पुस्तक परिचय
अगर आप के बाबा जी शिव है, तो क्या वे इस विष को पी सकते हैं। उस शिष्य ने कहा क्यों नहीं। शिव जी तो विष को गले में ही रोके रह गये। हमारे बाबा इसे अपने उदर में धारण कर सकते हैं। इस प्रकार उसने बाबा को पूरी बात बताई। बाबा मौन रहे। तत्पश्चात उन्होंने कहा कि औघड़ अपने जिन्दा कहाँ समझते हैं। औघड़ असली वही है जो जीते जी भरे के समान है। उसका अपना कुछ नहीं होता है। क्या विष क्या अमृत। बाबा ने अपने शिष्य से कहा जाओ उस विष को ले आओ मैं उसे पियूँगा। इस प्रकार वह शिष्य और पुजारी लक्ष्मीनारायण जी भोलेनाथ पर चढ़े हुए विष को एक पात्र में रख करके ले आये। अवधूत भगवान राम ने बड़े ही हर्ष के साथ उसको ग्रहण कर लिया। शिष्य और लक्ष्मीनारायण अचम्भित थे। बाबा को तो कुछ नहीं हुआ किन्तु पुजारी लक्ष्मीनारायण जी की दो दिन बाद मौत हो गयी। औघड़ साधक अत्यन्त शक्ति सम्पन्न होते हैं। वे अपना शरीर छोड़ने के बाद भी शिष्य के आर्तआग्रह पर प्रकृति से तत्व ग्रहण करके शरीर प्रकट होने की भी क्षमता रखते है। औघड़ साधना अत्यन्त कठोर होती है। इसमें चित्त (चिद्) के शुद्धि का प्रयत्न किया जाता है। शुद्ध चित्त (चिद) ही एकमेव ब्रह्मण्ड होता है। औघड़ साधको का मूल मंत्र भी चिद पर आधारित होता है। वे सदचिद को ही ब्रह्म मानते हैं।
लेखक परिचय
डॉ. ध्रुवजी पाण्डेय मूलतः ग्राम व पोस्ट कैथी, (मारकण्डेय महादेव) वाराणसी के रहने वाले है। आप मीरजापुर शहर में स्थित जी. डी. बिनानी पी. जी. कालेज में प्रोफेसर राजनीति विज्ञान के रुप में 1991 से आजावधि तक सेवारत है। आप बचपन से ही जिज्ञासु प्रवृति के साधक रहे है। आप सन्तो एवं आध्यात्मिक चेतना से गहरे रुप में जुड़े है। आपके पूज्य गुरुदेव स्वामी सुदर्शन दास जी महाराज (खप्पर बाबा) रहे है। आपने इसके पूर्व "भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन एवं भारत का संविधान" नामक पुस्तक भी लिखा है। आपकी राजनीति विज्ञान विषय से सम्बन्धित पुस्तक "भारत में राजनीतिक प्रक्रिया" शोध प्रकाशित होने जा रही है। लेखक राजनीति विज्ञान पर भी विशेष पकड़ रखते है। आपकी पत्नी डॉ. सुनीता पाण्डेय संस्कृत व्याकरण की विद्वान है। डॉ. सुनीता पाण्डेय सुन्दर-मुन्दर जायसवाल नगर पालिका बालिका इन्टर कालेज मीरजापुर की प्रधानाचार्य भी है। आपकी एक अग्रेंजी भाषा में लिखी जा रही पुस्तक "The Science of Consxiusnese and Maharshi Arvindo" प्रकाशानाधीन है।
Hindu (हिंदू धर्म) (13599)
Tantra (तन्त्र) (1008)
Vedas (वेद) (732)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2086)
Chaukhamba | चौखंबा (3187)
Jyotish (ज्योतिष) (1563)
Yoga (योग) (1163)
Ramayana (रामायण) (1337)
Gita Press (गीता प्रेस) (724)
Sahitya (साहित्य) (24710)
History (इतिहास) (9016)
Philosophy (दर्शन) (3631)
Santvani (सन्त वाणी) (2623)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist