पुस्तक परिचय
प्राचीन यूनान के महानतम कवि होमर का जीवनकाल ईसा से लगभग एक हजार वर्ष पूर्व माना जाता है। यूनानी इतिहास में 850 ई.पू. से ट्रॉय-युद्ध की तारीख 1194-1184 ई.पू. तक के कालखंड को होमर-युग के नाम से जाना जाता है। नेत्रहीन होने के बावजूद उन्होंने दो महान ग्रन्थों- 'इलियड' और 'ओडिसी' की रचना की। 'ओडिसी' यूनानी भाषा का महाकाव्य है। इसमें ट्रॉय-युद्ध के बाद योद्धा ओडिसियस के इथाका वापस लौटने की कथा है। शौर्य और संघर्ष का प्रेरक चित्र प्रस्तुत करने वाली यह कथा जीवन और जगत के यथार्थ को उद्घाटित करते हुए बतलाती है कि साहस, उत्साह और जिज्ञासावृत्ति से ही मनुष्य सफलता के शिखर तक पहुँच सकता है। यह अपनी रचना के सदियों बाद, आज भी मानव जीवन के प्रति अपनी ऐसी गहन अन्तर्दृष्टि के कारण प्रभावित करती है।
प्रस्तावना
इलियड के बाद होमर के दूसरे कालजयी महाकाव्य ओडिसी को हिन्दी में पहली बार प्रस्तुत करते हुए मुझे अपार हर्ष और तोष का अनुभव हो रहा है। हिन्दी इलियड की भूमिका में मैंने होमर की विस्तार से चर्चा की है। उन तथ्यों को यहाँ दोहराना अनावश्यक है लेकिन ओडिसी के सम्बन्ध में कुछ आधारभूत बातें बता देना उचित होगा। ओडिसी में ट्रॉय के महासमर के प्रख्यात योद्धा ओडिसियस के घर लौटने की कथा कही गई है। ट्रॉय को ध्वस्त कर देने के पश्चात यवन सेना के बचे हुए लड़ाकों में से हरेक की घर वापसी की कहानी दिलचस्प और महत्त्वपूर्ण है। परन्तु सबसे रोचक, रोमांचक तथा लम्बी कथा ओडिसियस की है जिसे होमर ने ओडिसी का कथानक बनाकर अमर कर दिया है। भले ही इलियड कला, कथाबंध एवं गठाव की दृष्टि से ओडिसी से श्रेष्ठ है, किन्तु रोचकता, कथाशैली और कथानक की संरचना में ओडिसी निश्चय ही उससे बीस पड़ता है। कथाकारिता में ओडिसी ने जो ऊँचाई हासिल की है, उसे छू पाना परवर्ती किसी कथाकार से सम्भव नहीं हो पाया है और आज भी इसका महत्त्व अक्षुण्ण है। इतिहास, पुरातत्त्व, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र- यहाँ तक कि मनोविज्ञान के खोजी विद्वानों एवं जिज्ञासुओं के लिए इलियड तथा ओडिसी का महत्त्व पहले से बढ़ा ही है। हिन्दी पाठकों की सहूलियत के लिए पहले इसकी कथा संक्षेप में कह देना जरूरी है। इसी से मालूम हो जाएगा कि इसकी संरचना कितनी जटिल है। यही जटिलता कथा-प्रवाह को निरन्तर बनाए और पाठकों का औत्सुक्य जगाए रखती है। ओडिसियस यूनान के पश्चिमी तट पर स्थित इथाका नामक एक छोटे और पथरीले टापू का राजा था।
Hindu (हिंदू धर्म) (14142)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3461)
Jyotish (ज्योतिष) (1637)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1313)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25550)
History (इतिहास) (9452)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2620)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist