| Specifications |
| Publisher: Penguin Books India Pvt. Ltd. | |
| Author Malti Joshi | |
| Language: Hindi | |
| Pages: 123 | |
| Cover: PAPERBACK | |
| 8x5 inch | |
| Weight 110 gm | |
| Edition: 2025 | |
| ISBN: 9780143476351 | |
| HBR469 |
| Delivery and Return Policies |
| Ships in 1-3 days | |
| Returns and Exchanges accepted within 7 days | |
| Free Delivery |
हिंदी कथा साहित्य में मालती जोशी का विशिष्ट नाम है, जो कहानियों और उपन्यास के मुहावरे में शिवानी के नज़दीक ठहरता है। इसीलिए इनकी रचनाओं के पाठक अधिक हैं, क्योंकि ज्यादातर लोगों को इनमें अपनी ज़िंदगी की झलक नज़र आती है और उसके पात्रों के साथ अंतरंग संबंध जुड़ जाता है।
इस पुस्तक में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित लेखिका के सर्वाधिक चर्चित चार लघु उपन्यास समाहित किए गए हैं। पहले उपन्यास गोपनीय से शुरू करके जैसे-जैसे पाठक ऋणानुबंध और चाँद अमावस का से गुज़रते हुए समर्पण का सुख तक पहुँचता है, उसे निश्चित रूप से यह अहसास होता है कि मालती जोशी के संपूर्ण कथा संसार से परिचित होना बेहद ज़रूरी है।
मालती जोशी एक हिन्दी लेखिका हैं, जिन्हें 2018 में साहित्य तथा शिक्षा के क्षेल में उनके योगदानों के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। आपने आगरा विश्वविद्यालय से वर्ष 1956 में हिन्दी विषय से एम.ए. की शिक्षा ग्रहण की। अब तक अनगिनत कहानियां, बाल कथायें व उपन्यास प्रकाशित कर चुकी हैं। इनमें से अनेक रचनाओं का विभिन्न भारतीय व विदेशी 'भाषाओं में अनुवाद भी किया जा चुका है। कई कहानियों का रंगमंचन रेडियो व दूरदर्शन पर नाट्य रूपान्तर भी प्रस्तुत किया जा चुका है। कुछ पर जया बच्चन द्वारा दूरदर्शन धारावाहिक सात फेरे का निर्माण किया गया है तथा कुछ कहानियां गुलज़ार के दूरदर्शन धारावाहिक किरदार में तथा भावना धारावाहिक में शामिल की जा चुकी हैं।
"
Send as free online greeting card