivery and Return Policies
Usually ships in 3 days
Returns and Exchanges accepted within 7 days
Free Delivery
Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.
Book Description
प्रस्तावना

हर मनुष्य की यही ख्वाहिश होती है कि वह कहानी बन जाए और संसार में अमर हो जाए। मनुष्य का कहानी बन जाना, अमर हो जाना है। लैला और मजनू, हीर और राझाँ, शीरों और फरहाद, रोमियो और जूलियट, लहना सिंह और सूबेदारनी आदि ऐसे ही मनुष्य रहे होंगे, जो एक किरदार के रूप में अमर हो गए। कहानी मानव-सभ्यता की सबसे आदिम विधा है। तब से, जब से वह क्रिस्सों, कहानियों, गीतों, कविताओं, स्मृतियों, आख्यानों, गप्पों आदि में तरह-तरह से व्यक्त-अभिव्यक्त होती रही है। वाचिक से लेकर लिखित तक। कहने वाले तो यहाँ तक कहते हैं कि अपने कहन में सभी कलाएँ आख्यानमूलक होती हैं। प्रसिद्ध उत्तर-आधुनिक विचारक ल्योतार आख्यानपरकता या कथात्मकता को रिवाजी-इल्म (कस्टमरी नॉलेज) का सर्वोत्कृष्ट रूप कहते हैं और उत्पादक शक्ति के रूप में ज्ञान के दो रूपों की बात करते हैं- वैज्ञानिक ज्ञान (साइंटिफिक नॉलेज) और रिवाज्जी इल्म (कस्टमरी नॉलेज)। इस रिवाजी इल्म के एक सबसे ठोस आधार आख्यान होते हैं। हर समाज के सामाजिक-सांस्कृतिक रचाव, बसाव, मानस और स्तरण को समझने में इन आख्यानों की भूमिका निर्विवाद रूप से महत्त्वपूर्ण रही है। अतः कथा, गाथा, किस्से, दास्तान, आख्यान आदि के सन्दर्भ और परिप्रेक्ष्य में, आज जब हम कहानी और बड़े फ़लक पर उपन्यास का अध्ययन और विवेचन करते हैं तो पाते हैं कि वे आज भी अपने समय की सामाजिक-सांस्कृतिक अन्तः प्रक्रिया का गहन अनुभवात्मक आत्मवृत्तान्त होने के साथ-साथ अपने समाजों के सामूहिक मन-मिज़ाज का प्रातिनिधिक बयान भी होते हैं। कहानी बार-बार अपनी कहानी कहती है, कथा अपने को तरह-तरह के प्रयोगों के साथ दोहराती रहती है, दास्तानें बनती-विकसित होती गई हैं, गाथा ने औद्योगिक युग में उपन्यास का रूप ले लिया। इसलिए सभ्यता के विकास-क्रम में बार-बार 'मानुष कथा' के रूप में दोहराए जाने में ही उनका पुनर्नवा होना सन्निहित है। इस दोहराव का मतलब नक़ल नहीं है, बल्कि एक विश्वधि काल में चलते रहने वाला सूजन है। महत्त्व इस बात का है कि इस दोहराव में हर नया सृजन अद्वितीय हो। कहानी कभी भी मौलिक अथवा कोरी और शुद्ध चीज नहीं रही। कथा लेखन में मौलिक होने का मतलब इतना ही है कि आप यह मानकर चलें कि नया कुछ भी नहीं कहने जा रहे हैं, फिर भी जो कहें, जिस रूप में कहें वह नया हो। एक ही कहानी अपनी कथावस्तु में भिन्न-भिन्न समाजों-संस्कृतियों में रचे-बसे लोगों की मान्यताओं, व्यवहारों और जरूरतों के अनुसार बदल-बदल जाती है, कथानक को तोड़कर नये कथानक की रचना सम्भव होती है, पर मूल कथा कमोवेश एक ही रहती है। पीढ़ी-दर-पीढ़ी दास्तानों के जिन्दा बने रहने की कहानी भी यही है। एक अच्छी कहानी वही है जो फिर-फिर कही जाए, सुनी जाए, पढ़ी जाए। फिर-फिर कहे जाने, सुने जाने और पढ़े जाने में ही उसकी अमरता बनी रहती है। स्मृति का अमर संसार इसे ही कहा जाएगा। लातिन अमेरिकी क्रिस्सागो एदुआर्दो गैलियानो की एक अनोखी और मशहूर किताब है-बुक ऑफ़ एंब्रेसेज। 'यादों की किताब' नाम से इसका अंग्रेजी से हिन्दी में अनुवाद रेयाजुल हक़ ने किया है। इस किताब में नार्वे की राजधानी ओस्लो की एक बूढ़ी औरत की एक कहानी कही गई है। जो गीत गाती थी और कहानियाँ सुनाती थी। ओस्लो की इस औरत के भारी-भरकम लबादे में हर कहीं जेबें लगी हुई थीं। वह अपनी जेबों में से एक-एक कर पर्चियाँ निकालती, हरेक पर कहानियाँ होतीं। खुद की, लोगों की। सच्ची और आजमाई हुई कहानियाँ जो टोटकों के जरिये, दोबारा जिन्दगी हासिल करना चाहते थे। और इसलिए वह मर चुके या भुला दिये गए लोगों को फिर से जिन्दा करती। इस प्रकार उसकी सुरंगी जेबों से अनगिनत इन्सानी जीवों के सफ़र और मोहब्बत की अनेक दास्तानें फूट पड़तीं, जो अभी भी जिन्दा है, जो अभी भी बोल रही हैं। यह बूढ़ी औरत कौन है? क्या यह हमारी दादी या नानी से कोई जुदा औरत है? क्या इसी बूढ़ी औरत की जादुई जेबों से दुनिया की हरेक कहानी का जन्म नहीं हुआ है? यह औरत कथा-कहानी की आदिम स्त्री है- अम्मा-ए-अफ़साना। यहाँ ओस्लो ओसाका भी हो सकता है, आसाम भी हो सकता है, उस्मानिया भी और आसनसोल भी। इसे बेनेडिक्ट एंडरसन के 'ट्रैवर्स' अथवा 'क्रास टाइम' की अवधारणा से बेहतर ढंग से समझा जा सकता है। कहानी कहना और कहानी सुनना मनुष्य की सहज स्वाभाविक प्रवृत्ति है। वह अपनी प्रकृति में हस्तान्तरणीय और कहन में जोड़, घटाव और बदलाव की विशेषता के चलते परिवर्तनीय होती है। आदिम काल से लेकर आजतक, सभ्यतागत विकास-क्रम में वह एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में हस्तान्तरित होती है।

लेखक परिचय

विनोद तिवारी का जन्म 23 मार्च, 1973 को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में हुआ। प्रारम्भिक शिक्षा वहीं से। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद से बी.ए., एम.ए. और डी. फ़िल. । इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद; महात्मा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा; बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी में अध्यापन। अभी दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली के हिन्दी विभाग में प्रोफेसर हैं। लगभग दो वर्षों तक अंकारा विश्वविद्यालय, अंकारा (तुर्की) में विज़िटिंग प्रोफ़ेसर रहे। अब तक परम्परा, सर्जन और उपन्यास, नयी सदी की दहलीज पर, विजयदेव नारायण साही (साहित्य अकादेमी के लिए मोनोग्राफ), नाज़िम हिकमत के देश में, आलोचना की पक्षधरता, कथा: तत्व और सिद्धान्त, उपन्यास : कला और सिद्वान्त (खंड-1, 2), नलिन रचनावली (5 खंडों में), गोरा और राष्ट्रवाद, विचार के वातायन, विचार का आईना : राम मनोहर लोहिया, राग दरबारी : आलोचना, प्रतिनिधि कहानियाँ : शिवमूर्ति, नंदकिशोर आचार्य रचना संचयन, ग्राम्शी: वर्चस्व और प्रतिरोध आदि पुस्तकों का लेखन और सम्पादन कर चुके हैं। हिन्दी जनक्षेत्र में बहुचर्चित और प्रशंसित पक्षधर पत्रिका का सम्पादन-प्रकाशन कर रहे हैं। वे देवीशंकर अवस्थी आलोचना सम्मान (2013), वनमाली कथालोचना सम्मान (2016) से सम्मानित

पुस्तक परिचय

कथा : तत्त्व और सिद्धान्त हिन्दी में लिखी गई सम्भवतः अपने ढंग की इकलौती किताब है। हिन्दी कथा-आलोचना, कथा की विषयवस्तु और सार-समीक्षा से आगे जहाँ कभी-कभार ही बढ़ती है, वहाँ विनोद तिवारी की इस पुस्तक की खूबी है कि यह कथा-आलोचना के प्रचलित प्रत्ययों की बुनियाद पर ही अपनी बात शुरू करती है, किन्तु वह उसमें नई-नई कलम इस तरह लगाती चलती है कि पाठक चकित रह जाता है। भारतीय और पाश्चात्य कथा-आलोचना की समृद्ध परम्परा का अवगाहन करते हुए कथा-आलोचना की ऐसी-ऐसी उद्भावनायें इस पुस्तक में प्रकट होती हैं जिन्हें न तो पूर्व की परम्परा से और न ही पश्चिम की परम्परा से सीधे-सीधे जोड़कर व्याख्यायित किया जा सकता है। वास्तव में ये लेखक द्वारा अर्जित उद्भावनाएँ हैं और उनका श्रेय निःसंकोच लेखक को मिलना चाहिए । यह अकारण नहीं है कि इस पुस्तक के कुछ अध्यायों का स्थापत्य तो कथा-आलोचना की प्रचलित अवधारणाओं की बुनियाद पर खड़ा किया गया है तो कुछ अध्याय ऐसे भी हैं जिनकी सीधे-सीधे संगति पूर्व या पश्चिम की किसी भी परम्परा में खोजना सम्भव नहीं। जैसे इस पुस्तक के दो अध्याय-'लेखक और पाठक' एवं 'लेखक, पाठक और प्रभावान्विति' इन दो अध्यायों में कथा-आलोचना को जिस तरह विकसित किया गया है, वह विलक्षण है और मेरी जानकारी में ऐसा उद्यम हिन्दी तो छोड़िए ही, अंग्रेजी में भी दिखाई नहीं देता है। कथा-आलोचकों को तो यह पुस्तक पढ़नी ही चाहिए, कथाकारों को तो अवश्य ही पढ़नी चाहिए। यह पुस्तक इन दोनों की जरूरतों को पूरा करने वाली संभवतः अकेली पुस्तक है।

Frequently Asked Questions
  • Q. What locations do you deliver to ?
    A. Exotic India delivers orders to all countries having diplomatic relations with India.
  • Q. Do you offer free shipping ?
    A. Exotic India offers free shipping on all orders of value of $30 USD or more.
  • Q. Can I return the book?
    A. All returns must be postmarked within seven (7) days of the delivery date. All returned items must be in new and unused condition, with all original tags and labels attached. To know more please view our return policy
  • Q. Do you offer express shipping ?
    A. Yes, we do have a chargeable express shipping facility available. You can select express shipping while checking out on the website.
  • Q. I accidentally entered wrong delivery address, can I change the address ?
    A. Delivery addresses can only be changed only incase the order has not been shipped yet. Incase of an address change, you can reach us at help@exoticindia.com
  • Q. How do I track my order ?
    A. You can track your orders simply entering your order number through here or through your past orders if you are signed in on the website.
  • Q. How can I cancel an order ?
    A. An order can only be cancelled if it has not been shipped. To cancel an order, kindly reach out to us through help@exoticindia.com.
Add a review
Have A Question
By continuing, I agree to the Terms of Use and Privacy Policy
Book Categories